UP Shiksha Mitra Cashless Health Card Scheme 2026: यूपी शिक्षामित्र कैशलेस कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन, e-KYC, आश्रित जोड़ने और डाउनलोड की पूरी जानकारी

|
On: June 25, 2026
UP Shiksha Mitra Cashless Health Card Scheme 2026: यूपी शिक्षामित्र कैशलेस कार्ड 2026 ऑनलाइन आवेदन, e-KYC, आश्रित जोड़ने और डाउनलोड की पूरी जानकारी
Join WhatsApp
Join Now

UP Shiksha Mitra Cashless Health Card Scheme 2026: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 05 जून 2026 को जारी आदेश में शिक्षामित्रों को भी पूरी तरह पात्र सूची में रखा गया है। यह बात इसलिए ज्यादा मायने रखती है क्योंकि शिक्षामित्रों को नियमित शिक्षकों जैसी सैलरी या CGHS जैसी कोई अलग हेल्थ सुविधा पहले से नहीं मिलती है मानदेय पर काम करते हुए परिवार में अगर कोई गंभीर बीमारी आ जाए तो पूरा खर्च जेब से ही उठाना पड़ता है। इस आर्टिकल में आवेदन से लेकर कार्ड डाउनलोड तक, आश्रित जोड़ने के हर पेचीदा सवाल और संशोधन प्रक्रिया तक, पूरी जानकारी एक ही जगह दी जा रही है ताकि किसी दूसरे आर्टिकल पर जाने की जरूरत न पड़े।

शिक्षामित्रों के लिए  UP Cashless Health Card अलग से क्यों जरूरी है

नियमित शिक्षकों और शिक्षामित्रों की आर्थिक स्थिति में बड़ा फर्क है। नियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन या अन्य सुविधाओं का सहारा मिल जाता है, लेकिन मानदेय पर काम करने वाले शिक्षामित्रों के लिए परिवार की बीमारी अक्सर पूरी बचत खत्म कर देती है। यही वजह है कि इस योजना के दायरे में आना उनके लिए किसी भी दूसरे कर्मचारी वर्ग से ज्यादा मायने रखता है। योजना के तहत शिक्षामित्र और उनके पात्र आश्रित परिवार के सदस्य सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ एम्पैनल्ड निजी अस्पतालों में भी हर साल पाँच लाख रुपये तक इलाज बिना नकद भुगतान के करा सकेंगे। जो की सरकार द्वारा दी जाने वाली एक बड़ी सुविधा है इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षामित्र को मिलेगा।

UP Shiksha Mitra Cashless Yojana हेतु पात्रता

बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े लगभग सभी वर्गों को इस योजना में शामिल किया गया है। शिक्षामित्र के अलावा नियमित परिषदीय शिक्षक, अनुदेशक, विशेष शिक्षक (CWSN), अनुदानित व स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षिकाएं-वार्डन तथा मिड-डे मील योजना के रसोइये भी इस योजना के पात्र हैं। इन सभी कार्मिकों के आश्रित परिवार के सदस्यों को भी नियमानुसार लाभ मिलता है, बशर्ते वे शर्तों पर पूरे उतरें। नीचे टेबल में पूरी सूची स्पष्ट की गई है शिक्षकों और शिक्षामित्र के अलावा इन कर्मचारियों को भी उत्तर प्रदेश कैशलेस योजना का लाभ मिलेगा।

श्रेणीपात्रता
शिक्षामित्रपात्र
नियमित परिषदीय शिक्षकपात्र
अनुदेशकपात्र
विशेष शिक्षक (CWSN)पात्र
अनुदानित/स्ववित्तपोषित विद्यालय शिक्षकपात्र
KGBV वार्डन एवं शिक्षिकाएंपात्र
मिड-डे मील रसोइयेपात्र
आश्रित परिवार के सदस्य (शर्तानुसार)पात्र

