कंप्यूटर कोर्स की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फीस, परीक्षा की तारीख और अप्लाई करने का तरीका NIELIT CCC Online Form 2026

NIELIT CCC Online Form 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की CCC यानी Course on Computer Concepts परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। यह परीक्षा हर महीने के पहले शनिवार को होती है और इसका फॉर्म परीक्षा से करीब दो महीने पहले भरना पड़ता है, इसलिए जो उम्मीदवार अभी आवेदन करेंगे उनका नंबर आगे की परीक्षा में आएगा। CCC का सर्टिफिकेट कई सरकारी भर्तियों में कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी का सबूत माना जाता है, खासकर उत्तर प्रदेश की उन भर्तियों में जिनमें क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए यह योग्यता मांगी जाती है। इस आर्टिकल में परीक्षा का पूरा चक्र, फीस, पात्रता, कोर्स में पढ़ाए जाने वाले हिस्से, परीक्षा देने के तीनों तरीके और आवेदन की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में दी गई है।

NIELIT CCC Exam 2026 Overview
Conducting BodyNational Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT)
Course NameCourse on Computer Concepts (CCC)
Course Duration80 Hours
Application ModeOnline
Application FeeRs. 500 + GST (as applicable)
Educational QualificationNo minimum qualification prescribed
Official Websitestudent.nielit.gov.in
Helpdesk Emailccc@nielit.gov.in

सरकारी नौकरी के फॉर्म में CCC क्यों मांगा जाता है

CCC भारत सरकार से मान्यता प्राप्त बेसिक आईटी साक्षरता कोर्स है। इसका मकसद यह तय करना है कि उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाना, इंटरनेट इस्तेमाल करना, ईमेल भेजना और दफ्तर के रोज़ के डॉक्यूमेंट तैयार करना आता है या नहीं। उत्तर प्रदेश की कई भर्तियों, जैसे UPSSSC की लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट और VDO जैसी परीक्षाओं में, यह प्रमाणपत्र आवश्यक योग्यता के रूप में मांगा जाता है। इसके बिना ग्रुप C के क्लर्क समेत कई पदों का फॉर्म नहीं भरा जा सकता।

जिन उम्मीदवारों ने हाईस्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा में कंप्यूटर को एक विषय या सेमेस्टर के रूप में पढ़ा है, उन्हें कुछ भर्तियों में CCC के बराबर माना जाता है। यह छूट हर भर्ती के विज्ञापन में अलग से लिखी होती है, इसलिए उसी के आधार पर तय होता है कि सर्टिफिकेट की जरूरत है या नहीं।

कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है

NIELIT के कोर्स ढांचे के हिसाब से CCC कुल 80 घंटे का है, जिसमें 25 घंटे थ्योरी, 5 घंटे ट्यूटोरियल और 50 घंटे प्रैक्टिकल रखे गए हैं। यानी ज्यादा जोर कंप्यूटर पर खुद काम करके सीखने पर है। कोर्स आठ हिस्सों में बंटा है और हर हिस्से के घंटे नीचे तालिका में दिए गए हैं।

ModuleTheoryTutorialPractical
Introduction to Computer214
Introduction to GUI Based Operating System3–8
Elements of Word Processing4210
Spreadsheets4210
Computer Communication and Internet4–5
WWW and Web Browsers2–3
Communication and Collaboration2–2
Making Small Presentations4–8

हर महीने होती है परीक्षा, फॉर्म दो महीने पहले

पहले यह परीक्षा तिमाही मानी जाती थी, पर NIELIT के मौजूदा शेड्यूल में परीक्षा हर महीने कराई जाती है। फॉर्म भरने की खिड़की महीने की पहली तारीख से महीने के आखिर तक खुली रहती है और उसमें भरा गया फॉर्म दो महीने बाद की परीक्षा के लिए गिना जाता है। मिसाल के तौर पर नवंबर में भरे गए फॉर्म जनवरी की परीक्षा के लिए होते हैं। इस हिसाब से अक्टूबर में आवेदन करने वालों की परीक्षा दिसंबर के पहले शनिवार को होगी। लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं है, पर आखिरी तारीख के बाद फॉर्म अगले चक्र में चला जाता है।

