SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू

|
On: June 12, 2026
Join WhatsApp
Join Now

SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे सभी लाखों उम्मीदवार जो इस नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे वह सभी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन के माध्यम से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अंतर्गत ग्रुप बी और ग्रुप सी के 12256 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 22 जून 2026 तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। नोटिफिकेशन से संबंधित जानकारी नीचे पढ़ें।

SSC CGL Notification 2026 Short Details

एसएससी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाएगी जिसके अंतर्गत 12256 पद रखे गए हैं। ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। किसी भी विषय में स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 32 साल पदों के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आवेदन करना होगा।

ParticularsDetails
Exam NameSSC CGL 2026
Conducting AuthorityStaff Selection Commission
Total Posts12256
Post CategoryGroup B and Group C
Application Start Date21 May 2026
Last Date to Apply22 June 2026
Educational QualificationGraduation Pass
Age Limit18 to 32 Years
Application ModeOnline
Official Websitessc.gov.in

SSC CGL 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2026 के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमिशन की ओर से जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार 21 मई 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया भी 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून 2026 रखी गई है। टियर 1 एग्जाम अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित किया जा सकता है वहीं टियर 2 एग्जाम दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में भली भांति चेक कर लें।

आवेदन के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जानकारी आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक कर लें।

कैसे होता है सिलेक्शन

एसएससी सीजीएल 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में टियर 1 एग्जाम आयोजित किया जाता है जो कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है जिसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के साथ-साथ क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। पहली परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरी परीक्षा में प्रतिभाग करते हैं। बता दें कि दूसरी परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत क्वांटिटेटिव एबिलिटीज, इंग्लिश, स्टैटिस्टिक्स और जनरल स्टडीज जैसे विषयों से सवाल पूछे जाते हैं। साथ ही दूसरी परीक्षा का पाठ्यक्रम उम्मीदवार द्वारा चुने गए पद के अनुसार भी निर्भर करता है। दोनों परीक्षाएं पास करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होता है और उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

एसएससी सीजीएल 2026 से किन पदों पर होगी नियुक्ति

एसएससी सीजीएल 2026 के अंतर्गत विभिन्न तरह के पद जैसे इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, टैक्स असिस्टेंट, ऑडिटर सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधीन बहुत से पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। यह परीक्षा ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो केंद्र सरकार में नौकरी के लिए सबसे अहम परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं।

एसएससी सीजीएल 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद एसएससी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • यदि उम्मीदवार आवेदन शुल्क वाली श्रेणी में आते हैं तो ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करना होगा।
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 रखी गई है।
  • सामान्य वर्ग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern

एसएससी सीजीएल टियर 1 के लिए सभी उम्मीदवारों को परीक्षा देना अनिवार्य है। एग्जाम पैटर्न की बात की जाए तो जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 50 अंकों के होंगे। उनके लिए 15 मिनट निर्धारित किया गया है। जबकि जनरल अवेयरनेस के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए भी 50 अंक निर्धारित किए गए हैं और समय अवधि 15 मिनट रहेगी। वहीं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 50 अंकों के होंगे। कुल 15 मिनट का समय मिलेगा। इंग्लिश कंप्रिहेंशन के लिए 25 प्रश्न पूछे जाएंगे जो 50 अंकों के होंगे और 15 मिनट का समय दिया जाएगा। कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए 200 अंक रखे गए हैं। अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय मिलेगा।

इसके साथ-साथ बता दें परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग भी लागू रखी गई है। स्क्राइब सुविधा वाले उम्मीदवारों के लिए 1 घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

SSC CGL Tier 2 परीक्षा पैटर्न

बता दें यह चरण परीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण चरण होगा क्योंकि फाइनल मेरिट लिस्ट इसी से तैयार की जाएगी। पेपर 1 पास करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए यह पेपर अनिवार्य होगा। परीक्षा पैटर्न की बात की जाए तो मैथमेटिकल एबिलिटी से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 90 अंक निर्धारित किए गए हैं और 30 मिनट का समय रखा गया है। वहीं रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस के लिए 30 प्रश्न रखे गए हैं जो 90 अंकों के होंगे। इसके लिए भी 30 मिनट का समय रखा गया है। कुल 60 प्रश्नों के लिए 180 अंक रखे गए हैं जिसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। बता दें यह सेक्शन 1 के लिए पैटर्न है। अलग-अलग प्रश्न, अंक तथा समय की जानकारी आधिकारिक सूचना में देख सकते हैं।

SSC CGL 2026 Official Links

ParticularsLinkStatus
Official NotificationClick HereAvailable
Online Application FormClick HereActive
Official WebsiteClick HereLive

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.