32388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, BPSC TRE 4.0 के लिए आवेदन का शेड्यूल घोषित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन TRE 4.0 के तहत 32388 शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती प्राइमरी, मिडिल स्कूल, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल के लिए निकाली गई है, यानी कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की जरूरत पूरी की जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से इस भर्ती की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद से ही अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। BPSC TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन 18 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

BPSC TRE-4 Notification 2026 Overview

भर्ती संस्थाबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
परीक्षा का नामबिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (TRE 4.0)
पद का नामप्राइमरी, मिडिल स्कूल, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी टीचर
कुल पद32388
नोटिफिकेशन डेट18 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC TRE 4.0 भर्ती के तहत कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जो उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता और टीचर पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, वे बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 22 से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतारीख
नोटिफिकेशन डेट18 अगस्त 2026
आवेदन शुरू1 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख29 सितंबर 2026
परीक्षा तारीखबाद में सूचित की जाएगी

पदवार रिक्तियां और योग्यता

इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद सीनियर सेकेंडरी टीचर यानी कक्षा 11-12 के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या 16101 है। इसके लिए उम्मीदवार का पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ B.Ed या B.El.Ed और STET पेपर-2 पास होना जरूरी है। मिडिल स्कूल टीचर यानी कक्षा 6-8 के लिए 8563 पद निर्धारित हैं, जिसके लिए ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या B.El.Ed और CTET/BTET पेपर-2 पास होना अनिवार्य है। सेकेंडरी टीचर यानी कक्षा 9-10 के लिए 3877 पद रखे गए हैं, इसके लिए ग्रेजुएट के साथ B.Ed और STET पेपर-1 पास होना जरूरी है। वहीं प्राइमरी टीचर यानी कक्षा 1-5 के लिए सबसे कम 3847 पद हैं, जिसके लिए 12वीं पास के साथ D.Ed, JBT या B.El.Ed और CTET/BTET पेपर-1 पास होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो प्राइमरी और मिडिल स्कूल टीचर पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी टीचर पदों के लिए यह सीमा 21 से 37 साल तय की गई है। उम्र की गणना के लिए कटऑफ डेट 1 जनवरी 2026 रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन शुल्क

कैटेगरीशुल्क
जनरल/OBC/EWS100 रुपये
SC/ST/PWD100 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा, इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल जांच के बाद अंतिम नियुक्ति सूची तैयार होगी।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं करवाया है, उन्हें सही व्यक्तिगत जानकारी, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कक्षा 9-10 या कक्षा 11-12 वाले पद के लिए विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, STET प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, लाइव फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। दस्तावेज अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के जरिए करना होगा। अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य में उपयोग के लिए संभालकर रखना जरूरी है।

जिन अभ्यर्थियों ने पहले से STET या CTET/BTET पास कर रखा है, उनके लिए यह भर्ती एक बड़ा मौका है। वहीं जो उम्मीदवार अभी तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आवेदन की अंतिम तारीख से पहले सभी जरूरी योग्यता पूरी करने की सलाह दी जाती है।

BPSC TRE-4 Important Links

DescriptionLink
Short NoticeClick Here
Notification PDFClick Here
Online Form (From 01.09.2026)Apply Online
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now