Important Dates
Online Form Filling1st to last day of every month
Exam DateFirst Saturday of every month
Gap Between Form and ExamAbout 2 months
Late FeeNot applicable

पात्रता और आयु सीमा

NIELIT के अनुसार CCC की परीक्षा देने के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय नहीं है और आयु सीमा भी नहीं रखी गई है। परीक्षा तीन तरीकों से दी जा सकती है। पहला, NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्थान से कोर्स करके, जो संस्थान आपको परीक्षा के लिए स्पॉन्सर करता है। दूसरा, किसी सरकारी मान्यता वाले स्कूल या कॉलेज के जरिए, जिसके पास CCC कराने के लिए NIELIT की यूनिक आईडी हो। तीसरा, सीधे आवेदन करके, जिसमें न कोई मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी है और न किसी संस्थान से स्पॉन्सर होना।

फीस कैसे और कितनी देनी होगी

आवेदन के निर्देशों में CCC की फीस 500 रुपये के साथ लागू GST बताई गई है, यानी जमा करते समय जितना GST चल रहा होगा, उतनी रकम ऊपर से जुड़ेगी। सभी वर्गों के लिए फीस एक समान है। सीधे आवेदन करने वाले उम्मीदवार भुगतान CSC SPV, NEFT/RTGS या ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं, और सर्विस चार्ज अलग से लगते हैं।

परीक्षा वाले दिन और फॉर्म से जुड़े जरूरी नियम

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ फोटो वाला पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस और मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज, ITI या पॉलिटेक्निक का फोटो वाला स्टूडेंट आईडी स्वीकार किया जाता है। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में दर्ज विवरण मेल न खाने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाता।

एक परीक्षा चक्र के लिए सिर्फ एक फॉर्म भरा जा सकता है। एक से ज्यादा फॉर्म जमा होने पर आखिरी फॉर्म गिना जाता है और उम्मीदवार को एक चक्र में दोबारा परीक्षा नहीं देनी होती। फॉर्म सफलतापूर्वक जमा होने के बाद नाम, फोटो, हस्ताक्षर और जन्म तिथि जैसे विवरण में सुधार नहीं किया जा सकता। फॉर्म की हार्ड कॉपी या दस्तावेज क्षेत्रीय केंद्र को भेजने की जरूरत नहीं है। अभिभावक का नाम लिखने की स्थिति में तय प्रारूप का शपथ पत्र फॉर्म की आखिरी तारीख से पहले क्षेत्रीय केंद्र में जमा करना होता है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदन से पहले अपना निजी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर तैयार रखें, संस्थान का नहीं, क्योंकि NIELIT इन्हीं पर जानकारी भेजता है।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (3.5 x 4.5 सेमी), हस्ताक्षर और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान तैयार रखें। तीनों JPEG फॉर्मेट में और 50 KB से कम साइज के होने चाहिए।
  • student.nielit.gov.in पर जाकर “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • कोर्स की सूची में से Course on Computer Concepts (CCC) चुनें।
  • घोषणा वाले बॉक्स पर टिक करके “I Agree & Proceed” पर क्लिक करें।
  • नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, संपर्क विवरण, पता, शिक्षा, परीक्षा चक्र, आवेदक का प्रकार और परीक्षा केंद्र की पसंद भरें। तारा (*) वाले खाने जरूरी हैं।
  • आधार नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और स्क्रीन पर दिखने वाला कोड दर्ज करें।
  • घोषणा पर टिक करके Submit करें, प्रीव्यू देखें और “Final Submit” पर क्लिक करें।
  • फॉर्म जमा होने पर आवेदन की जानकारी SMS और ईमेल पर आ जाती है।
  • इसके बाद परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
Important Links
NIELIT CCC Online ApplicationClick Here
CCC Exam ScheduleClick Here
CCC Course Details

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now