UPTET Result 2026 Date: यूपीटीईटी रिजल्ट डेट, कटऑफ और नॉर्मलाइजेशन नियम की पूरी जानकारी

|
On: July 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Result 2026 Date : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को कई शिफ्टों में करवाया गया था, जिसमें कुल 17,70,714 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी घोषणा जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की तरफ से अभी तक ऑफिशियल डेट और समय की पुष्टि नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट इस बार कुछ अलग तरीके से ही जारी किया जाएगा इस बार परीक्षा को लेकर सबसे बड़ा बदलाव नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को लेकर हुआ है, जिसका सीधा असर अभ्यर्थियों के फाइनल स्कोर पर पड़ेगा। यूपीटीईटी रिजल्ट पर नॉर्मलाइजेशन का क्या असर पड़ेगा और कौन-कौन से अभ्यर्थी प्रभावित हो सकते हैं।

पहली बार लागू हो रहा UPTET में नॉर्मलाइजेशन

UPTET के इतिहास में यह पहला मौका है जब रिजल्ट तैयार करते समय नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस बार परीक्षा UPBEB की जगह नए गठित UPESSC द्वारा करवाई गई और अभ्यर्थियों की भारी संख्या के चलते इसे तीन दिनों में कई अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित करना पड़ा। जब कोई परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्टों में होती है, तो हर शिफ्ट के पेपर का कठिनाई स्तर एक जैसा रखना लगभग असंभव होता है, इसी असमानता को दूर करने के लिए आयोग ने सांख्यिकीय पद्धति पर आधारित नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाने का फैसला लिया है। इससे अलग-अलग शिफ्ट में बैठे अभ्यर्थियों के बीच तुलना ज्यादा निष्पक्ष हो सकेगी।

क्या पास होने वाला फेल और फेल होने वाला पास हो सकता है

UPTET Result 2026 नॉर्मलाइजेशन का सीधा असर यह होगा कि रॉ मार्क्स यानी आंसर की से मिलान करके निकाले गए अंक और फाइनल स्कोर एक जैसे नहीं रहेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी की शिफ्ट का पेपर बाकी शिफ्टों के मुकाबले ज्यादा कठिन साबित होता है और उस शिफ्ट का औसत स्कोर कम रहता है, तो सांख्यिकीय आंकड़ों के आधार पर उसके अंकों में इजाफा हो सकता है। वहीं अगर किसी अभ्यर्थी की शिफ्ट का पेपर बहुत आसान रहा और उस शिफ्ट के ज्यादातर अभ्यर्थियों ने ज्यादा अंक हासिल किए, तो नॉर्मलाइजेशन के बाद उसके अंकों में कमी भी आ सकती है। यानी सिर्फ प्रोविजनल आंसर-की से मिलाकर निकाले गए नंबर के आधार पर खुद को पास या फेल मान लेना जल्दबाजी होगी, क्योंकि फाइनल रिजल्ट में यह अंक ऊपर-नीचे हो सकते हैं। इसका मतलब यह भी है कि कठिन शिफ्ट में कम रॉ मार्क्स पाने वाला अभ्यर्थी नॉर्मलाइजेशन के बाद पास हो सकता है, जबकि आसान शिफ्ट में ज्यादा रॉ मार्क्स पाने वाला अभ्यर्थी भी अंक घटने की वजह से कटऑफ से नीचे जा सकता है।

कैटेगरी वाइज पास होने के लिए जरूरी UPTET कटऑफ अंक

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना जरूरी है। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक यानी 150 में से 90 अंक लाना जरूरी है, जबकि ओबीसी, एससी, एसटी और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को 55 प्रतिशत यानी 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है। ध्यान रहे कि यह कटऑफ नॉर्मलाइजेशन के बाद बने फाइनल स्कोर पर ही लागू होगा, न कि सिर्फ प्रोविजनल आंसर-की के आधार पर निकाले गए रॉ मार्क्स पर।

UPTET Final Answer Key 2026 पहले होगी जारी

आयोग की तरफ से प्रोविजनल आंसर-की 8 जुलाई को जारी की गई थी, जिस पर 14 जुलाई तक अभ्यर्थियों से आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी, जो रिजल्ट के साथ या उससे पहले जारी हो सकती है। इसी फाइनल आंसर-की को आधार बनाकर रॉ मार्क्स निकाले जाएंगे और फिर उन पर नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला लागू करके अंतिम रिजल्ट तैयार होगा। ध्यान रखें कि फाइनल उत्तर कुंजी पूरी तरह अंतिम मानी जाएगी और इस पर आगे किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।

UPTET Result 2026 चेक करने का तरीका

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाने वाला है रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना परिणाम देख सकेंगे-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे चेक करने के साथ प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।

लाइफटाइम वैलिडिटी और डिजिटल मिलेगा यूपीटीईटी प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद सभी अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी सर्टिफिकेट मिलेगा उसकी वैलिडिटी अब लाइफटाइम के लिए होगी नए नियमों के अनुसार अब अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो गया है एक बार यूपीटेट परीक्षा पास करने के बाद लाइफ टाइम के लिए परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। बता दें इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपीटीईटी की मार्कशीट और यूपीटीईटी प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में यानी कि डिजिटल लॉकर पर उपलब्ध कराए जाएंगे पहले अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी प्रमाण पत्र डाइट में जाकर फिजिकली रूप से लेना होता था लेकिन अब उन्हें कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी सभी अभ्यर्थियों को उनके मार्कशीट और प्रमाण पत्र सीधे डिजिलॉकर अकाउंट पर आ जाएंगे।

रिजल्ट के साथ जारी होगी यूपीटीईटी मेरीट लिस्ट

यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी रिजल्ट के बाद ही आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीटीईटी 2026 मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध होगी होम पेज पर ही मेरिट लिस्ट का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा अभ्यर्थी सीधे फोन या कंप्यूटर से मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद इस लिस्ट में अपना नाम या रोल नंबर से सर्च करके अपना स्टेटस देख सकते हैं।

Important Links

DescriptionLink
Check Result (जब जारी हो)Click Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.