UPSSSC AGTA Notification 2026: कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी रजिस्ट्रेशन शुरू

|
On: May 22, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPSSSC AGTA Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि तकनीकी सहायक नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, कृषि विभाग में 2759 पदों के लिए यह सूचना जारी की गई है। आयोग द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। नोटिफिकेशन जारी करने का प्रमुख उद्देश्य उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में 2700 से अधिक रिक्त पदों को भरना है। ऐसे में बड़ी संख्या में रिक्त पद खाली होने के कारण युवाओं को मौका मिला है। ऐसे उम्मीदवार, जो आवेदन करने के लिए पात्रता रखते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कब तक चलेगी पंजीकरण की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और 11 जून 2026 तक चलेगी। खास बात बता दें, इस प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिन्होंने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 पास की है। इसके साथ-साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या संबंधित विषय में ही स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अगर उम्मीदवार संबंधित विषय में बागवानी, कृषि विज्ञान, कृषि इंजीनियरिंग और गृह विज्ञान आदि से स्नातक हैं, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं। लेकिन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का स्कोर 0 या नेगेटिव में नहीं होना चाहिए, वरना वे अगले चरण के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

ParticularsDetails
OrganizationUPSSSC
Post NameAgriculture Technical Assistant
Total Posts2759
Registration Start Date22 May 2026
Last Date11 June 2026
QualificationGraduate in Agriculture Related Subject
PET RequirementPET 2025 Qualified
Selection ProcessWritten Exam & Document Verification

पंजीकरण करने के लिए महत्वपूर्ण शर्तें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग ग्रुप सी के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु न्यूनतम आयु 21 साल रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। पंजीकरण करने से पहले जान लें, आयोग की गणना 1 जुलाई 2026 को की जाएगी। हालांकि, ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, तो उन्हें ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। आयु सीमा छूट और अन्य सरकारी छूट की जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन से सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद चयन प्रक्रिया

बता दें, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 स्कोर के आधार पर ही उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। फिर मुख्य परीक्षा के तौर पर लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का निर्धारण किया गया है और परीक्षा की अवधि 2 घंटे रखी गई है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। अगर अभ्यर्थी गलत उत्तर देता है, तो एक चौथाई अंक काट लिया जाएगा।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

ऐसे उम्मीदवार, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2025 पास हैं, वे सभी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आसानी से पूरी की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब यहां पर होम पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अब यहां आपको अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जरूरी जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा। अब आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही प्रकार से भरनी होगी। अब आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर आदि अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और प्रिंट निकाल लेना है।

बता दें, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया में केवल प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। इसके साथ-साथ अन्य योग्यताएं भी होनी चाहिए। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना से जरूर प्राप्त कर लें।

Important LinksDirect Link
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.