NEET UG Re Exam City Intimation Slip 2026: नीट यूजी री-एग्जाम सिटी स्लिप कब आएगी, देखें एडमिट कार्ड डेट

|
On: June 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

NEET UG Re Exam City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है। सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। देश भर में नीट यूजी री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी होगी और एडमिट कार्ड कब तक जारी किए जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी इस ब्लॉग में पढ़ सकते हैं।

पेपर लीक के बाद होगा री-एग्जाम

नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक होने के बाद काफी चर्चा में रहा और अब जांच के बाद परीक्षा रद्द होते ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया। परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में करने के लिए मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि अदालत ने तत्काल इस मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान यह भी माना है कि इतने बड़े स्तर की परीक्षा को दोबारा आयोजित करना प्रशासनिक दृष्टि से बिल्कुल भी आसान नहीं होगा, जो कि एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। इसलिए अब नीट यूजी परीक्षा भी पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। हालांकि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिए गए संकेतों के अनुसार अगले सत्र से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित कराई जा सकती है। हालांकि इसका निर्णय अभी बाद में लिया जाएगा।

NEET UG Re Exam City Intimation Slip 2026

ParticularDetails
ExamNEET UG Re-Exam 2026
AgencyNTA
Date21 June 2026
ModePen & Paper
Timing2:00 PM–5:15 PM
City SlipSoon
Admit Card14 June 2026*
Websiteneet.nta.nic.in

NEET UG Re- Exam सिटी स्लिप कब आएगी

सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप दोनों ही अलग दस्तावेज हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है। नीट यूजी री-एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें केवल एलॉटेड शहर और परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की टाइमिंग की जानकारी होगी। सिटी इंटीमेशन स्लिप के माध्यम से परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड आधिकारिक प्रवेश पत्र होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 14 जून 2026 तक जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग समय, फोटो, सिग्नेचर के साथ सभी दिशा-निर्देश जारी होंगे। एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर ले जाना जरूरी होगा।

NEET UG Re-Exam सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

री-एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां होम पेज पर NEET UG Re-Exam City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां लॉगिन विंडो खुल जाएगी।
  • यहां आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपकी परीक्षा शहर की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसको डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।

फीस रिफंड के लिए कर सकते हैं आवेदन

ऐसे सभी छात्र जो नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, उन सभी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जो अपनी फीस का रिफंड ले सकते हैं। बोर्ड ने नीट यूजी फीस रिफंड सुविधा की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर दी है। अब छात्र 22 जून 2026 तक फीस रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। छात्रों को वेबसाइट पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी जैसे कि अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड आदि दर्ज करना होगा। इसके बाद फीस बैंक अकाउंट में रिफंड हो जाएगी।

क्या परीक्षा केंद्र और शहर बदल जाएगा

बहुत से छात्रों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या उनका परीक्षा केंद्र और शहर बदल जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार एग्जाम सेंटर उम्मीदवार के चुने गए शहर के आधार पर ही आवंटित किए जाते हैं। वर्तमान शहरों के विकल्पों को अपडेट करने की सुविधा छात्रों को 15 मई से 21 मई तक दी गई थी। जिन छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है तथा जिन्होंने अपना परीक्षा शहर बदला है, उनका शहर इस बार बदल जाएगा।

नीट यूजी री-एग्जाम में मिलेगा अतिरिक्त समय

नीट यूजी एग्जाम 21 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगा और शाम 5:15 बजे तक चलेगा। इस बार परीक्षा के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है। यह एक्स्ट्रा टाइम 15 मिनट के लिए दस्तावेज के सत्यापन और परीक्षा से संबंधित अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मिला है। वहीं छात्रों को नीट यूजी री-एग्जाम में मीडियम बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। जिन छात्रों द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम देंगे, वे अपने पेपर का माध्यम नहीं बदल सकते हैं। नीट यूजी से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें।

NEET UG Re- Exam Important Links

ParticularsLinks
NEET UG Official WebsiteClick Here
NEET UG Re-Exam City Intimation Slip 2026Available Soon
NEET UG Re-Exam Admit Card 2026Available Soon

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.