UPSSSC Cane Supervisor Notification 2026 : गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी जानकारी

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आयोग ने यह अधिसूचना 12 मई 2026 को विज्ञापन संख्या 13-Exam/2026 के तहत जारी की है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह एक शानदार मौका है। आवेदन 7 जुलाई 2026 से शुरू होंगे और 28 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

UPSSSC Cane Supervisor Notification 2026

Notification विवरणजानकारी
संगठनउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामगन्ना पर्यवेक्षक (Cane Supervisor)
कुल पद1182
विभागचीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
कम से कम उम्र21 साल
ज्यादा से ज्यादा उम्र40 साल
आयु गणना तिथि01 जुलाई 2026
योग्यताकृषि या संबंधित क्षेत्र में स्नातक
आवेदन शुरू7 जुलाई 2026
आखिरी तारीख28 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

योग्यता क्या रखी गई है?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या उससे संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने कृषि क्षेत्र से जुड़ा कोई समकक्ष कोर्स किया है तो भी आप इस भर्ती के लिए पात्र हो सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें ताकि योग्यता से जुड़ी कोई जरूरी बात छूटे नहीं। अपनी डिग्री और मार्कशीट पहले से तैयार रख लें। योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

ये भी पढ़ें: UP Police Constable Exam City 2026: एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक, एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें पूरी जानकारी

उम्र कितनी होनी चाहिए

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल उम्र होनी चाहिए। उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। जो उम्मीदवार SC, ST या OBC वर्ग से हैं उन्हें सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट मिलेगी। आवेदन से पहले अपने आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट में लिखी जन्मतिथि एक बार जरूर मिला लें। अलग-अलग कागजों में जन्मतिथि अलग होने पर बाद में परेशानी हो सकती है। हालांकि ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं उन्हें सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन कैसे होगा

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। पहले UP PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा होगी जिसमें कृषि से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। पूरी प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी इसलिए तैयारी अभी से शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें: UPSSSC New Selection Rules: अब एक परीक्षा से मिलेगी कई भर्तियों में एंट्री, आयोग कराएगा संयुक्त परीक्षा
  • UP PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल टेस्ट

परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा

परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। एक जरूरी बात  गलत जवाब देने पर 1/4 अंक काटा जाएगा इसलिए जो सवाल न आए उसे अंदाजे से न भरें।

ये भी पढ़ें: SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू
विषयप्रश्नअंक
फसल विज्ञान2525
जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन और फसल शरीर क्रिया विज्ञान1010
मृदा और जल संरक्षण1515
कृषि विस्तार0505
कृषि अर्थशास्त्र और योजनाएं0505
डेयरी और पशुपालन0505
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी1515
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी2020
कुल100100

कौन से डाक्यूमेंट्स लगेंगे

आवेदन करने से पहले ये सब कागज तैयार रख लें:

  • कृषि में स्नातक की मार्कशीट और डिग्री
  • आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र अगर आरक्षित वर्ग से हैं
  • निवास प्रमाण पत्र

फॉर्म में वही जानकारी भरें जो आपके कागजों में लिखी हो। नाम या जन्मतिथि में जरा सी भी गड़बड़ी होने पर बाद में दिक्कत आ सकती है। इसलिए पहले से सब चेक कर लें।

आवेदन कैसे करें

आवेदन करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • upsssc.gov.in पर जाएं
  • गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें और पूरा पढ़ें
  • अगर OTR (One Time Registration) नहीं किया है तो पहले वो पूरा करें
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • सारी जानकारी ध्यान से भरें
  • सभी जरूरी कागज अपलोड करें
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरा चेक करें
  • फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट निकाल कर संभाल कर रख लें

Notification Important Dates

जानकारीतारीख
नोटिफिकेशन जारी12 मई 2026
आवेदन शुरू7 जुलाई 2026
आवेदन की आखिरी तारीख28 जुलाई 2026
शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख28 जुलाई 2026
Correction की आखिरी तारीख4 अगस्त 2026

आखिरी तारीख का ध्यान रखें

28 जुलाई 2026 इस भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख है। बहुत से लोग सोचते हैं कि अभी तो टाइम है बाद में भर लेंगे और फिर आखिरी दिन वेबसाइट पर इतना लोड होता है कि फॉर्म भरने में दिक्कत होती है। इसलिए आज ही अपने कागज तैयार करें और जल्दी आवेदन कर दें। यह मौका उन लोगों के लिए सच में बहुत अच्छा है जो कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं। बता दें आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन की जानकारी को भली भांति चेक कर लेना चाहिए और सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपने आवेदन फार्म को सबमिट करना चाहिए।

IUPSSSC Important Links

जरूरी लिंकलिंक
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
आधिकारिक नोटिफिकेशनClick Here
ऑनलाइन आवेदन (From 7 July)Apply Here

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.