यूपी के 10 लाख शिक्षक और संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 1 करोड़ का वीमा लाभ, प्रदेश सरकार की नई स्कीम SBI Salary Package for Teachers and Employees

|
On: July 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now

SBI Salary Package for Teachers and Employees: यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और यूपी के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आठ जुलाई को वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक अहम एमओयू होने जा रहा है। इस एमओयू के तहत विभाग के करीब 10 लाख कार्मिकों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा दी जाएगी। इसमें सिर्फ स्थायी शिक्षक ही नहीं बल्कि संविदा पर काम करने वाले शिक्षामित्र अनुदेशक रसोइयां और अन्य संविदा कार्मिक भी शामिल होंगे। यानी स्थायी और संविदा दोनों तरह के कर्मियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसी दिन कैशलेस चिकित्सा सुविधा और डीबीटी वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ होगा। इस लेख में आपको इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

SBI Salary Package for Teachers and Employees Short Info

ParticularsDetails
Scheme NameCM Shikshak Cashless Chikitsa Yojana & Insurance MoU
DepartmentBasic Education Department UP
Partner BankState Bank of India (SBI)
Total BeneficiariesApprox 10 Lakh (4.50 Lakh Permanent + 5.50 Lakh Contractual)
MoU Date8 July 2026
Time10 AM Onwards
VenueHastkala Sankul / Trade Facilitation Center Varanasi
Chief GuestCM Yogi Adityanath
Order Reference No.रा०प्र०नि०/वित्त/2308/2026-27 (04.07.2026)
Max Insurance Cover (Permanent)Up to Rs 1.60 Crore
Max Insurance Cover (Contractual)Up to Rs 30 Lakh

किन किन शिक्षक कर्मचारियों को मिलेगा इस योजना का लाभ

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार इस एमओयू से नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र अनुदेशक समग्र शिक्षा अभियान से जुड़े कार्मिक और मिड-डे मील योजना के कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिकों का सैलरी खाता एसबीआई में होना जरूरी है। जिन कर्मियों का वेतन खाता पहले से एसबीआई में है उनका खाता स्वतः विशेष सैलरी पैकेज में अपग्रेड हो जाएगा। वहीं अन्य बैंकों में खाता रखने वाले कर्मियों को एसबीआई में खाता खुलवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि वे भी योजना का पूरा लाभ ले सकें। विभाग के करीब 4.50 लाख स्थायी और 5.50 लाख संविदा कार्मिक इस विशेष सैलरी पैकेज से जुड़ेंगे। इसमें नियमित शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक रसोइयां और शासकीय व अनुबंधित कार्मिक सभी शामिल हैं।

स्थायी कार्मिकों को मिलने वाले लाभ

जिन स्थायी कार्मिकों का वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है उन्हें कई तरह के बीमा कवर एक साथ दिए जाएंगे। इनमें प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:

  • ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस कवर – 10 लाख रुपये
  • पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर – 1 करोड़ रुपये
  • स्थायी दिव्यांगता बीमा कवर – 1 करोड़ रुपये
  • एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर – 1.60 करोड़ रुपये तक
  • बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए एड-ऑन कवर
बीमा का प्रकारकवर राशि
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस10 लाख रुपये
पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस1 करोड़ रुपये
स्थायी दिव्यांगता कवर1 करोड़ रुपये
एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस1.60 करोड़ रुपये तक

संविदा कार्मिकों को मिलने वाले लाभ

योगी सरकार ने संविदा पर काम करने वाले कर्मियों का भी पूरा ध्यान रखा है। इन्हें वेतन के आधार पर दो श्रेणियों में बांटकर लाभ दिया जाएगा। दोनों श्रेणियों में शामिल कार्मिकों को अलग-अलग तरह के बीमा कवर मिलेंगे।

श्रेणी 1 – 10 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पाने वाले कर्मी

  • पर्सनल एक्सीडेंट व स्थायी विकलांगता कवर – 30 लाख रुपये
  • आंशिक विकलांगता कवर – 15 लाख रुपये
  • एयर एक्सीडेंट कवर – 30 लाख रुपये
  • बच्चों की शिक्षा और बेटियों के विवाह के लिए एड-ऑन कवर भी उपलब्ध

