UPSSSC One Time Registration 2026: सभी भर्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

|
On: July 15, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPSSSC One Time Registration 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने 14 जुलाई 2026 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR सुविधा शुरू कर दी है। अब जो भी कैंडिडेट आयोग की आने वाली भर्ती परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं उन्हें पहले सिर्फ एक बार अपनी बेसिक डिटेल रजिस्टर करनी होगी। इसके बाद हर नई भर्ती में बार-बार वही जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त है और आने वाली सभी PET आधारित और डायरेक्ट भर्ती परीक्षाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। आयोग ने यह नोटिफिकेशन ऑफिस ऑर्डर नंबर 45/17/विज्ञा0 अनु0 (ग्यारह)/2026/ओ0टी0आर0(O.T.R.)/2026 के तहत जारी किया है ताकि आने वाली सभी भर्तियों में आवेदन प्रक्रिया आसान हो सके।

UPSSSC OTR Registration 2026 Overview

ParticularsDetails
संस्थाUPSSSC लखनऊ
सुविधा का नामवन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)
रजिस्ट्रेशन शुरू14 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन फीसकोई फीस नहीं
रजिस्ट्रेशन मोडऑनलाइन
किन भर्तियों पर लागूआयोग की आने वाली सभी भर्तियां
स्थितिअनिवार्य

OTR है क्या और यह क्यों लाया गया

OTR दरअसल एक स्थायी प्रोफाइल बनाने की सुविधा है जिसमें कैंडिडेट अपनी पर्सनल शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी एक बार भरकर एक यूनीक OTR नंबर पाता है। पहले हर भर्ती में यही जानकारी अलग से भरनी पड़ती थी जिससे समय भी लगता था और गलती होने का खतरा भी रहता था। अब यह प्रोफाइल एक बार बन जाने के बाद Lekhpal, Patwari, Lower PCS, Forest Guard, Cane Supervisor जैसी भर्तियों समेत Assistant Accountant और Auditor जैसी परीक्षाओं में भी इसी OTR नंबर से आवेदन किया जा सकेगा। जिन कैंडिडेट ने पहले PET-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर रखा है वे नया रजिस्ट्रेशन बनाने की बजाय अपना पुराना PET रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल करके ही OTR पूरा कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

OTR फॉर्म भरना शुरू करने से पहले नीचे दी गई चीजें अपने पास तैयार रख लें ताकि बीच में रजिस्ट्रेशन अटके नहीं।

  • एक्टिव मोबाइल नंबर
  • वैलिड ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड अगर लागू हो
  • हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो
  • सिग्नेचर
  • पर्सनल और शैक्षणिक योग्यता की डिटेल
  • स्थायी और पत्राचार पता

ध्यान रखने योग्य जरूरी बातें

फॉर्म भरते समय कुछ नियम ऐसे हैं जिनका पालन न करने पर बाद में दिक्कत आ सकती है। मोबाइल नंबर और ईमेल का OTP से वेरिफिकेशन होगा इसलिए दोनों एक्टिव होने चाहिए। फोटो हाल के छह महीनों में खिंची हुई और 50 KB से 100 KB साइज की JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए। सिग्नेचर के नीचे अपना नाम हिंदी में अपनी लिखावट में लिखना जरूरी है। हर कैंडिडेट को सिर्फ एक ही OTR नंबर मिलेगा और एक से ज्यादा नंबर रखने पर उम्मीदवारी रद्द भी हो सकती है इसलिए गलती से दोबारा रजिस्ट्रेशन न करें।

OTR कराने का फायदा क्या है

एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद हर नई भर्ती में बार-बार वही बेसिक जानकारी भरने की जरूरत खत्म हो जाती है जिससे आवेदन प्रक्रिया पहले से काफी तेज हो जाती है। इससे गलत जानकारी भरने की गुंजाइश भी कम हो जाती है और आयोग के पास सभी कैंडिडेट का एक सेंट्रलाइज्ड डेटा भी तैयार हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी सुविधा पूरी तरह मुफ्त रखी गई है।

OTR रजिस्ट्रेशन कैसे पूरा करें

नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करके कोई भी कैंडिडेट आसानी से अपना OTR रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकता है।

  • ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in/otr पर जाएं
  • होमपेज पर One Time Registration OTR वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अगर आपने PET-2025 दिया है तो अपना PET रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आगे बढ़ें
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को OTP से वेरिफाई करें
  • नाम जन्मतिथि माता-पिता का नाम पता और शैक्षणिक योग्यता जैसी सभी डिटेल भरें
  • तय फॉर्मेट में हाल की फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • सबमिट करने से पहले भरी गई सारी जानकारी दोबारा ध्यान से चेक करें
  • फॉर्म सबमिट करें और OTR कन्फर्मेशन पेज सेव या प्रिंट करके रख लें

ध्यान रहे कि OTR नंबर जनरेट होने के बाद इसमें बदलाव की गुंजाइश बहुत कम रहती है इसलिए हर डिटेल अपने असली दस्तावेजों जैसे 10वीं सर्टिफिकेट और आधार कार्ड से मिलाकर ही भरें।

Important Links

S.No.DescriptionLink
1Notice PDFClick Here
2OTR Registration LinkClick Here
3Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.