कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षिका, लेखाकार, रसोइया व चपरासी बनने का अवसर UP Kasturba Vidyalaya Notification 2026

|
On: July 25, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Kasturba Vidyalaya Notification 2026: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अम्बेडकरनगर की ओर से जनपद के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में संविदा के आधार पर भर्ती के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। यह विज्ञप्ति 24 जुलाई 2026 को जारी हुई है और इसमें पूर्णकालिक शिक्षिका, अंशकालिक शिक्षिका, लेखाकार, मुख्य रसोइया और चपरासी पदों पर कुल 9 रिक्तियां निकाली गई हैं। यह सभी पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं, क्योंकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय बालिका विद्यालय होते हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू होंगे और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं। नीचे पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश मैं विभिन्न कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के पदों को भरने के लिए जो प्रक्रिया चल रही है उन सभी की जानकारी भी नीचे दे रहे हैं।

किन-किन पदों पर होगी नियुक्तियां

इस भर्ती में सात तरह के पद शामिल हैं, जिनमें दो पूर्णकालिक शिक्षिका पद, दो अंशकालिक शिक्षिका पद और लेखाकार, मुख्य रसोइया व चपरासी का एक-एक पद है। हर पद के लिए मासिक मानदेय अलग-अलग तय किया गया है, जो नीचे टेबल में दिया गया है।

पद / विषयकुल पदमासिक मानदेय
पूर्णकालिक शिक्षिका (हिंदी)1₹25,410
पूर्णकालिक शिक्षिका (अंग्रेजी)1₹25,410
अंशकालिक शिक्षिका (कला/शारीरिक शिक्षा/गृह विज्ञान)2₹12,790
अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर)2₹12,790
लेखाकार1₹14,357
मुख्य रसोइया1₹9,006
चपरासी1₹7,505
कुल पद9

क्या है जरूरी शैक्षिक योग्यता

हिंदी और अंग्रेजी विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के लिए संबंधित विषय से स्नातक होना जरूरी है, साथ ही उच्च शिक्षा स्तर यानी टीजीटी प्रशिक्षण उपाधि के तहत एनसीटीई या एनसीईआरटी से मान्य बीएड, एलटी या इग्नू से प्रशिक्षण भी मान्य किया जाएगा। कला, शारीरिक शिक्षा और गृह विज्ञान की अंशकालिक शिक्षिका के लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ विशिष्ट उपाधि, जैसे गृह विज्ञान में शिक्षा का प्रमाण पत्र या कला-संगीत में डिप्लोमा मांगा गया है। कंप्यूटर विषय की अंशकालिक शिक्षिका के लिए प्रशिक्षित स्नातक के साथ पीजीडीसीए, बीसीए, एमसीए या स्नातक स्तर पर कंप्यूटर विषय अथवा एक वर्ष के कंप्यूटर डिप्लोमा में से कोई एक योग्यता मान्य होगी। लेखाकार पद के लिए वाणिज्य से स्नातक और एमएस-ऑफिस व टैली जैसे सॉफ्टवेयर पर काम करने का अनुभव जरूरी बताया गया है। मुख्य रसोइया और चपरासी पद के लिए कक्षा 8 पास होना जरूरी है, साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से सक्षम और संक्रामक रोग से मुक्त होना चाहिए।

आयु सीमा और संविदा अवधि

सभी पदों के लिए आयु 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। नियुक्ति संविदा के आधार पर 11 महीने 29 दिन के लिए की जाएगी, और जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद इस अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। चयन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। सभी शैक्षिक योग्यता और प्रशिक्षण उपाधि मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त होनी चाहिए, तभी आवेदन मान्य होगा।

आवेदन कैसे करें और जरूरी तारीखें

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वाली अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भरकर 10 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अम्बेडकरनगर में जमा कर सकती हैं। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता से जुड़े सभी प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जनपद अम्बेडकरनगर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी विज्ञप्ति देख सकते हैं।

S.No.DescriptionLink
1Official NotificationClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.