UPSSSC New Selection Rules: अब एक परीक्षा से मिलेगी कई भर्तियों में एंट्री, आयोग कराएगा संयुक्त परीक्षा

|
On: May 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPSSSC New Selection Rules:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोदे  ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है। आयोग अब छोटे पदों वाली भर्तियों के लिए अलग अलग परीक्षा कराने की बजाय संयुक्त मुख्य परीक्षा यानी कि Combined Main Exam  आयोजित करने की तैयारी में है।  आयोग द्वारा यह नई व्यवस्था सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर आयोजित की होगी। इससे न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि अभ्यर्थियों के पैसे और समय दोनों की काफी बचत होगी। अभी फिलहाल में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक परीक्षा अलग-अलग आयोजित कराई जाती है प्रारंभिक करता परीक्षा के आधार पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा से गुजरना पड़ता है। ऐसे में बड़ी भारतीयों को छोड़कर छोटी-मोटी भारतीयों में आयोग नया नियम लागू करने पर विचार कर रहा है।

क्या है UPSSSC  नई व्यवस्था?

अभी तक आयोग PET अंकों के आधार पर हर भर्ती के लिए अलग मुख्य परीक्षा आयोजित करता था और हर परीक्षा का अलग पाठ्यक्रम होता था। इस वजह से कम पदों वाली भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो पाती थी।अब आयोग की नई प्रणाली के तहत समान प्रकृति, समान पाठ्यक्रम और समान कार्य वाले पदों को एक साथ जोड़कर एकल मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इससे कम पदों वाली अलग अलग भर्तियों के लिए बार-बार परीक्षाएं कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी के लिए एक संयुक्त परीक्षा आयुक्त करने से जहां अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी वहीं आयोग के लिए भी काफी आसानी होगी

अभ्यर्थियों को होंगे कई फायदे

संयुक्त मुख्य परीक्षा आयोजित कराए जाने से यहां लाखों व्यक्तियों को बड़े राहत मिलेगी तो वही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भी आसानी होगी अभ्यर्थियों को मुक्त तौर पर निम्नलिखित फायदे होंगे-

  • बार-बार आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं
  • अलग-अलग सिलेबस की तैयारी का झंझट खत्म
  • परीक्षा शुल्क पर होने वाला अनावश्यक खर्च बचेगा
  • भर्ती प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी
  • परीक्षा केंद्र प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा दुरुस्त होगी

ऐसे में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा किए जा रहे इस बदलाव के बाद जहां भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण होगी वही अभ्यर्थियों को कई भर्तियों में फॉर्म भरने के बाद अलग-अलग परीक्षाएं नहीं देनी होगी हालांकि यह नियम सभी परीक्षाओं पर लागू नहीं होगा।

PET 2025 के आधार पर अब तक जारी हो चुके हैं 13 विज्ञापन

आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आधार पर अब तक 13 भर्ती विज्ञापन जारी किए हैं। इस भर्ती अभियान में 20000 से अधिक रिक्तियाँ हैं, जो कई विभागों में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है। नीचे देखें अब तक जारी सभी विज्ञापनों की पूरी सूची के माध्यम से वर्तमान में या आगे जारी होने वाली अधिसूचनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सभी विज्ञापन काफी महत्वपूर्ण हैं।

पद का नामकुल पद
राजस्व लेखपाल7,994
ANM (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता)5,272
तकनीकी सहायक (Technical Assistant)2,759
Lower PCS (लिपिक, अधिशासी अधिकारी आदि)2,285
ASO / ARO (सहायक सांख्यिकी / शोध अधिकारी)929
आबकारी सिपाही (Excise Constable)722
फार्मासिस्ट560
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन402
प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइजर295
हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor)209
विधान भवन रक्षक / अग्निरक्षक170
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (विभिन्न पद)115
JTC शिक्षक संवर्ग58

इसके अतिरिक्त भी अभी जल्द ही सहायक लेखाकार के करीब 1,600 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी होने वाला है। आगे भी रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

कैसे कर सकते हैं UPSSSC में आवेदन?

ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने प्रारंभिक करता परीक्षा पास की है वे सभी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। अभ्यर्थी अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर या OTP वेरिफिकेशन से लॉगिन कर सकते हैं। सभी वर्गों के लिए मात्र ₹25 का आवेदन शुल्क निर्धारित है। हालांकि एक बात साफ बता दें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र माने जाते हैं

UPSSSC रजिस्ट्रेशन  करने के लिए ये स्टेप्स

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अप्लाई करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसका विज्ञापन चुनें और पात्रता जाँचें।
  • आवेदन फार्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
  • ₹25 का आवेदन शुल्क SBI iCollect या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फार्म का प्रीव्यू देखें, सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

आवेदन से पहले जरूरी बातें

  • केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC PET 2025 का स्कोर कार्ड प्राप्त किया हो।
  • हर विज्ञापन की आवेदन तिथि अलग-अलग है, इसलिए समय पर आवेदन करें।
  • आयु सीमा आमतौर पर 18 से 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • शैक्षणिक योग्यता हर पद के लिए अलग-अलग है, इसलिए अपने पद का विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
  • अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in नियमित रूप से देखते रहें।

ऐसे सभी उम्मीदवार जो प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पास हैं और आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना की पात्रता रखते हैं तो वह संबंधित जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी विज्ञापन की डिटेल जानकारी दी गई है।

Also Read – UPSSSC AGTA Notification 2026: कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी रजिस्ट्रेशन शुरू

UPSSSC Cane Supervisor Notification 2026 : गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.