बेसिक शिक्षा विभाग में ECCE Educator बनने का अवसर, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

|
On: August 13, 2026
Join WhatsApp
Join Now

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत ECCE Educator के पद पर 60 रिक्तियां निकाली गई हैं। यह भर्ती थर्ड पार्टी मोड के जरिए माध्यम से की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10,313 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास गृह विज्ञान से ग्रेजुएशन या नर्सरी टीचर एजुकेशन डिप्लोमा है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ECCE Educator से जुड़ी जरूरी जानकारी

यह भर्ती चित्रकूट जिले में ECCE यानी अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन एजुकेटर के पद के लिए निकाली गई है। पद का दायित्व बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा है, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया थर्ड पार्टी एजेंसी Madhumesh Enterprises के माध्यम से पूरी की जाएगी। भर्ती का विज्ञापन 7 अगस्त 2026 को जारी किया गया था और आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 तय की गई है। यानी इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए बहुत कम समय बचा है, ऐसे में जो लोग पात्रता रखते हैं उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इस भर्ती के लिए किसी तरह के पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं रखी गई है, जिससे फ्रेशर्स के लिए भी यह मौका खुला हुआ है।

ECCE Educator विवरण

CategoryDetails
Post NameECCE Educator
Departmentबेसिक शिक्षा विभाग (Third Party via Madhumesh Enterprises)
Total Vacancies60
Work Locationचित्रकूट, उत्तर प्रदेश
Salary (Per Month)₹10,313 (Range: ₹10,001 – ₹20,000)
Age Limit21 से 40 वर्ष (सामान्य वर्ग)
Experienceआवश्यक नहीं
Notification Date07-08-2026
Last Date to Apply15-08-2026

ECCE Educator पद के लिए योग्यता

इस भर्ती में दो तरह से योग्यता को मान्य किया गया है, यानी उम्मीदवार इनमें से किसी एक शर्त को पूरा करके आवेदन कर सकते हैं। पहली शर्त के मुताबिक, उम्मीदवार ने यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ स्नातक परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें नियमानुसार 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाएगी। दूसरी शर्त के तहत, नर्सरी अध्यापक शिक्षा, एनटीटी, सीटी (नर्सरी) या डीपीएसई में कम से कम 2 साल की अवधि का डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते यह डिप्लोमा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त हो। इन दोनों में से कोई भी योग्यता रखने वाला उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा।

यूपी प्री प्राइमरी स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर बनने का अवसर, देखें पात्रता आवेदन प्रक्रिया ECCE Educator Notification 2026

आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी बातें

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए खुली है, साथ ही दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी कोटे के उम्मीदवार भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। जो उम्मीदवार पात्रता की सभी शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें सबसे पहले उत्तर प्रदेश रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी, जिसे ध्यान से पढ़ने के बाद ‘आवेदन करें’ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाले फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनकी जानकारी मार्कशीट और अन्य दस्तावेजों से पूरी तरह मेल खाती हो, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो। सभी जानकारी सही-सही भरने और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है। उम्मीदवार चाहें तो भर्ती से जुड़ा पूरा विवरण पोर्टल से डाउनलोड करके भी सुरक्षित रख सकते हैं, ताकि आगे किसी भी जानकारी की जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से देखा जा सके।

DescriptionLink
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.