Primary Teachers Special Leave For UPTET Exam : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ी राहत दी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 30 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग पौने दो लाख शिक्षक इस परीक्षा में अभ्यर्थी के रूप में शामिल हो रहे हैं। इन शिक्षकों की बड़ी संख्या को देखते हुए शासन स्तर पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा की तिथियों के दौरान इन्हें विशेष अवकाश दिया जाए, ताकि वे बिना किसी रुकावट के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। यह आदेश विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा जारी किया गया है।
2 से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा 60 जिलों में बनाए गए 955 केंद्र
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से UPTET-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रस्तावित किया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बड़ी संख्या में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी इस परीक्षा में अभ्यर्थी हैं, इसी वजह से शासन ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। 4 साल बाद होने वाली इस उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में लगभग 15 लाख डीएलएड और बीएड अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं तो वहीं लाखों की संख्या में शिक्षामित्र और पौने दो लाख के आसपास प्राइमरी शिक्षक भी इस यूपीटेट परीक्षा में शामिल होंगे यह एक बड़ी परीक्षा है जो कि उत्तर प्रदेश में आयोजित कराई जा रही है इससे पहले अब तक यूपीटीईटी में इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए हैं।
विभाग ने जारी किया आदेश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रस्तावित UPTET-2026 में प्रतिभाग करने वाले सेवारत शिक्षकों को परीक्षा की तिथि के लिए विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है। यानी जो शिक्षक इन तीन दिनों में परीक्षा देने जाएंगे, उन्हें इसके लिए अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह उनकी ड्यूटी से अलग विशेष अवकाश की श्रेणी में आएगा। आदेश में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस निर्णय के क्रम में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराएं जिससे जिला स्तर पर इसका पालन सही तरीके से हो सके। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद और सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है।
UPTET एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड जारी
UPTET 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता जैसी सभी जरूरी जानकारी दी गई होती है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले इसकी अच्छी तरह जांच कर लें। अभ्यर्थियों को ध्यान देने वाली बात यह है कि यूपीटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में एंट्री नहीं मिलेगी इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा यूपीटेट परीक्षा की सभी गाइडलाइन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार जरूर चेक कर लें।
सेवारत शिक्षकों के लिए क्यों जरूरी है TET परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण आदेश में यह स्पष्ट किया है कि जो प्राथमिक शिक्षक 28 अगस्त 2010 के बाद नियुक्त हुए हैं, उनके लिए TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी वजह से इस बार बड़ी संख्या में सेवारत शिक्षक UPTET-2026 में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि उनके लिए यह परीक्षा पास करना सेवा संबंधी आवश्यकताओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है, जिससे शिक्षकों को परीक्षा देने में किसी तरह की दिक्कत न हो और वे बिना अवकाश की चिंता किए परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों के लिए राहत देने के प्रयास में है इससे पहले इन सर्विस शिक्षकों को स्पेशल TET कराए जाने को लेकर भी तैयारी कर रही है विभाग द्वारा इन सभी शिक्षकों की जानकारी मांगी गई है सभी जानकारी मिलने के बाद शासन स्तर पर स्पेशल ट कराए जाने का निर्णय लिया जा सकता है फिलहाल 2 जुलाई से लेकर 4 जुलाई के बीच यूपीटेट परीक्षा आयोजित कराई जा रही है जिसमें प्राइमरी शिक्षक भाग ले रहे हैं जो कि अब तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा या फिर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट पास नहीं है।
| ऑफिशियल नोटिस | एडमिट कार्ड डाउनलोड | TET नई जानकारी |
|---|---|---|
| ऑफिशियल नोटिस | एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहां देखें NCTE नोटिस |


