DA Hike July 2026: 2% या 3%, कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता? जानिए जुलाई DA का पूरा Calculation

DA Hike July 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई 2026 में DA बढ़ोतरी होने वाली है। पिछले चार बार के रिकॉर्ड को देखें तो DA बारी-बारी से 3% और 2% की दर से बढ़ता आया है – जुलाई 2024 में 3%, जनवरी 2025 में 2%, जुलाई 2025 में 3%, और जनवरी 2026 में 2%। इस पैटर्न के हिसाब से जुलाई 2026 में 3% बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है, जिससे DA 60% से 63% तक पहुंच सकता है। ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने भी इस पर बयान दिया है। यहां DA कब बढ़ेगा, कितना बढ़ेगा, ऐलान कब होगा, सैलरी पर कितना असर पड़ेगा और एरियर कितना मिलेगा – यह सारी जानकारी सीधी और साफ भाषा में दी गई है। एक बात और साफ कर दें महंगाई भत्ता बढ़ोतरी मुक्त तौर पर की आंकड़ों पर निर्भर करती है।

पिछले 5 बार कितनी और कब हुई DA Hike

जुलाई महंगाई भत्ता बढ़ोतरी से पहले पिछले पांच बार की बढ़ोतरी देखें तो 2% से लेकर 4% तक के बीच बढ़ोतरी हुई है नीचे दी गई टेबल में जुलाई 2023 से जनवरी 2026 तक के सभी DA रिवीजन और हर बार कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, ये दर्ज है। यही असली रिकॉर्ड है जिससे आगे की गणना निकलती है।

ये भी पढ़ें: EPFO 3.0 PF Withdrawal New Rules 2026: UPI, ATM और WhatsApp से PF निकासी, ईपीएफओ के नए नियम
तारीख से लागूDA%पिछले से कितना बढ़ा
जुलाई 202346%+4%
जनवरी 202450%+4%
जुलाई 202453%+3%
जनवरी 202555%+2%
जुलाई 202558%+3%
जनवरी 202660%+2%

इस पैटर्न से July 2026 DA Hike का अंदाजा

पिछले चार रिवीजन में साफ बारी-बारी वाला क्रम दिखता है – जुलाई 2024 में 3%, जनवरी 2025 में 2%, जुलाई 2025 में 3%, जनवरी 2026 में 2%। हर बार 3% के बाद 2% और 2% के बाद 3% आया है। जनवरी 2026 में आखिरी बढ़ोतरी 2% की थी, तो इस क्रम के हिसाब से जुलाई 2026 में बारी 3% की बनती है, यानी DA 60% से 63% तक जा सकता है। यह सिर्फ पिछले रिकॉर्ड के पैटर्न पर आधारित अंदाजा है, अंतिम आंकड़ा मई-जून 2026 के AICPI-IW आंकड़ों के बाद ही तय होगा।

CPI-IW इंडेक्स के ताजा आंकड़े भी कर रहे इशारा

पैटर्न के अलावा, महंगाई के इंडेक्स आंकड़े भी इसी दिशा में संकेत दे रहे हैं। नीचे जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक के CPI(IW) इंडेक्स के आंकड़े दिए गए हैं जून 2026 के आंकड़े अभी जारी नहीं हुए हैं। यह दोनों आंकड़े आने के बाद स्थिति 100% साफ हो जाएगी

ये भी पढ़ें: UP Outsourcing Salary 2026: ₹20000 से ₹40000 तक सैलरी, अगस्त से शुरू हो सकता है पोर्टल
महीनाCPI(IW) इंडेक्स
जनवरी 2025143.2
मार्च 2025143.0
मई 2025144.0
जुलाई 2025146.5
सितंबर 2025147.3
नवंबर 2025148.2
जनवरी 2026148.6
मार्च 2026149.1
अप्रैल 2026149.9
मई 2026आंकड़े अभी जारी नहीं हुए
जून 2026आंकड़े अभी जारी नहीं हुए

जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 तक इंडेक्स लगातार ऊपर गया है, सिर्फ मार्च 2025 और फरवरी 2026 में हल्की गिरावट रही। बाकी समय इंडेक्स बढ़ता ही रहा, जो ऊपर बताए गए अंदाजे को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें: Employee Salary Growth After Pay Commission: कितनी बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी,1986 से 2016 तक वेतन वृद्धि का रिकॉर्ड

फेडरेशन अध्यक्ष ने टाइमिंग पर क्या साफ किया

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल ने बताया कि जुलाई से लागू होने वाले DA का आधिकारिक ऐलान आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में होता है, क्योंकि गणना के लिए कम से कम दो-तीन महीने के महंगाई आंकड़ों का इंतजार जरूरी होता है। पुराने रिकॉर्ड में भी जुलाई 2024 का ऐलान अक्टूबर 2024 में हुआ था। हर बार सरकार बकाया महीनों का एरियर एकमुश्त चुका देती है, इसलिए देरी से नुकसान नहीं होता।

