UP Scholarship 2026 27: यूपी स्कॉलरशिप आवेदन का टाइम टेबल जारी, छात्र 11 अगस्त से भरें फॉर्म

|
On: July 26, 2026
Join WhatsApp
Join Now

up scholarship 2026 27: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की पूरी समय-सारिणी जारी कर दी है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया, जिसमें आवेदन से लेकर भुगतान तक की हर प्रक्रिया के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से चलेगी और स्कूलों की जिम्मेदारी भी पहले से कहीं ज्यादा साफ कर दी गई है, इसलिए शिक्षकों और विद्यालय प्रशासन को भी इन तारीखों पर बराबर नजर रखनी होगी। छात्र कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं और किन-किन बातों का ध्यान रखना होगा इसकी पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।

up scholarship 2026 27 Important Dates

नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन और हार्डकॉपी जमा करने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक चलेगी। वहीं नए आवेदकों यानी पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों के लिए यह विंडो काफी लंबी रखी गई है वे 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक पंजीकरण और आवेदन कर सकेंगे। यह अंतर इसलिए रखा गया है क्योंकि नए छात्रों को रजिस्ट्रेशन से लेकर दस्तावेज अपलोड करने तक ज्यादा समय चाहिए होता है जबकि नवीनीकरण वाले छात्रों का डाटा पहले से पोर्टल पर मौजूद रहता है।

प्रक्रियातारीख
मास्टर डाटा तैयार कर पोर्टल पर अपलोड22 जुलाई – 5 अगस्त 2026
नवीनीकरण आवेदन व हार्डकॉपी जमा11 अगस्त – 25 अगस्त 2026
नए छात्रों का पंजीकरण व आवेदन11 अगस्त – 21 सितंबर 2026
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण व अग्रसारण (विद्यालय स्तर)30 अगस्त 2026 तक
DIOS द्वारा छात्र संख्या सत्यापन31 अगस्त – 10 सितंबर 2026
NIC द्वारा स्क्रूटनी11 सितंबर – 17 सितंबर 2026
डाटा लॉक, मांग सृजन व धनराशि अंतरणअक्टूबर अंत तक
छात्रों के बैंक खाते में भुगतानजनवरी 2027

विद्यालयों के लिए टाइम टेबल UP Scholarship 2026

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पूरी प्रक्रिया की शुरुआत छात्रों से नहीं, बल्कि विद्यालयों से होती है। सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 के बीच मास्टर डाटा तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करना है, यानी छात्रों के आवेदन शुरू होने से पहले ही स्कूलों का होमवर्क पूरा हो जाना चाहिए। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक और संबंधित अधिकारी स्कूल की मान्यता सीटों की संख्या और अन्य विवरणों का प्रमाणीकरण करेंगे। जिन स्कूलों में शिक्षक या प्रधानाचार्य यह काम समय पर पूरा नहीं करते, वहां छात्रों के आवेदन बाद में अटकने का खतरा बना रहता है, इसलिए यह जिम्मेदारी सीधे स्कूल प्रबंधन पर आ जाती है।

दो चरणों में होगी UP Scholarship सत्यापन प्रक्रिया

छात्रों के आवेदन जमा होने के बाद वेरिफिकेशन एक नहीं बल्कि दो स्तर पर होगा। पहले चरण में जिला विद्यालय निरीक्षक 31 अगस्त से 10 सितंबर के बीच वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन करेंगे, यानी यह देखा जाएगा कि जितने छात्रों ने आवेदन किया है, वे वाकई उस स्कूल में पढ़ रहे हैं या नहीं। इसके बाद दूसरे चरण में एनआईसी को 11 से 17 सितंबर के बीच पूरी स्क्रूटनी करनी होगी। यह दोहरी जांच फर्जी आवेदनों को रोकने के मकसद से रखी गई है, जिससे असली जरूरतमंद छात्रों तक ही छात्रवृत्ति की राशि पहुंचे।

छात्रवृत्ति कब आएगी यह अब AI से पता चलेगा

समाज कल्याण विभाग ने गुरुवार को पिरामल फाउंडेशन फॉर एजुकेशन लीडरशिप के साथ एक एमओयू भी किया है, जिसका मकसद छात्रवृत्ति के भुगतान को सरल और पारदर्शी बनाना है। इसके तहत छात्र आसानी से यह जान सकेंगे कि उनके खाते में छात्रवृत्ति की राशि कब आएगी, यानी बार-बार पोर्टल पर स्टेटस चेक करने की जरूरत कम होगी। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने साफ कहा कि यह पहल सिर्फ तकनीकी सुविधा देने के लिए नहीं है, बल्कि इसका मकसद सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि योजना का लाभ अंतिम पात्र छात्र तक भी पहुंच सके।

यह भी पढ़ें – 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटेक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

10वीं 12वीं के स्टूडेंट्स को ₹30000 की स्कॉलरशिप, 31 जुलाई तक करें आवेदन Dr Rajendra Prasad Scholarship 2026

UP Scholarship Online Form 2026: यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका

Atul Maheshwari Scholarship 2026:.9वीं से 12वीं के छात्रों को ₹50,000–₹75,000 Scholarship: ऐसे करें आवेदन

UP Scholarship 2026 27 Kab Tak Aaegi

सभी सत्यापन प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जिला स्तरीय समिति डाटा लॉक करेगी और मांग सृजन का काम अक्टूबर के अंत तक चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। इसके बाद जनवरी 2027 में पीएफएमएस के माध्यम से पात्र छात्रों के बैंक खातों में सीधे धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। शासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि तय समय-सारिणी का कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे पिछले वर्षों की तरह भुगतान में देरी न हो। जिन छात्रों और स्कूलों ने पिछली बार देरी की शिकायत की थी, उनके लिए यह चरणबद्ध व्यवस्था कुछ राहत ला सकती है।

UP Scholarship Online Form 2026 27

जैसा की टाइम टेबल में देख सकते हैं उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना के लिए छात्रों हेतु आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से खोली जाएगी विंडो खुलने के बाद निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं

  • scholarship.up.gov.in पर जाकर “Student” सेक्शन में Registration पर क्लिक करें
  • Pre-Matric या Post-Matric श्रेणी चुनें और मांगी गई जानकारी भरें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
  • आधार, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
  • फाइनल सबमिट से पहले Draft Print निकालकर सारी जानकारी एक बार जरूर जांच लें
  • जानकारी सही पाए जाने पर फॉर्म Final Submit करें और प्रिंट निकालकर स्कूल/कॉलेज में जमा करें
DescriptionLink
Official WebsiteClick Here
Online Apply (11 अगस्त से)Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.