ऑनलाइन आवेदन Shiksha Mitra Cashless Card Online Apply

आवेदन शुरू करने से पहले ध्यान देने वाली बात यह है कि आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया OTP वेरिफिकेशन पर टिकी है। फॉर्म में दी जाने वाली हर जानकारी आधार के अनुसार ही होनी चाहिए, नाम या जन्मतिथि में जरा भी अंतर आवेदन को रोक सकता है। नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन पूरा करें –

  •  सबसे पहले cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें
  • Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card पर क्लिक करें
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरीफाई करें
  • Department Name, School District, School Block, Present Post और School Name सहित मांगी गई जानकारी भरें
  • Applicant Name, Guardian/Father/Husband Name, Date of Birth, Gender भरें
  • Email ID, Aadhaar Number, जिला और पता आधार के अनुसार भरें
  • नई फोटो अपलोड करें, Captcha भरें और Submit पर क्लिक करें

आश्रित जोड़ने में शिक्षामित्र सबसे ज्यादा गलती कहां करते हैं

आप समझ सकते हैं कि आश्रित जोड़ने का नियम सिर्फ रिश्ते पर नहीं, आय पर टिकी है। अगर पति-पत्नी दोनों परिषद में कार्यरत हैं तो दोनों को अलग-अलग आवेदन करना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार को 5 लाख के बजाय कुल 10 लाख तक कवरेज मिल सकता है। अगर घर में पहले से CGHS या राज्य कर्मचारी कैशलेस कार्ड बना है तो नए आवेदन की जरूरत नहीं। पति या पत्नी प्राइवेट नौकरी में हो और मासिक आय 3,500 रुपये से ज्यादा हो तो उसे आश्रित नहीं माना जाएगा। इसी तरह जिन माता-पिता को पेंशन मिल रही है, उन्हें भी आश्रित सूची में जोड़ने की जरूरत नहीं रहती।

स्थितिक्या करें
पति-पत्नी दोनों परिषद कर्मीदोनों अलग आवेदन करें, बच्चे किसी एक के साथ जुड़ें
CGHS/राज्य कर्मचारी कार्ड पहले से हैनए आवेदन की जरूरत नहीं
पति/पत्नी प्राइवेट नौकरी में (आय 3,500+ रुपये)आश्रित न जोड़ें
माता/पिता पेंशनभोगीआश्रित सूची में न जोड़ें
पहले से प्राइवेट हेल्थ पॉलिसीबंद न करें, साथ में आवेदन करें

आश्रित सदस्य जोड़ने की पूरी प्रक्रिया Cashless Card Family Member Add

शिक्षक हो या शिक्षामित्र या बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी सभी के लिए आश्रित जोड़ना अलग प्रक्रिया नहीं है, यह उसी आवेदन फॉर्म का हिस्सा है। फॉर्म सबमिट करने के दौरान जब परिवार का सदस्य जोड़ने का विकल्प आए तो “Yes” चुनें, फिर Add Dependent पर क्लिक करके सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें। रिश्ता चुनते समय सही विकल्प भरना जरूरी है, पत्नी के लिए WIFE/SPOUSE, पति के लिए HUSBAND/SPOUSE, माता-पिता के लिए MOTHER/FATHER। माता-पिता को जोड़ते समय आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है। एक से ज्यादा आश्रित जोड़ने के लिए यही स्टेप दोबारा दोहराना होगा, जरूरत पड़ने पर फाइनल सबमिट से पहले भी आश्रित सदस्य जोड़ें का विकल्प खुला रहता है।

आवेदन के बाद मिलेगा अप्रूवल

फॉर्म सबमिट होते ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा कि आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी के पास भेज दिया गया है। BEO से अप्रूवल मिलने पर आवेदन BSA  के पास फाइनल अप्रूवल के लिए पेंडिंग रहता है। BSA की अंतिम स्वीकृति मिलते ही मोबाइल पर कन्फर्मेशन SMS के साथ Family ID भी मिल जाती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यही Family ID अगला स्टेप यानी e-KYC शुरू करने के लिए जरूरी होती है इसके बिना Ayushman App में नाम लाभार्थी सूची में नहीं दिखेगा।