श्रेणी 2 – 10 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले कर्मी

  • जीरो बैलेंस खाता खोला जाएगा
  • रुपे डेबिट कार्ड दिया जाएगा
  • डेबिट कार्ड के आधार पर 1 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मुफ्त मिलेगा
श्रेणीकवर राशि
10 हजार से अधिक वेतन – दुर्घटना व स्थायी विकलांगता30 लाख रुपये
आंशिक विकलांगता15 लाख रुपये
एयर एक्सीडेंट कवर30 लाख रुपये
10 हजार से कम वेतन – रुपे कार्ड आधारित कवर1 लाख रुपये

योजना में बच्चों के लिए एड-ऑन कवर

किसी भी अनहोनी की स्थिति में कर्मचारी के बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए अलग से आर्थिक सहायता का प्रावधान भी इस एमओयू में रखा गया है। यह सुविधा स्थायी और संविदा दोनों तरह के कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेगी। इससे कर्मचारियों के परिवार को भी लंबे समय तक आर्थिक सुरक्षा मिलती रहेगी। किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी। इससे कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई बीच में नहीं रुकेगी।

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा।

  • जिन शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन खाता पहले से एसबीआई में है उनका खाता स्वतः ही विशेष सैलरी पैकेज खाते में बदल दिया जाएगा।
  • जिन कर्मचारियों का वेतन खाता किसी अन्य बैंक में है उन्हें विभाग की मदद से एसबीआई में नया खाता खुलवाना होगा।
  • खाता एसबीआई में होने के बाद ही सभी बीमा योजनाओं का लाभ स्वतः लागू हो जाएगा।
  • किसी अतिरिक्त प्रीमियम भुगतान की जरूरत कर्मचारियों को नहीं होगी।

एमओयू और कार्यक्रम की जानकारी

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी पत्र में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि आठ जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से वाराणसी के हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से कैशलेस चिकित्सा सुविधा व डीबीटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एमओयू का निष्पादन भी होगा। मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के समानांतर सभी जनपदों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन जनपदीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता जिलाधिकारी व तहसील मुख्यालय के विकास खंडों में उप-जिलाधिकारी करेंगे। एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों को भी इन जनपदीय कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र की प्रतिलिपि सभी जिलाधिकारियों मुख्य महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक तथा उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ (पश्चिम) को भी भेजी गई है।

Also Read – UP Teacher Cashless Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, ई- केवाईसी और कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

UP Cashless Chikitsa Yojana 2026: आवेदन में आधार और मोबाइल नंबर संशोधन करें, देखें पात्रता के साथ हॉस्पिटल लिस्ट

UP Shiksha Mitra Cashless Health Card Scheme 2026: यूपी शिक्षामित्र कैशलेस कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन, e-KYC, आश्रित जोड़ने और डाउनलोड की पूरी जानकारी

Teacher Cashless Card Family Member Add: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में आश्रित जोड़ने के 4 महत्वपूर्ण नियम, जानें पूरा प्रोसेस

UP Cashless Health Card KYC: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया

Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana सरकारी कर्मचारियों के लिए

जिलों में होगा व्यापक प्रचार-प्रसार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सीएम की उपस्थिति में होने वाले इस एमओयू के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक शिक्षक और कर्मचारी इस पहल से अवगत हो सकें। सभी बीएसए यानी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसबीआई के स्थानीय अधिकारियों से समन्वय करके अपने-अपने जिलों के कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही एमओयू के उद्देश्यों और उससे मिलने वाले लाभों की पूरी जानकारी शिक्षकों व कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को सभी जिलों में लाइव भी दिखाया जाएगा ताकि दूरदराज के जिलों के कर्मचारी भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

इस योजना से जुड़ी खास बातें

  • यह योजना बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 10 लाख कार्मिकों को कवर करेगी।
  • स्थायी और संविदा दोनों तरह के कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे।
  • बीमा कवर के साथ-साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी उसी दिन शुरू होगी।
  • डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर वितरण कार्यक्रम भी इसी दिन आयोजित होगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसी अलग आवेदन की आवश्यकता नहीं बताई गई है।

इस एमओयू और योजना की आधिकारिक अधिसूचना अभी विभाग की वेबसाइट पर जारी नहीं हुई है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा इस लेख को अपडेट कर लिंक साझा कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित बीएसए कार्यालय से भी संपर्क बनाए रखें ताकि उन्हें योजना से जुड़ी हर अपडेट समय पर मिलती रहे।

SBI Salary Package for Teachers and Employees

S.DescriptionLink
1Official Notification (जल्द जारी होगा)Coming Soon
2Basic Education Department WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.