बेसिक सैलरी पर कितना असर होगा 2% या 3%

जैसा कि आंकड़ों से प्रतीत हो रहा है जूली महंगाई भत्ते में दो से तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है अगर जुलाई 2026 में 2% बढ़ोतरी होती है तो DA 62% हो जाएगा, और अगर पैटर्न के मुताबिक 3% बढ़ोतरी होती है तो यह 63% तक पहुंचेगा। अलग-अलग बेसिक सैलरी पर दोनों स्थिति में कितनी रकम बढ़ेगी, यह नीचे टेबल में देखिए।

बेसिक सैलरी2% बढ़ोतरी पर (62% DA)3% बढ़ोतरी पर (63% DA)
₹18,000₹360 बढ़ेगा₹540 बढ़ेगा
₹25,000₹500 बढ़ेगा₹750 बढ़ेगा
₹30,000₹600 बढ़ेगा₹900 बढ़ेगा
₹35,000₹700 बढ़ेगा₹1,050 बढ़ेगा
₹50,000₹1,000 बढ़ेगा₹1,500 बढ़ेगा

ऐलान में देरी हुई तो एरियर कितना बनेगा

महंगाई भत्ता लागू तो जुलाई से होगा लेकिन इसकी घोषणा कुछ देरी से होती है जिसके कारण इस बीच का एरियर कर्मचारियों को दिया जाता है मान लीजिए ऐलान अक्टूबर में होता है और 3% की बढ़ोतरी कन्फर्म होती है, तो जुलाई से अक्टूबर तक यानी चार महीनों का एरियर एक साथ खाते में आएगा। अलग-अलग बेसिक सैलरी के हिसाब से यह रकम कितनी बनेगी, यह नीचे देखिए।

बेसिक सैलरीमासिक बढ़ोतरी (3%)4 महीने का एरियर
₹18,000₹540₹2,160
₹25,000₹750₹3,000
₹30,000₹900₹3,600
₹35,000₹1,050₹4,200
₹50,000₹1,500₹6,000

8वां वेतन आयोग आते ही DA जीरो क्यों हो जाएगा

8वें वेतन आयोग की चर्चा भी साथ-साथ चल रही है। जैसे ही नया वेतन आयोग लागू होगा, मौजूदा बेसिक सैलरी और तब तक मिल रहे DA को जोड़कर एक नई बेसिक सैलरी तय की जाएगी, और DA का काउंटर दोबारा जीरो से शुरू होगा। यही वजह है कि वेतन आयोग लागू होने से पहले की हर बढ़ोतरी फायदेमंद मानी जाती है, क्योंकि वह सीधे नई बेसिक सैलरी का हिस्सा बन जाती है। साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में होने वाला यह रिवीजन सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है, और जब तक नया आयोग पूरी तरह लागू नहीं होता, यह सिलसिला इसी तरह चलता रहेगा।

Also Read – Employee Salary Growth After Pay Commission: कितनी बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी,1986 से 2016 तक वेतन वृद्धि का रिकॉर्ड

जरूरी FAQs

सवाल: जुलाई 2026 में DA कितना बढ़ेगा?
पिछले चार रिवीजन के बारी-बारी वाले पैटर्न के हिसाब से 3% बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है, यानी DA 60% से 63% तक जा सकता है। अंतिम पुष्टि मई-जून के आंकड़ों के बाद ही होगी।

सवाल: नए DA का आधिकारिक ऐलान कब होगा?
पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक सरकार जुलाई से दिसंबर अवधि के DA का ऐलान सितंबर या अक्टूबर में करती है।

सवाल: ऐलान में देरी होने पर एरियर कैसे मिलता है?
जुलाई से लेकर ऐलान वाले महीने तक का पूरा बकाया एरियर एक साथ खाते में डाला जाता है।

सवाल: क्या DA हर साल अलग-अलग प्रतिशत से बढ़ता है?
हां, यह पूरी तरह CPI-IW इंडेक्स पर निर्भर करता है, इसलिए हर बार बढ़ोतरी 2% से 4% के बीच अलग-अलग रही है।

सवाल: 8वां वेतन आयोग आने पर DA का क्या होगा?
नया वेतन आयोग लागू होते ही मौजूदा DA बेसिक सैलरी में मर्ज हो जाएगा और DA काउंटर दोबारा जीरो से शुरू होगा।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes on government employee news, teacher updates, pension, service rules, recruitment, and welfare schemes, helping readers stay informed with clear and reliable information.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now