UP Police Constable Result 2026 :यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, चेक करें मेरिट लिस्ट कटऑफ

|
On: July 31, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Police Constable Result 2026 : उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो रिजल्ट का इंतजार समाप्त हो गया है आज 31 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है यह लिखित परीक्षा प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPRPB ने आंसर की जारी करके उस पर आपत्तियां भी ली थीं। अब उम्मीदवार लगातार यह जानने की कोशिश में थे कि उनका रिजल्ट कब तक जारी होगा सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से अपना रिजल्ट कट ऑफ चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2026 कट-ऑफ अंक

बोर्ड ने DV/PST के लिए चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ जारी कर दी है। महिला अभ्यर्थियों के लिए भी अलग कट-ऑफ अंक निर्धारित किए गए हैं।

श्रेणीकट-ऑफ अंक (सामान्य)कट-ऑफ अंक (महिला)
अनारक्षित (UR)258.03661255.84346
ईडब्ल्यूएस (EWS)247.93434247.35926
ओबीसी (OBC)251.63020249.27083
एससी (SC)239.34407236.31995
एसटी (ST)220.10639211.47988

नोट: पात्र होमगार्ड, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित एवं पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) श्रेणी के ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें अलग कट-ऑफ के बिना सीधे DV/PST के लिए बुलाया गया है।

कितने अभ्यर्थी हुए थे परीक्षा में शामिल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में देशभर से करीब 21 लाख 92 हजार 236 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा प्रदेश में कॉन्स्टेबल के कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस भर्ती को लेकर युवाओं में कितना उत्साह रहा है। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करना और उसका मूल्यांकन करना अपने आप में एक बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है, यही वजह है कि रिजल्ट आने में थोड़ा समय लग रहा है। अभ्यर्थियों को धैर्य रखने की जरूरत है।

Also Read – UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी रिजल्ट डेट, कटऑफ और नॉर्मलाइजेशन नियम की पूरी जानकारी

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कैसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट से जुड़े एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • लॉगिन डिटेल सही भरने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में रिजल्ट का प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के बाद अब आगे क्या रहेगी प्रक्रिया

लिखित परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा में उम्मीदवारों की लंबाई और सीने जैसे मानकों की जांच होगी, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ के जरिए उम्मीदवारों की फिटनेस परखी जाएगी। इन दोनों चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, उसके बाद ही अंतिम चयन सूची तैयार होगी। इन सभी चरणों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देख लें।


महत्वपूर्ण लिंकलिंक
रिजल्ट चेक करने की डायरेक्ट लिंकClick Here
ऑफिशियल नोटिसClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.