UPTET रिजल्ट के बाद 38000+ पदों शिक्षक भर्ती विज्ञापन जारी करने की तैयारी UP Shikshak Bharti 2026

|
On: August 27, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Shikshak Bharti 2026 : UPTET का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की निगाहें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ लगी हुई हैं, क्योंकि टेट पास करने के बाद अगला और सबसे बड़ा कदम भर्ती के विज्ञापन का इंतजार करना ही होता है। पिछले काफी समय से शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत की बात यह है कि आयोग के स्तर पर एक साथ कई अलग-अलग भर्तियों की तैयारी तेज हो गई है और इनमें से ज्यादातर पदों का अधियाचन पहले ही अपलोड किया जा चुका है। टीजीटी-पीजीटी से लेकर बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक और अल्पसंख्यक संस्थानों तक, कुल मिलाकर 38 हजार से भी ज्यादा पदों पर जल्द विज्ञापन आने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा तक किन-किन पदों पर विज्ञापन जारी किए जा सकते हैं पूरी जानकारी इस लेख में देखें।

UP Shikshak Bharti 2026 Short Info

Recruitment CategoryTotal PostsCurrent Status
TGT-PGT Recruitment 202621,252Requisition uploaded, advt expected in September
Basic Shiksha Parishad (Nagar Kshetra)11,000Requisition sent to commission
Assistant Professor 20262,107Requisition uploaded, advt expected soon
Pradhanacharya-Pradhanadhyapak (Aided Secondary)2,643Requisition uploaded
Minority Institutions1,700Requisition process ongoing

टीजीटी-पीजीटी के 21,252 सबसे अधिक पद

इन सभी भर्तियों में सबसे बड़ी उम्मीद टीजीटी-पीजीटी के 21,252 पदों को लेकर है, जिनका अधियाचन आयोग के पोर्टल पर पहले ही अपलोड किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो इस भर्ती का विज्ञापन सितंबर में जारी होने की पूरी संभावना है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि इसी भर्ती की पुरानी प्रक्रिया के तहत आयोग टीजीटी के 3,539 और पीजीटी के 624 पदों पर चयन पहले ही पूरा कर चुका है, यानी बाकी बचे इन 21 हजार से ज्यादा पदों पर अब नई भर्ती की तैयारी चल रही है। इतनी बड़ी संख्या होने की वजह से यह भर्ती सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।

बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र में भी 11 हजार  पदों पर विज्ञापन

टीजीटी-पीजीटी के अलावा बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से भी नगर क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। परिषद के सचिव के मुताबिक करीब 11 हजार पदों का अधियाचन आयोग को ऑफलाइन भेजा जा चुका है, जिससे आने वाले समय में शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी दूर होने की उम्मीद है। यह भर्ती खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो शहर के भीतर पोस्टिंग को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि अब तक ज्यादातर बड़ी भर्तियां ग्रामीण क्षेत्र केंद्रित रही हैं। यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी हो चुका है और बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पास हुए हैं अब इस भर्ती में कंपटीशन डबल हो गया है क्योंकि पहले से ही काफी बड़ी संख्या में यूपीटीईटी पास अभ्यर्थी मौजूद थे और अब फिर से 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा पास हो चुके हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक पदों पर भी विज्ञापन जल्द संभव

उच्च शिक्षा और नेतृत्व स्तर के पदों पर भी आयोग की तैयारी अच्छी गति से चल रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 2,107 पदों का अधियाचन अपलोड हो चुका है और इसका विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ ही एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,643 पदों का अधियाचन भी आयोग के पास पहुंच चुका है। ये दोनों भर्तियां भले ही संख्या में टीजीटी-पीजीटी जितनी बड़ी न हों, लेकिन अनुभवी और वरिष्ठ अभ्यर्थियों के लिए ये अवसर काफी अहम माने जा रहे हैं।

अल्पसंख्यक संस्थानों में भी हजारों पदों पर भर्ती की लाइन लगी

प्रदेश के अल्पसंख्यक महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों की भर्ती को लेकर काम आगे बढ़ रहा है। इन संस्थानों में प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर और अध्यापकों के करीब 1,700 पदों पर अधियाचन की प्रक्रिया चल रही है, जो पूरी होते ही आयोग इनका भी विज्ञापन जारी कर सकता है। यह भर्ती भले ही बाकी भर्तियों की तुलना में छोटी हो, लेकिन इन संस्थानों में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को देखते हुए इसका महत्व कम नहीं आंका जा सकता।

कब तक आएगा विज्ञापन आयोग की तैयारी

आयोग के उप सचिव के मुताबिक अधियाचन में जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने का काम तेजी से चल रहा है ताकि विज्ञापन जल्द से जल्द जारी किया जा सके। यही वजह है कि टीजीटी-पीजीटी जैसी बड़ी भर्ती का विज्ञापन सितंबर में आने की बात कही जा रही है, वहीं बाकी भर्तियां भी इसी के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने हाल ही में यूपीटेट पास किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि विज्ञापन जारी होते ही आवेदन में देरी न हो।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर उच्च शिक्षा विभाग तक जो पदों की जानकारी दी गई है वह अभी मीडिया स्त्रोत और विभागीय जानकारी के अनुसार ही दी गई है विज्ञापन में पदों की संख्या कम या अधिक भी देखने को मिल सकती है फिलहाल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती के आने वाले नए विज्ञापनों का बेसब्री से इंतजार है जो कि जल्दी समाप्त हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.