RRB Group D Revised Exam Schedule 2026 जारी, देखेँ नई परीक्षा तारीखें 

|
On: July 30, 2026
Join WhatsApp
Join Now

RRB Group D Revised Exam Schedule 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने CEN 09/2025 के तहत ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपनी संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना एग्जाम सिटी, तारीख और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं।  30 जुलाई 2026 को RRB ने एक नोटिस जारी करके CBT परीक्षा का शेड्यूल संशोधित किया है। 3 जुलाई 2026 के पुराने नोटिस में आंशिक बदलाव करते हुए अब नई तारीखें जारी की गई हैं। इस भर्ती के तहत कुल 22,195 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT का आयोजन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 को यानी कुल 16 दिन में किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एग्जाम सिटी स्लिप समय रहते डाउनलोड कर लें ताकि यात्रा की तैयारी पहले से की जा सके। एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

रिवाइज्ड CBT शेड्यूल

CEN नंबरपदटेंटेटिव एग्जाम शेड्यूल
09/2025लेवल 1 के विभिन्न पद3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त (कुल 16 दिन)

RRB Group D भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामग्रुप डी (लेवल 1)
कुल पद22,195
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की तारीख3 से 6, 9 से 14, 17 से 21 और 25 अगस्त 2026 (कुल 16 दिन)
आधिकारिक वेबसाइटrrb.indianrailways.gov.in

जरूरी तारीखें

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी30 जनवरी 2026
आवेदन शुरू31 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख9 मार्च 2026
फीस भरने की आखिरी तारीख11 मार्च 2026
आवेदन में सुधार12 से 21 मार्च 2026
आवेदन स्थिति जारी9 जुलाई 2026
एग्जाम सिटी स्लिपपरीक्षा से 10 दिन पहले
रिवाइज्ड CBT परीक्षा शेड्यूल जारी30 जुलाई 2026
CBT परीक्षा3 से 6, 9 से 14, 17 से 21 और 25 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से करीब 4 दिन पहले

आयु सीमा, पद और योग्यता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पद का नामकुल पदयोग्यता
ग्रुप डी (लेवल 1)22,19510वीं पास या ITI पास

चयन प्रक्रिया

RRB ग्रुप डी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन इन चरणों से होकर होगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल जांच

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के बारे में जरूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 23 जुलाई 2026 को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक सक्रिय कर दिया था। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपना एग्जाम सिटी, तारीख और शिफ्ट देख सकते हैं। यह स्लिप केवल यात्रा की तैयारी में मदद के लिए जारी की जाती है। इसे एडमिट कार्ड के रूप में नहीं माना जाएगा और इससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।SC और ST वर्ग के उम्मीदवार इसी लॉगिन पोर्टल से अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी डाउनलोड कर सकते हैं, जहां यह सुविधा लागू है।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी हिदायतें

RRB ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी हिदायतें जारी की हैं, इन्हें ध्यान से पढ़ें:

  • उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर दो पहचान पत्र मूल रूप में साथ लाने होंगे, इनमें से एक वही फोटो पहचान पत्र होना चाहिए जो आवेदन में दिया गया था, ऐसा न होने पर उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदन के समय आधार सत्यापन करा चुके उम्मीदवारों को भी सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र आने से पहले अपने आधार खाते को UIDAI सिस्टम में अनलॉक स्थिति में रखें, ताकि केंद्र पर पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें, किसी अन्य अपुष्ट स्रोत से गुमराह न हों।
  • नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैरकानूनी तरीके से पैसे मांगने वाले दलालों से सावधान रहें, RRB में चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और मेरिट के आधार पर होता है।

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें

  • अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • RRB Group D CEN 09/2025 Exam City Intimation Slip के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें
  • सुरक्षा जांच पूरी करें
  • लॉगिन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी

इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट कर लें20260730 123655

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.