UPSSSC PET Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 का नोटिस जारी कर दिया है। यह परीक्षा आयोग के अंतर्गत आने वाले समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पहला चरण होती है। नोटिस के मुताबिक रजिस्ट्रेशन और आवेदन से जुड़ी सभी तारीखें तय कर दी गई हैं। जो उम्मीदवार समूह ग की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है। इस लेख में पीईटी 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर से जुड़े जरूरी नियम बताए गए हैं ताकि आवेदन करते समय किसी तरह की परेशानी न हो।
UPSSSC PET Notification 2026 Important Dates
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 3 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।
| घटना | तिथि |
|---|---|
| विज्ञापन प्रकाशन की तिथि | 01-08-2026 |
| पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 03-08-2026 |
| आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 01-09-2026 |
| शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि | 08-09-2026 |
PET द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली
उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के मुताबिक समूह ग के पदों पर भर्ती अब दो चरणों में होती है। पहले चरण में पीईटी होती है और इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ही आगे की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाते हैं। यह व्यवस्था नवंबर 2020 में लागू हुई थी और तब से आयोग की सभी समूह ग भर्तियां इसी प्रणाली के आधार पर होती हैं। इसलिए पीईटी पास करना समूह ग की किसी भी भर्ती में आगे बढ़ने के लिए जरूरी शर्त है। इस प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है अगर इस परीक्षा को क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं तो फिर आगे की प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं इसलिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है।
PET वन टाइम रजिस्ट्रेशन जरूरी
आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की व्यवस्था शुरू की है। इसका मकसद यह है कि उम्मीदवारों को हर भर्ती में अपनी मूलभूत जानकारी बार बार न भरनी पड़े। पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर पूरा करना अनिवार्य है, इसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा।
- ओटीआर व्यवस्था 14 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है
- ओटीआर पूरा होने के बाद बार बार मूलभूत जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी
- पीईटी 2026 के लिए आवेदन से पहले ओटीआर पंजीकरण पूरा करना अनिवार्य है
- ओटीआर पंजीकरण के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकेगा
- आयोग किसी भी हाल में ऑफलाइन तरीके से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं करेगा
- आवेदन करने से पहले ओटीआर में भरी गई सारी जानकारी को ध्यान से जांच लें
- अगर ओटीआर में कोई गलती है तो पीईटी के पंजीकरण से पहले ही उसे सुधार लें, बाद में बदलाव संभव नहीं होगा
PET रजिस्ट्रेशन में ध्यान रखने वाली बातें
ओटीआर में दर्ज नाम, जन्मतिथि, फोटो और अन्य जानकारी बिल्कुल सही होनी चाहिए क्योंकि आगे की सभी भर्तियों में यही जानकारी इस्तेमाल होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते सारी प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर भीड़ बढ़ने से कोई दिक्कत न हो। किसी भी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
UPSSSC PET Notification 2026 Important Links
| जानकारी | लिंक |
|---|---|
| Official Notification | Click Here |
| Online Apply | Click Here |


