UP Lekhpal Cut Off 2026: संभावित कटऑफ, रिजल्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की पूरी जानकारी

UP Lekhpal Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश में 7994 पदों के लिए लेखपाल मुख्य परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी हो चुकी है। अभ्यर्थी लेखपाल मेन्स की संभावित कट ऑफ जानने के लिए जानकारी ढूंढ रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में लेखपाल की कट ऑफ कितनी जा सकती है और कितने अंकों पर संभावना व्यक्त की जा रही है, इसको लेकर एक्सपर्ट ने संभावित कट ऑफ बताई है। अगर आपने भी उत्तर प्रदेश लेखपाल मुख्य परीक्षा दी है, तो आपको भी संभावित कट ऑफ की जानकारी होना आवश्यक है, जिससे मालूम हो सके कि लेखपाल मुख्य परीक्षा की कट ऑफ में चयनित होने की कितनी संभावनाएं हैं।

UP Lekhpal Exam 2026 Overview

Exam NameUP Lekhpal Main Exam 2026
Conducting BodyUPSSSC
Total Posts7994 Posts
Exam Date21 May 2026
Answer Key StatusReleased
Result StatusAvailable Soon
Official Websiteupsssc.gov.in
Lekhpal ResultTo Be Released

लेखपाल मुख्य परीक्षा की संभावित कट ऑफ

उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा के स्तर की बात की जाए, तो परीक्षा का मध्यम स्तर बताया जा रहा है। इस बार लिखित परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न में भी कुछ बदलाव किए गए थे। ऐसे में इन सभी बातों को ध्यान में रखा जाए, तो बता दें संस्कृति आईएएस द्वारा लेखपाल परीक्षा के लिए एक संभावित कट ऑफ जारी की गई है। कैटिगरी के अनुसार अलग-अलग कट ऑफ की जानकारी बताई गई है, जिसके आधार पर अभ्यर्थी अपने चयनित होने का अंदाजा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: UP Police Constable Exam City 2026: एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक, एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें पूरी जानकारी

संस्कृति आईएएस द्वारा जारी की गई संभावित कट ऑफ की बात की जाए, तो सामान्य श्रेणी के लिए 70 से 75 कट ऑफ संभावित रखी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 65 से 72 के बीच और ईडब्ल्यूएस के लिए 65 से 70 के बीच संभावित कट ऑफ जा सकती है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए 60 से 65 और अनुसूचित जनजाति के लिए 58 से 66 तक कट ऑफ जाने की संभावना है। बता दें, यह केवल एक संभावित कट ऑफ है। आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रिजल्ट जारी करने के साथ-साथ लेखपाल की आधिकारिक कट ऑफ जारी की जाएगी।

CategoryExpected Cut Off
General70-75
OBC65-72
EWS65-70
SC60-65
ST58-66

रिजल्ट के बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा रिजल्ट के साथ आधिकारिक कट ऑफ जारी होगी। मुख्य परीक्षा के माध्यम से ही चयन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन के समय जिन-जिन दस्तावेजों को अपलोड किया है, उन सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, दसवीं की, 12वीं की मार्कशीट, प्रारंभिक परीक्षा 2025 का स्कोर कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग या अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र, अन्य जरूरी दस्तावेज जिसकी डिटेल अपने फॉर्म में भरी हो, इन सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें: UPSSSC New Selection Rules: अब एक परीक्षा से मिलेगी कई भर्तियों में एंट्री, आयोग कराएगा संयुक्त परीक्षा

Also Read – SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

ये भी पढ़ें: SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

प्रोविजनल आंसर की के बाद फाइनल रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर की के बाद अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट के साथ ही आधिकारिक कट ऑफ भी जारी की जाएगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही सभी महत्वपूर्ण जानकारी अपडेट की जाएगी। अभ्यर्थियों को सभी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

Also Read – UPSSSC AGTA Notification 2026: कृषि विभाग में तकनीकी सहायक के 2759 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी रजिस्ट्रेशन शुरू

आयोग ने बताया नहीं हुआ पेपर लीक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को प्रदेश भर के 44 जनपदों में आयोजित की गई थी, जिसके लिए 861 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 366712 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया था, जिसमें 301756 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया गया था। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन द्वारा की गई थी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी उपयोग किया गया था। आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी करके बताया कि यह सूचना पूरी तरह से भ्रामक और झूठी पाई गई है। परीक्षा का आयोजन पारदर्शी, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है।

DetailsInformation
Official Websiteupsssc.gov.in
Lekhpal Result And Cut OffAvailable Soon

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.