ECCE Educator Vacancy in Up 2026 Last Date: यूपी ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती, देखें जिलावार नोटिफिकेशन और आवेदन तिथियां

ECCE Educator Vacancy in Up 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ECCE Educator के पदों पर लगातार भर्ती निकल रही है। यह भर्ती संविदा के आधार पर होती है और सेवायोजन पोर्टलl के जरिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। पूरे प्रदेश में कुल 8800 पदों के लिए यह भर्ती जिलेवार तरीके से चल रही है, यानी हर जिले का विज्ञापन अलग-अलग समय पर आता है। इसमें गृह विज्ञान से स्नातक या एनटीटी डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ढूंढ रही हैं, तो नीचे जिलेवार पूरी जानकारी दी गई है, जिसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा।

ECCE Educator Vacancy in Up 2026 Last Date

नीचे उत्तर प्रदेश के जिन जिलों की जानकारी अभी उपलब्ध है, वहां पद और तारीख दी गई है।

1. बेसिक शिक्षा विभाग आगरा के लिए ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 रखी गई है।

2. बेसिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ द्वारा ईसीसीई एजुकेटर के 83 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 रखी गई है।

3. सिद्धार्थ नगर में 140 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है यहां आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 रखी गई है।

ECCE Educator Eligibility Criteria

ECCE Educator पद के लिए आवेदन करने के लिए गृह विज्ञान विषय से स्नातक होना जरूरी है। अगर आपके पास गृह विज्ञान से स्नातक नहीं है, तो नर्सरी टीचर ट्रेनिंग यानी NTT का डिप्लोमा या प्री-स्कूल शिक्षा में कोई मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी मान्य माना जाता है। कुछ जिलों में बारहवीं पास के साथ NTT या CTT डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों को भी मौका दिया जा रहा है, इसलिए अपने जिले का विज्ञापन ध्यान से जरूर पढ़ें। नीचे टेबल में दोनों तरह की योग्यता को साफ तरीके से समझाया गया है।

मार्गयोग्यता
स्नातक आधारितकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान विषय के साथ स्नातक
डिप्लोमा आधारितबारहवीं पास + NTT/CTT या ECCE में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा/प्रमाण पत्र

ECCE Educator Age Limit and Salary

ECCE Educator पद के लिए उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, आरक्षित वर्ग जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाती है। वेतन की बात करें तो यह पूरी तरह संविदा आधारित नौकरी है, जिसमें उम्मीदवार को करीब 10,000 से 10,450 रुपये प्रतिमाह का मानदेय मिलता है। कुछ जिलों में भविष्य निधि जैसे लाभ भी नियमानुसार जोड़े जाते हैं। ध्यान रहे कि सटीक वेतन जिले के हिसाब से नोटिफिकेशन में ही कन्फर्म होता है।

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
मासिक मानदेयलगभग ₹10,000 – ₹10,450
नौकरी का प्रकारसंविदा/आउटसोर्स आधारित

ECCE Educator चयन प्रक्रिया

ECCE Educator भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होती, चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर होता है। सबसे पहले उम्मीदवार को सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है, इसके बाद अपने जिले की वैकेंसी पर आवेदन करना होता है। आवेदन मिलने के बाद स्नातक या डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है, और आखिर में चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

  • सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करना।
  • अपने जिले की वैकेंसी पर ऑनलाइन आवेदन करना।
  • शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होना।
  • शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन।
  • सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी होना।

ECCE Educator 2026 आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  • नए यूजर हैं तो साइन अप करके पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रोफाइल में पूरी तरह अपडेट करें।
  • डैशबोर्ड पर आउटसोर्स नौकरियां सेक्शन में जाएं।
  • अपने जिले का नाम चुनकर ECCE Educator पद खोजें।
  • वैकेंसी दिखने पर आवेदन बटन पर क्लिक करें, इसमें कोई शुल्क नहीं लगता।

UP ECCE Educator Vacancy 2026 Important Links

S.NoDescriptionLink
1Official Website (Sewayojan Portal)Click Here
2ECCE Online ApplyLink1, Link 2, Link 3
3HomeClick Here

8800 पदों के लिए यह दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले 10000 से अधिक पदों के लिए भी यह प्रक्रिया चलाई गई थी, और अब दोनों चरणों को मिलाकर जहां-जहां भी पद रिक्त हैं, उन सभी को भरा जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से चल रही है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने जिले से जुड़ी नई भर्ती के विज्ञापन के लिए सेवायोजन पोर्टल पर लगातार देखते रहना चाहिए, जिससे उन्हें नई वैकेंसी की जानकारी समय पर मिल सके। इसके अलावा हम अपनी वेबसाइट पर भी आने वाले सभी नोटिफिकेशन की जानकारी अपडेट करते रहेंगे।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now