प्री प्राइमरी स्कूलों में आंगनबाड़ी ईसीसीई एजुकेटर नोटिफिकेशन UP ECCE Educator Vacancy 2026

UP ECCE Educator Vacancy 2026:  उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी ECCE Educator 392 पडोंवपर  पर भर्ती निकाली गई है। दोनों ही भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 रखी गई है। यह भर्ती संविदा/आउटसोर्स आधार पर हो रही है और इसमें गृह विज्ञान से स्नातक या नर्सरी टीचर ट्रेनिंग डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नीचे तीनों जिलों की पूरी डिटेल दी गई है।

UP ECCE Educator Vacancy Overview

विवरणजानकारी
पद का नामECCE Educator
विभागबेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
जिलेआजमगढ़, मुरादाबाद
कुल पद233 (आजमगढ़: 220, मुरादाबाद: 13) बिजनौर 159
आवेदन की अंतिम तिथि11 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

आजमगढ़ में ECCE Educator के 220 पद

आजमगढ़ जिले में यह भर्ती Lead Resource Security and Manpower Services नाम की एजेंसी के जरिए थर्ड पार्टी आधार पर निकाली गई है। यहां कुल 220 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और इसका विज्ञापन 3 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इस पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवार को करीब 10,313 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। इसमें पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, और किसी तरह के पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है।

मुरादाबाद में ECCE Educator के 13 पद

मुरादाबाद में यह भर्ती Bhutpurva Sainik Security Services Pvt. Ltd. के माध्यम से निकाली गई है। यहां कुल 13 पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन की अंतिम तिथि आजमगढ़ की तरह ही 11 सितंबर 2026 है। संस्था के मुताबिक अब सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 20,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, इसलिए इस पद पर चुने गए उम्मीदवार को इसी के आसपास मानदेय मिलने की उम्मीद है। यह पद भी बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत ही निकाला गया है।

बिजनौर में 159 पदों के लिए आवेदन

बिजनौर में 159 एजुकेटर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2026 रखी गई है ऐसे उम्मीदवार जो बिजनौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो निश्चित तिथि को ध्यान में रखते हुए और अपनी सिक्योरिटी योग्यता सहित पूरी पात्रता को जांच कर आवेदन कर सकते हैं।

ECCE Educator के लिए योग्यता

दोनों जिलों की भर्ती में योग्यता लगभग एक जैसी रखी गई है। जिन उम्मीदवारों के पास गृह विज्ञान विषय से स्नातक की डिग्री है, वे सीधे आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हों। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को इसमें 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास गृह विज्ञान से स्नातक नहीं है, वे Diploma in Preschool Education, CT(Nursery), Nursery Teacher Education या NTT डिप्लोमा के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते यह डिप्लोमा कम से कम 2 वर्ष अवधि का हो और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त हो।

आयु सीमा और वेतन

विवरणजानकारी
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
मानदेय (आजमगढ़)लगभग ₹10,313 प्रतिमाह
न्यूनतम वेतन (मुरादाबाद)₹20,000 प्रतिमाह
नौकरी का प्रकारसंविदा/आउटसोर्स आधारित

चयन कैसे होगा

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। चयन पूरी तरह उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट सूची से होगा।

  • संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण करना।
  • अपने जिले की वैकेंसी पर आवेदन करना।
  • स्नातक या डिप्लोमा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होना।
  • चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन।
  • सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र मिलना।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले संबंधित भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार हैं तो पहले पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रोफाइल में अपडेट करें।
  • आउटसोर्स नौकरियां सेक्शन में जाकर अपना जिला चुनें।
  • ECCE Educator पद खोजकर आवेदन बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।

UP ECCE Educator Vacancy 2026 Important Links

DescriptionLink
Azamgarh ECCE Educator NotificationClick Here
Moradabad ECCE Educator NotificationClick Here
Bijnor ECCE NotificationClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now