Ayushman App e-KYC की पूरी प्रक्रिया

  • e-KYC पूरी प्रक्रिया का सबसे जरूरी हिस्सा है बिना इसके कार्ड नहीं बनेगा
  • Google Play Store से Ayushman App डाउनलोड करें या beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट इस्तेमाल करें
  • ऐप खोलकर “Beneficiary” विकल्प चुनें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और OTP से लॉगिन करें
  • इसके बाद Scheme में PMJAY, State में Uttar Pradesh और Sub Scheme में “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना” चुनें Family ID से सर्च करें
  • जिला सेलेक्ट करें और Search पर क्लिक करें, आपके और आश्रितों के नाम की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी।

हर सदस्य की UP Cashless Health Card e-KYC अलग-अलग कैसे करें

लिस्ट में जिस सदस्य की e-KYC करनी हो उसके सामने Do e-KYC पर क्लिक करें। Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें, फिर Aadhaar OTP सेलेक्ट करें। उस सदस्य के आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके प्रमाणीकरण पूरा करें। इसके बाद कैमरा खुलेग पर्याप्त रोशनी में स्क्रीन के निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो लेकर Submit करें। परिवार के हर सदस्य के लिए यह प्रक्रिया अलग-अलग दोहरानी होगी, एक साथ सभी की e-KYC नहीं होती।

UP Shiksha Mitra Cashless Card Download कैसे करें

e-KYC सफलतापूर्वक पूरी होते ही स्टेटस अपने आप Download में बदल जाता है और कार्ड जनरेट हो जाता है। Download Card विकल्प पर क्लिक करके मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करें और इसे सुरक्षित जगह सेव कर लें। परिवार के सभी आश्रित सदस्यों के कार्ड भी अलग-अलग डाउनलोड करना न भूलें क्योंकि अस्पताल में इलाज के समय यही कार्ड दिखाना अनिवार्य है।

Cashless Card Mobile Number Correction कैसे करें

आप समझ सकते हैं कि फॉर्म में गलती होना आम बात है, इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं। SACHIS पोर्टल पर आधार संशोधन और मोबाइल संशोधन के लिए अलग-अलग फॉर्म जारी किए गए हैं। फॉर्म में आवेदक का नाम पिता का नाम, BEO/BSA कोड, पुराना और सही नंबर अंग्रेजी में भरना है। हस्ताक्षर और दिनांक के साथ आधार की छायाप्रति लगाकर स्कैन करें और support.cmtcts@sachis.in पर ईमेल कर दें। ध्यान रखें, संशोधन प्रक्रिया पूरी होने तक कार्ड निष्क्रिय रह सकता है, इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो बिना सोचे संशोधन न करें।

शिक्षामित्रों के लिए जरूरी सावधानियां

ध्यान देने वाली बात यह है कि Family ID का SMS आने से पहले e-KYC करने की कोशिश न करें, क्योंकि डेटा SACHIS से NHA पोर्टल तक पहुंचने में समय लगता है और तब तक No Record Found ही दिखता रहेगा। आश्रितों के आधार कार्ड और 20KB-50KB साइज की पासपोर्ट फोटो पहले से तैयार रख लें ताकि फॉर्म भरते समय रुकना न पड़े। माता-पिता को आश्रित जोड़ने से पहले उनकी आय की स्थिति एक बार जरूर जांच लें, क्योंकि गलत आश्रित जोड़ने पर फॉर्म रिजेक्ट होने का खतरा रहता है।

UP Shiksha Mitra Cashless Yojana Important Links

विवरणलिंक
आवेदन करेंClick Here
UP Cashless YojanaClick Here
e-KYC करेंClick Here
आधार/मोबाइल संशोधन फॉर्म करेंClick Here
एम्पैनल्ड अस्पताल सूचीClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.