Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटेक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी

Kotak Kanya Scholarship 2026 : बेटियों की उच्च शिक्षा को लेकर कोटक महिंद्रा ग्रुप की तरफ से एक बड़ी पहल सामने आई है। Kotak Kanya Scholarship 2026-27 के नाम से शुरू की गई इस योजना में चयनित छात्रा को हर साल ₹1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी, और यह रकम एक बार नहीं बल्कि पूरी डिग्री खत्म होने तक हर साल दी जाती रहेगी। आवेदन 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 रखी गई है। खास बात यह है कि यह स्कॉलरशिप सिर्फ स्कूल पास करने वालों के लिए नहीं, बल्कि उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने 12वीं के बाद प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले लिया है। इस स्कॉलरशिप से संबंधित पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दे रहे हैं अगर पात्रता रखते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स और जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

Kotak Kanya Scholarship 2026-27 Overview

DetailsInformation
Scheme NameKotak Kanya Scholarship 2026-27
Conducted ByKotak Mahindra Group (Kotak Education Foundation)
BeneficiaryGirl students (Class 12 passed)
Scholarship Amount₹1.5 Lakh per Year
Application ModeOnline
Last Date30 September 2026
Payment ModeDBT (Direct Bank Transfer)

प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन जरूरी

ज्यादातर स्कॉलरशिप योजनाओं में सिर्फ पिछली कक्षा के अंक और आय प्रमाण पत्र देखा जाता है, लेकिन Kotak Kanya Scholarship का ढांचा थोड़ा अलग है। यहां छात्रा को 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA लाना जरूरी है, साथ ही उसका एडमिशन शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में किसी NIRF या NAAC मान्यता प्राप्त संस्थान के प्रोफेशनल ग्रेजुएशन कोर्स के पहले वर्ष में हो चुका होना चाहिए। इंजीनियरिंग, MBBS, इंटीग्रेटेड LLB या IISER-IISc बेंगलुरु जैसे संस्थानों का BS-MS कोर्स इसमें शामिल है। यानी सिर्फ 12वीं पास होना काफी नहीं, कॉलेज में सीट पक्की होना भी इस योजना की सबसे बड़ी शर्त है।

आय सीमा और कौन नहीं कर सकता आवेदन

परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, यह शर्त हर आवेदक पर लागू होती है। इसके साथ ही एक दिलचस्प नियम यह भी है कि कोटक महिंद्रा ग्रुप, कोटक एजुकेशन फाउंडेशन या Buddy4Study में काम करने वाले कर्मचारियों की बेटियां इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं। यह शर्त पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रखी गई है, ताकि योजना का लाभ सही मायनों में जरूरतमंद छात्राओं तक ही पहुंचे।

राशि सिर्फ फीस के लिए नहीं रहने-खाने के खर्च के लिए भी

बहुत सी स्कॉलरशिप योजनाओं में मिलने वाली राशि सिर्फ ट्यूशन फीस तक सीमित रहती है, लेकिन यहां दायरा थोड़ा बड़ा है। ₹1.5 लाख की सालाना राशि से छात्रा हॉस्टल फीस, इंटरनेट का खर्च, आना-जाना, लैपटॉप और किताबें तक खरीद सकती है। जिन छात्राओं को घर से दूर रहकर पढ़ाई करनी पड़ती है, उनके लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि सिर्फ पढ़ाई का ही नहीं बल्कि रहने का खर्च भी इसी राशि से निकल सकता है। भुगतान DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में होता है, इसलिए खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।

दस्तावेजों में यह अतिरिक्त सर्टिफिकेट भी लगेंगे

सामान्य दस्तावेजों जैसे मार्कशीट, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और मास्क्ड आधार कार्ड के अलावा इस योजना में कुछ खास दस्तावेज भी मांगे गए हैं। कॉलेज सीट आवंटन का प्रमाण और प्रवेश परीक्षा का स्कोरकार्ड देना अनिवार्य है, यानी सिर्फ एडमिशन लेटर से काम नहीं चलेगा। सिंगल पेरेंट या अनाथ छात्राओं को माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा, और दिव्यांग छात्राओं के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके अलावा घर की तस्वीरें भी अपलोड करनी पड़ सकती हैं, जो बताता है कि सत्यापन प्रक्रिया यहां थोड़ी गहराई से की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का ITR भी अगर उपलब्ध हो तो साथ लगाना बेहतर रहेगा।

आवेदन की प्रक्रिया पोर्टल से

इस योजना का आवेदन कोटक की अपनी वेबसाइट से नहीं बल्कि Buddy4Study पोर्टल के जरिए होता है। सबसे पहले पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप पेज खोजें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें। पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, नहीं तो ईमेल या मोबाइल नंबर से नया अकाउंट बनाएं। इसके बाद ‘Start Application’ पर क्लिक कर ‘Check Your Eligibility’ फॉर्म भरना होगा, जिससे पात्रता की पुष्टि होती है। पात्र पाए जाने पर पूरा आवेदन फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें, नियम व शर्तें स्वीकार करें और ‘Preview’ के बाद ‘Submit’ बटन दबा दें।आवेदन के दौरान कोई दिक्कत आए तो ईमेल के जरिए कभी भी सहायता टीम से संपर्क किया जा सकता है, वहीं फोन पर मदद सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच उपलब्ध रहती है। चूंकि इस योजना में दस्तावेजों की जांच थोड़ी बारीकी से होती है, इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी सर्टिफिकेट स्कैन करके तैयार रख लेना बेहतर रहेगा, ताकि आखिरी वक्त में कोई परेशानी न हो।

Read More –यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका

Kotak Kanya Scholarship 2026 Important Links

DescriptionLink
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now