UPTET Admit Card 2026: यूपीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, एग्जाम शेड्यूल सहित पूरी जानकारी

|
On: June 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 यूपीटीईटी सिटी सिटी स्लिप और टाइम टेबल जारी होने के बाद हर उम्मीदवार यही जानना चाहता है कि प्रवेश पत्र कब जारी होगा और उसे डाउनलोड कैसे किया जाएगा। यूपीटीईटी एडमिट कार्ड 30 जून 2026 से डाऊनलोड कर सकते हैं इस बार यूपीटीईटी परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले  2000000 से अधिक बीएड डीएलएड, शिक्षामित्रों और प्राइमरी शिक्षकों के लिए एडमिट कार्ड बेहद जरूरी रहेगा। परीक्षा केंद्र पर बिना प्रवेश पत्र किसी को बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। बता दें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यूपीटीईटी 2026 परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी जारी कर दी गई है अब एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जिसका शेड्यूल आयोग की ओर से जारी किया गया है।

UPTET 2026 Schedule

UPTET EventDate
विज्ञापन जारी20 मार्च 2026
आवेदन शुरू27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 मई 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि08 मई 2026
परीक्षा जनपद सूचना22 जून 2026 जारी
एडमिट कार्ड जारी30 जून 2026 से
परीक्षा तिथि02, 03 और 04 जुलाई 2026

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी अपडेट की जाएगी एग्जाम सिटी स्लिप के बाद 30 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

यूपीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज जानकारी ध्यान से देखना जरूरी होगा। कई बार फोटो साफ नहीं होती या नाम की स्पेलिंग में गलती रह जाती है। अगर ऐसी कोई समस्या दिखाई दे तो तुरंत संबंधित कार्यालय में शिकायत करनी चाहिए, ताकि परीक्षा से पहले सुधार कराया जा सके। बात दें पिछले वर्षों में देखा गया है कि कई उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश करते हैं। इससे सर्वर धीमा हो जाता है और परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए पहले ही प्रिंट निकाल लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

UPTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी होने से पहले एग्जाम से टी स्लिप जारी कर दी गई है जिसके माध्यम से सभी अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त हो सकेगी कि उनका परीक्षा किस जिले में आयोजित की जाएगी अभ्यर्थियों को आयोग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करनी होगी। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में आवेदन किया है देश सभी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीटीईटी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।UPTET 2026 admit card schedule

एडमिट कार्ड में क्या-क्या लिखा रहेगा

एडमिट कार्ड सिर्फ परीक्षा में प्रवेश का दस्तावेज नहीं होता, बल्कि इसमें उम्मीदवार से जुड़ी पूरी जानकारी दर्ज रहती है। परीक्षा केंद्र पर इन्हीं विवरणों के आधार पर पहचान की जाती है। UPTET 2026 प्रवेश पत्र में निम्न जानकारी होगी।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • पिता का नाम
  • जन्मतिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • जरूरी दिशा-निर्देश
  • श्रेणी (Category)

अगर इनमें से किसी जानकारी में गलती मिलती है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। छोटी सी गलती भी बाद में दिक्कत का कारण बन सकती है।

UPTET एडमिट कार्ड डाऊनलोड का तरीका

यूपीटीईटी का प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से इसे डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • होम पेज पर UPTET Admit Card 2026 लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि भरनी होगी।
  • कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

UPTET एग्जाम डे जरूरी गाइडलाइंस

परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड ले जाना ही काफी नहीं होगा। उम्मीदवारों को अपने साथ एक फोटो पहचान पत्र भी रखना होगा। आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना जरूरी रहेगा। कई केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया में समय लग जाता है, इसलिए देर होने पर समस्या हो सकती है।

UPTET 2026 Exam Guidelines: यूपीटीईटी के ये 16 नियम ध्यान से पढ़ लें, एक गलती और सालों की मेहनत बेकार

इसके अलावा अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए परीक्षा के लिए निकलने से पहले जरूरी दस्तावेज ही साथ रखें। यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आने वाले कुछ सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं। परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी किसी जानकारी से चूक न हो।

OMR Sheet भरने का सही तरीका

UPTET परीक्षा में OMR शीट भरते समय छोटी सी गलती भी आपके उत्तरों के मूल्यांकन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए OMR शीट पर सभी जानकारी और उत्तर बहुत सावधानी से भरें। नीचे दिए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं का पालन करें।

  • केवल काले या नीले बॉल पेन का ही उपयोग करें।
  • सभी गोले (Bubbles) पूरी तरह और गहरे रंग से भरें।
  • एक प्रश्न के लिए केवल एक ही गोला भरें।
  • गोले पर टिक (✓), क्रॉस (✗), आधा निशान या घेरा न बनाएं।
  • नाम, जन्मतिथि, श्रेणी और अन्य विवरण प्रवेश पत्र के अनुसार सही-सही भरें।
  • प्रश्न-पत्र का सही सेट कोड (A/B/C/D) अवश्य भरें।
  • OMR शीट पर कटिंग, ओवरराइटिंग, मोड़ना या फाड़ना नहीं चाहिए।
  • निर्धारित स्थान पर ही हस्ताक्षर करें।

उत्तर भरने के बाद OMR शीट को एक बार अच्छी तरह जांच लें और तभी जमा करें।Uptet omr sheet

UPTET 2026 Important Links

DescriptionLink
Official WebsiteClick Here
Download Exam City Slip DownloadClick Here
Download Admit Card (Available From 30 June 2026)Click here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.