प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होगा जल्द, पोर्टल पर अधियाचन अपलोड UP Primary Teacher Bharti 2026

|
On: August 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Primary Teacher Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने के पूरे आसार बन गए हैं। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के लिए 11,508 पदों का अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी एनआईसी के ई-पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि नगरीय विद्यालयों में इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर अधियाचन करीब 30 वर्ष बाद अपलोड किए गए हैं, जिससे लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठी हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के लिए भी रिक्त पदों का अधियाचन अपलोड करने की तैयारी चल रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधियाचन का परीक्षण कर करीब 59 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रिक्त बताए गए हैं इसी बीच विधानसभा के तृतीय सत्र 2026 में भी शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर सरकार ने आधिकारिक आंकड़े पेश किए हैं, जिनकी जानकारी इस आर्टिकल में आगे विस्तार से दी गई है।

नगर क्षेत्र के स्कूलों में 11,508 पदों का अधियाचन अपलोड

प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में नगर क्षेत्र के सहायक अध्यापक के 11,508 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के ई-पोर्टल पर अपलोड किया गया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश के के माध्यम से यह अधियाचन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज को प्रेषित किया जा चुका है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नगरीय विद्यालयों में इस समय 12 से 15 हजार तक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन 11,508 पदों के लिए अधियाचन ई-पोर्टल पर अपलोड कर दिया है ताकि आयोग जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके। नगर क्षेत्र के विद्यालयों के लिए इतनी बड़ी संख्या में रिक्त पदों पर अधियाचन करीब 30 वर्ष बाद अपलोड किए गए हैं, जिसे शिक्षा विभाग के इतिहास में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षकों के 48 हजार पद रिक्त

नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के विद्यालयों के लिए भी 48 हजार पदों का अधियाचन अपलोड करने की तैयारी तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधियाचन का परीक्षण कर करीब 59 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज कर सकता है, यानी नगर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को मिलाकर आने वाले समय में एक बड़ी भर्ती की संभावना बन रही है। प्रदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 2.25 लाख से अधिक विद्यालय संचालित हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इनमें डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त बताए जा रहे हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि प्रदेश भर में शिक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, और सरकार इसे चरणबद्ध तरीके से भरने की दिशा में काम कर रही है। अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि अधियाचन अपलोड होना भर्ती प्रक्रिया का पहला औपचारिक चरण होता है, जिसके बाद विज्ञापन, आवेदन और परीक्षा जैसी अगली प्रक्रियाएं शुरू होती हैं।

नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी

नगर क्षेत्र के विद्यालयों में इतनी बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के पीछे एक खास वजह भी सामने आई है। वर्ष 2010 के बाद ग्रामीण अंचल में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नगरीय क्षेत्रों के अध्यापकों के तबादले ग्रामीण विद्यालयों में कर दिए गए थे। इसी वजह से नगरीय विद्यालयों में पद रिक्त हो गए थे और लंबे समय तक इन पर नई भर्ती नहीं हो सकी। अब शिक्षा विभाग इन पदों को भरने की कवायद तेज कर चुका है। जून महीने में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने नगरीय क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष रूप से अधियाचन भेजा था, जिसके बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इसके अलावा विधानसभा में पूछे गए सवालों के जवाब में भी शिक्षा विभाग ने इन पदों की पुष्टि की थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और आने वाले महीनों में भर्ती प्रक्रिया रफ्तार पकड़ सकती है।

विधानसभा सत्र में शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार का आधिकारिक जवाब

विधानसभा के तृतीय सत्र 2026 के प्रथम मंगलवार को श्री तेज प्रताप सिंह (करहल), माननीय सदस्य विधानसभा द्वारा पूछे गए अतारांकित प्रश्न संख्या 51 के जवाब में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े सदन के सामने रखे। जवाब के अनुसार, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में वर्णित छात्र-शिक्षक अनुपात प्राथमिक विद्यालयों में 30:1 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35:1 निर्धारित है। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के सीधी भर्ती के कुल स्वीकृत पद 3,27,804 हैं, जिनके सापेक्ष वर्तमान में कुल 60,958 पद रिक्त बताए गए हैं। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन शासन की अधिसूचना संख्या-415/79-वी0-1-2023-1-क-14-2023, दिनांक 21 अगस्त 2023 द्वारा किया जा चुका है। साथ ही नगर क्षेत्र के 11,508 पदों पर सीधी भर्ती हेतु अधियाचन आयोग को प्रेषित किए जाने की पुष्टि भी सदन में की गई, जिससे यह साफ हो गया है कि भर्ती प्रक्रिया अब आधिकारिक रूप से आगे बढ़ चुकी है।

UP Primary Teacher Vacancy 2026

विवरणजानकारी
विभागबेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश
नगर क्षेत्र में अधियाचन11,508 पद
ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित अधियाचन48,000 पद
कुल स्वीकृत पद (सहायक अध्यापक)3,27,804
कुल रिक्त पद60,958
चयन आयोगउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
वर्तमान स्थितिअधियाचन अपलोड, विज्ञापन प्रतीक्षित

जरूरी सूचना: यह लेख उपलब्ध सरकारी जानकारी और विधानसभा सत्र में दिए गए आधिकारिक जवाब पर आधारित है। विज्ञापन जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि और पात्रता से जुड़ी पूरी जानकारी अपडेट की जाएगी।

Important Links

DescriptionLink
ऑफिशियल पीडीएफClick Here
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.