UP Cashless Health Card KYC: उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कार्यरत कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना एक बेहद जरूरी और फायदेमंद योजना है। इस योजना के तहत शिक्षक और अन्य सभी पात्र कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को हर साल पाँच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में मिलता है। जिन शिक्षकों ने आवेदन कर दिया है और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अंतिम स्वीकृति भी मिल चुकी है, उनके लिए अब सबसे जरूरी काम ई-केवाईसी पूरी करना है। जरूरी और ध्यान देने वाली बात यह है कि बिना ई-केवाईसी के कैशलेस चिकित्सा कार्ड नहीं बनेगा और योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा। यह प्रक्रिया बिल्कुल सीधी है लेकिन सही स्टेप्स पता न होने की वजह से अटक जाते हैं। इस लेख में ई-केवाईसी की पूरी प्रक्रिया शुरू से अंत तक विस्तार से बताई जा रही है।
Teacher Cashless Health Card UP ई-केवाईसी
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले कुछ जरूरी बातें कन्फर्म कर लेना बेहद जरूरी है। सबसे पहले यह देखें कि आपके मोबाइल पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अंतिम स्वीकृति का संदेश आ चुका हो। अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही आयुष्मान ऐप पर आपका नाम लाभार्थी सूची में दिखाई देगा, उससे पहले नहीं दिखाई देगा इसके अलावा इन बातों का भी ध्यान रखें-
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए क्योंकि ई-केवाईसी के दौरान ओटीपी उसी नंबर पर आएगा।
- यदि परिवार के आश्रित सदस्यों को भी आवेदन में जोड़ा है तो उन सभी की ई-केवाईसी अलग-अलग करनी होगी।
- हर सदस्य के लिए उनके आधार से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी, इसलिए पहले से सब तैयार रखें।
आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें
ई-केवाईसी के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। अगर किसी कारण से ऐप से दिक्कत हो तो https://beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी ई-केवाईसी की जा सकती है। ऐप इंस्टॉल होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें-
- ऐप खोलें और “लाभार्थी विकल्प चुनें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ओटीपी भेजें पर क्लिक करें
- संदेश में आया ओटीपी दर्ज करके लॉगिन पूरा करें।
लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे खोजें Beneficiary List
लॉगिन होने के बाद लाभार्थी खोजें पेज खुलेगा। आप समझ सकते हैं कि यहाँ सही विकल्प चुनना बेहद जरूरी है वरना नाम नहीं दिखेगा। नीचे दिए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें
- योजना में पीएमजेएवाई चुनें
- राज्य में उत्तर प्रदेश चुनें
- उप योजना में “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना” चुनें
- खोज विकल्प में परिवार पहचान संख्या चुनें
- अपना जिला चुनें और खोजें पर क्लिक करें
- आपके सामने आप और आपके आश्रित सदस्यों की पूरी सूची आ जाएगी
यदि नाम नहीं दिख रहा तो इसका अर्थ है कि अंतिम स्वीकृति अभी नहीं मिली है, थोड़ा इंतजार करें और दोबारा जांचें।
UP Teacher Cashless Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, ई- केवाईसी और कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया
हर सदस्य की ई-केवाईसी इस तरह पूरी करें Beneficiary NHA KYC
सूची में नाम दिखने के बाद ई-केवाईसी की असली प्रक्रिया शुरू होती है। सीधी बात करें तो यह स्टेप पूरी प्रक्रिया का सबसे जरूरी हिस्सा है बिना इसके कार्ड नहीं बनेगा। नीचे दिए स्टेप्स को क्रम से फॉलो करें-
- सूची में जिस सदस्य की ई-केवाईसी करनी हो उसके सामने “ई-केवाईसी करें” पर क्लिक करें
- प्रमाणीकरण के लिए आधार विकल्प चुनें
- आधार ओटीपी विकल्प चुनें
- उस सदस्य के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें
- आधार प्रमाणीकरण पूरा करें
- इसके बाद कैमरा स्वतः खुलेगा फिर स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो खींचें
- फोटो खींचते समय पर्याप्त रोशनी रखें और चेहरा एकदम स्पष्ट दिखना चाहिए
- जमा करें बटन पर क्लिक करें
- परिवार के बाकी सदस्यों के लिए भी यही प्रक्रिया अलग-अलग दोहराएं
कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करें Teacher Health Card Download
ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी होते ही कार्ड जनरेट हो जाएगा। कार्ड डाउनलोड करें विकल्प पर क्लिक करके अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड कर लें और सुरक्षित जगह सेव करें। यह कार्ड अस्पताल में इलाज के समय दिखाना होगा इसलिए इसे हमेशा अपने पास रखें। परिवार के सभी आश्रित सदस्यों के कार्ड भी अलग-अलग डाउनलोड करना न भूलें। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद आप और आपके पात्र आश्रित सदस्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में पाँच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
CM Teacher Cashless Scheme Important Links
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड आवेदन पोर्टल | Click Here |
| आयुष्मान ऐप डाउनलोड | Click Here |
| ई-केवाईसी वेबसाइट | Click Here |






