Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana सरकारी कर्मचारियों के लिए

|
On: June 18, 2026
Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana
Join WhatsApp
Join Now

Uttar Pradesh Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी योजना शुरू की है जिसका नाम है पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना। यह योजना साल 2022 में लागू हुई थी और इसके तहत सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना किसी खर्च के इलाज करा सकते हैं। बता दें कि यह योजना केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर बनाई गई है। निजी अस्पतालों में हर साल ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है, जबकि सरकारी अस्पतालों में इलाज की कोई सीमा नहीं है। इस योजना का नोडल विभाग उत्तर प्रदेश का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय है और लाभार्थियों को State Health Card जारी किया जाता है जिससे वे कहीं भी कैशलेस इलाज पा सकते हैं।

Pandit Deendayal Upadhyay Cashless Chikitsa Yojana क्या है?

यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 7 जनवरी 2022 को जारी शासनादेश के तहत शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत UP के सरकारी कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके आश्रित परिजन आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध सभी निजी अस्पतालों और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। इस योजना को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) नियमावली 2011 के तहत संचालित किया जाता है जिसे 2014, 2016 और 2021 में संशोधित किया जा चुका है। योजना का लाभ लेने के लिए हर पात्र लाभार्थी के पास State Health Card होना जरूरी है जो की आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आसानी से बनवाया जा सकता है कार्ड बनवाना है एक बहुत ही आसान प्रक्रिया है जिसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बनवा सकते हैं।

Uttar Pradesh Cashless Chikitsa Yojana Overview

विवरणजानकारी
योजना का नामपंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना
शुरुआत वर्ष2022
लाभार्थीUP के सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी व उनके परिवार
लाभमुफ्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा
निजी अस्पताल में सीमा₹5 लाख प्रति वर्ष
सरकारी अस्पताल में सीमाकोई सीमा नहीं
नोडल विभागचिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश
आवेदन का तरीकाऑनलाइन पोर्टल के जरिए
Helpline Number180018004444

Pandit Deendayal Upadhyay Rajya Karmchari Cashless Chikitsa Yojana मुख्य लाभ

देखा जाए तो इस योजना के तहत लाभार्थियों को काफी बड़े फायदे मिलते हैं। नीचे सभी लाभ दिए गए हैं

  • सभी सेवारत UP सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार को मुफ्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलती है।
  • सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और उनके आश्रित परिजन भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
  • निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलता है।
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज, संस्थान और अस्पतालों में इलाज पर कोई आर्थिक सीमा नहीं है।
  • State Health Card के जरिए लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर सुविधा ले सकते हैं।
  • परिवार पेंशन लाभार्थी भी इस योजना के दायरे में आते हैं।

UP State Health Card के लिए पात्रता

आप समझ सकते हैं कि यह योजना सिर्फ उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए है। State Health Card पाने के लिए नीचे दी गई पात्रता जरूरी है-

  • उत्तर प्रदेश के सभी सेवारत सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य पात्र हैं।
  • UP के सभी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक भी पात्र हैं।
  • पेंशनधारकों के आश्रित परिजन भी इस योजना में शामिल हैं।
  • परिवार पेंशन और Family Pension के लाभार्थी भी पात्र माने जाते हैं।

UP Cashless Medical Scheme जरूरी दस्तावेज

State Health Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
  • आश्रित परिजनों का आधार कार्ड
  • आवेदक और परिजनों की फोटो (20 KB तक)
  • आश्रित का दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए जरूरी जानकारी

जो कर्मचारी पहले से आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए एक अलग प्रक्रिया है। जिन लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड है, उनका State Health Card तभी जारी होगा जब उनका आयुष्मान कार्ड deactivate हो जाएगा। इसके लिए आवेदक को अपने आयुष्मान कार्ड की फोटोकॉपी और Ayushman Card Deactivation Request Form को upsects@gmail.com पर भेजना होगा। इसके बाद ही उनके लिए State Health Card बनाया जाएगा।

State Health Card Apply Online आवेदन प्रक्रिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत State Health Card बनवाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Homepage पर  Apply for State Health Card बटन पर क्लिक करें।
  • अपना आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें और Captcha भरें।
  • मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके Verify करें
  • Verification के बाद योजना का Online Application Form खुल जाएगा
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें
  • आश्रित परिजनों की जानकारी भी दर्ज करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • भरी हुई जानकारी एक बार ध्यान से जांचें और फॉर्म Submit करें
  • Submit हुए फॉर्म की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
  • आवेदन स्वीकृत होने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना मिलेगी
  • इसके बाद लाभार्थी  Print State Health Card  पर क्लिक करके अपना State Health Card Download कर सकते हैं।

State Health Card Download कैसे करें?

State Health Card Download करना बेहद आसान है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Print State Health Card के विकल्प पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करके OTP Verify करें और State Health Card Download या Print कर लें। इसी कार्ड को लेकर आप किसी भी सरकारी या सूचीबद्ध निजी अस्पताल में जाकर कैशलेस इलाज की सुविधा पा सकते हैं।

State Health Card Status Check कैसे चेक करें?

अगर आपने State Health Card के लिए आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आवेदन स्वीकृत हुआ या नहीं, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Application Status चेक कर सकते हैं। वहां अपना मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके स्थिति देखी जा सकती है।

SECTS UP Portal Links

विवरणImportant Links
State Health Card Online ApplyClick Here
Online RegistrationClick Here
Application Status CheckClick Here
State Health Card DownloadClick Here
Approved Application Edit करेंClick Here
जिलेवार सूचीबद्ध अस्पतालों की सूचीClick Here
योजना की GuidelinesClick Here
शासनादेश 07 जनवरी 2022Click Here
Official WebsiteClick Here

Helpline और Contact जानकारी

अगर योजना से जुड़ी कोई समस्या आए या किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी हो तो नीचे दिए गए संपर्क माध्यमों का उपयोग करें:

  • Helpline Number: 180018004444 (टोल फ्री)
  • Helpdesk Email: support.sects@sachis.in
  • Ayushman Card Deactivation Email: upsects@gmail.com
  • कार्यालय का पता: Chief Executive Officer, Ayushman Bharat (SACHIS), 4th Floor, Navchetna Kendra, 10, Ashok Marg, Hazratganj, Lucknow, Uttar Pradesh – 226001

Also Read – UP Cashless Chikitsa Yojana 2026: आवेदन में आधार और मोबाइल नंबर संशोधन करें, देखें पात्रता के साथ हॉस्पिटल लिस्ट

UP Teacher Cashless Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, ई- केवाईसी और कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.