UP Home Guard DV/PST 2026: एडमिट कार्ड डाऊनलोड, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी

|
On: July 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now
UP Home Guard DV/PST 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का 28 जून को रिजल्ट आया, फिर कट ऑफ जारी हुई और अब  DV/PST एडमिट कार्ड और शेड्यूल जारी किया जा चुका है पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होम गार्ड भर्ती में 41,424 पदों के लिए 1,07,221 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। यह चरण 13 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक चलेगा। एडमिट कार्ड 6 जुलाई को जारी किये जायेंगे इस आर्टिकल में DV/PST से जुड़े सभी जरूरी पहलुओं को कवर किया गया है ताकि उम्मीदवार बिना किसी कन्फ्यूजन के तैयारी कर सकें। ऐसे उम्मीदवार जो शामिल हो रहे हैं सभी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Home Guard DV/PST 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डUPPRPB
कुल पद41,424 (होम गार्ड स्वयंसेवक)
लिखित परीक्षा तिथि25, 26, 27 अप्रैल 2026
रिजल्ट तिथि28 जून 2026
DV/PST हेतु शॉर्टलिस्ट1,07,221 उम्मीदवार
एडमिट कार्ड6 जुलाई 2026
DV/PST तिथि13 जुलाई से 7 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइटuppbpb.gov.in

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) में क्या-क्या चेक होगा

वैसे देखा जाए तो DV चरण में उम्मीदवार के शैक्षणिक, पहचान और श्रेणी संबंधी सभी प्रमाण पत्रों की जांच होगी। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ 2-3 सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होंगी, क्योंकि सिर्फ फोटोकॉपी दिखाकर वेरिफिकेशन मान्य नहीं होगा। अगर आवेदन फॉर्म में दर्ज नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण ओरिजिनल सर्टिफिकेट से मेल नहीं खाता और उम्मीदवार इसका उचित प्रमाण नहीं दे पाता, तो उसकी उम्मीदवारी इसी चरण में निरस्त हो सकती है। इसलिए सभी दस्तावेज पहले से मिलान करके रखना बेहतर रहेगा।

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के मानक

PST में सभी उम्मीदवारों की ऊंचाई मापी जाएगी, पुरुष उम्मीदवारों की छाती और महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन भी जांचा जाएगा। इसके साथ एक निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। सीधी बात करें तो जो उम्मीदवार DV और PST दोनों में सफल होंगे, वे ही आगे के चरण में शामिल हो पाएंगे। PST एक क्वालिफाइंग टेस्ट है यानी इसमें कोई अंक नहीं मिलते, लेकिन फेल होने पर पूरी चयन प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

मानकपुरुषमहिला
न्यूनतम ऊंचाई168 सेमी152 सेमी
छाती (बिना फुलाए)79 सेमीलागू नहीं
छाती (फुलाकर)84 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी विस्तार)लागू नहीं
न्यूनतम वजनलागू नहीं40 किग्रा
दौड़ (PET)4.8 किमी / 28 मिनट2.4 किमी / 16 मिनट

ध्यान देने वाली बात यह है कि छाती में न्यूनतम 5 सेमी का विस्तार अनिवार्य है, अगर विस्तार इससे कम पाया गया तो उम्मीदवार अयोग्य घोषित हो सकता है। जिन उम्मीदवारों को अपनी माप को लेकर संतुष्टि नहीं है, वे उसी दिन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक स्तर का नोडल अधिकारी उम्मीदवार के सामने दोबारा माप कराएगा।

जरूरी दस्तावेज़ लिस्ट

DV/PST के दिन उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सभी दस्तावेज मूल रूप में और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ ले जाने होंगे। आप समझ सकते हैं कि इनमें से कोई भी दस्तावेज छूट जाने पर वेरिफिकेशन रुक सकता है, इसलिए एक दिन पहले ही चेकलिस्ट बनाकर सब कुछ व्यवस्थित रखना बेहतर रहेगा।

  • DV/PST एडमिट कार्ड (कॉल लेटर)
  • लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड व स्कोरकार्ड/रिजल्ट
  • मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं या समकक्ष)
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS, यदि लागू हो)
  • डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र
  • वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी आदि)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (कई प्रतियां)
  • प्रत्येक दस्तावेज की 2-3 सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी

DV/PST के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

रिपोर्टिंग टाइम से 30-60 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ सभी मूल दस्तावेज साथ रखें। हल्के, आरामदायक कपड़े और स्पोर्ट्स शूज पहनें जो फिजिकल टेस्ट के लिए उपयुक्त हों। टेस्ट से पहले हल्का और पौष्टिक भोजन लें और खुद को हाइड्रेटेड रखें। ऊंचाई और छाती माप के दौरान अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। किसी भी गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल उम्मीदवारी को पूरी तरह रद्द कर सकता है, इसलिए यह जोखिम बिल्कुल न लें।

मेडिकल फिटनेस से जुड़ी जरूरी बातें

DV/PST क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से भी गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। नी-नॉक (knock-knees), धनुषाकार पैर (bow-legs), फ्लैट फीट, वेरिकोज वेन्स, आंखों में तिरछापन और रंग अंधापन जैसी स्थितियों की जांच इस चरण में की जाएगी। इसलिए DV/PST की तैयारी के साथ-साथ सामान्य स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है।20260705 213622

ऐसे करें यूपी होमगार्ड Admit Card Download

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Home Guard DV/PST Admit Card 2026” लिंक खोजें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी कैप्चा भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर आया एडमिट कार्ड ध्यान से चेक करें – डेट, टाइम, वेन्यू सभी जानकारी सही हो यह सुनिश्चित करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।

Important Links

S.NDescriptionLink
1ऑफिशियल नोटिफिकेशनClick Here
2एडमिट कार्डClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.