UPTET रिजल्ट का मूल्यांकन पूरा, फाइनल आंसर की के साथ जारी होगा रिजल्ट, देखें संभावित तारीख

|
On: August 8, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Result 2026 Today Updates : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2026 के रिजल्ट का इंतजार जल समाप्त होने वाला है यूपीटीईटी रिजल्ट अब जल्द घोषित हो सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मूल्यांकन का काम लगभग पूरा कर लिया है और अब फाइनल आंसर की के साथ परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। हालांकि आयोग की तरफ से अभी तक रिजल्ट की सही तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में 15 अगात तक रिजल्ट जारी किए जाने की चर्चा है, रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें प्राप्त अंक, कैटेगरी और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होगी।

UPTET Result 2026 Latest Update

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026
आयोजित करने वाली संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा तिथि2 जुलाई से 4 जुलाई 2026
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन (OMR आधारित)
कुल परीक्षा केंद्र955
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी19,94,661
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी17,70,714
कुल उपस्थिति88.77 प्रतिशत
प्रोविजनल आंसर की जारी8 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख14 जुलाई 2026
रिजल्ट आने की संभावित तारीखअगस्त 2026 (Any Time)
रिजल्ट कैसे मिलेगाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in
लॉगिन के लिए जरूरीरोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि

UPTET स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का पूरा तरीका

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

यूपीटेट पास करने के लिए न्यूनतम अंक

यूपीटेट क्वालिफाई करने के लिए हर श्रेणी के अभ्यर्थी को अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने जरूरी हैं। पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

श्रेणीन्यूनतम प्रतिशतन्यूनतम अंक
सामान्य/ईडब्ल्यूएस60 प्रतिशत90
ओबीसी55 प्रतिशत82.5
एससी55 प्रतिशत82.5
एसटी55 प्रतिशत82.5

हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स पहले से निर्धारित हैं लेकिन इस बार न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने पर भी रिजल्ट में उलटफेर देखने को मिल सकता है। जिसकी सबसे बड़ी वजह इस बार यूपीटेट के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन का लागू होना है नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया यूपीटीईटी में पहली बार लागू की जा रही है इसलिए एक या दो नंबर कम या ज्यादा है अभी प्रोविजनल आंसर की के अनुसार तो ऐसे अभ्यर्थियों के रिजल्ट में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है हालांकि यह शिफ्ट की कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।

यूपीटीईटी प्रमाण पत्र की वैलिडिटी लाइफटाइम

ध्यान रहे कि यूपीटेट सिर्फ एक पात्रता परीक्षा है, इसे पास करने से सीधे शिक्षक की नौकरी नहीं मिलती। सफल अभ्यर्थी आगे होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन के पात्र बन जाते हैं, लेकिन नौकरी पाने के लिए मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन जैसे अन्य चरण भी पूरे करने होते हैं। परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी हर सही जवाब पर एक अंक मिलता है जबकि गलत जवाब पर कोई अंक नहीं कटता। एक बार पास होने के बाद यूपीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहती है, इसलिए सर्टिफिकेट की समय सीमा खत्म होने पर दोबारा परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ती। जो अभ्यर्थी तय कट-ऑफ से कम अंक लाएंगे, उन्हें केवल स्कोरकार्ड मिलेगा, पात्रता सर्टिफिकेट जारी नहीं होगा। अभ्यर्थियों को पहली बार डिजिलॉकर पर यूपीटीईटी प्रमाण पत्र मिल जाएगा उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान या फिर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीटीईटी रिजल्ट महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
UPTET Result 2026 चेक करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.