UP DAKSPSSY Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश सरकार छात्र और छात्राओं के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप स्कीम चल रही है इसमें अलग-अलग तरीके से लाभ दिया जाता है इसी तरह उत्तर प्रदेश के फैक्ट्री और दुकानों में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए राज्य सरकार एक खास योजना चला रही है, जिसका नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम श्रमिक प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना यानी DAKSPSSY है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा और अन्य तकनीकी कोर्स की पढ़ाई कर रहे श्रमिक परिवारों के बच्चों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक मदद दी जाती है। कोर्स के हिसाब से यह राशि ₹10,000 से लेकर ₹25,000 तक हो सकती है। यह योजना उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के जरिए संचालित होती है और आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। आईए जानते हैं इस स्कॉलरशिप के लिए क्या-क्या पात्रता होगी और कौन-कौन अप्लाई कर सकता है।
किसे मिलेगा स्कॉलरशिप का फायदा
ज्यादातर स्कॉलरशिप योजनाओं में सिर्फ छात्र की योग्यता या पारिवारिक आय देखी जाती है, लेकिन DAKSPSSY में सबसे पहली शर्त यह है कि बच्चे के माता-पिता या अभिभावक का उत्तर प्रदेश में किसी पंजीकृत फैक्ट्री या दुकान में श्रमिक के तौर पर काम करना जरूरी है। यह पंजीकरण ‘दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान अधिनियम, 1962’ या ‘फैक्ट्री अधिनियम, 1948’ के तहत होना चाहिए। यानी इस योजना का दायरा सामान्य छात्रवृत्ति योजनाओं से अलग है, यह खासतौर पर संगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाले परिवारों के बच्चों के लिए बनाई गई है। ऐसे बच्चों की संख्या काफी अधिक है क्योंकि आज के समय में इसी दायरे में अधिक काम करने वाले लोग हैं अगर आप भी इस दायरे में आते हैं तो अपने बच्चों के लिए इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसकी पात्रता को ध्यानपूर्वक जान लेना जरूरी है।
वेतन सीमा ₹15,000 तक
इस योजना में सामान्य आय प्रमाण पत्र की जगह श्रमिक के मासिक वेतन को आधार बनाया गया है। श्रमिक का मासिक वेतन यानी मूल वेतन और महंगाई भत्ता मिलाकर ₹15,000 से अधिक नहीं होना चाहिए। यह सीमा इसलिए रखी गई है ताकि योजना का लाभ वास्तव में कम आय वाले श्रमिक परिवारों तक ही पहुंचे। इसका मतलब यह भी है कि जिन परिवारों की आय इस सीमा से ऊपर है, वे भले ही श्रमिक श्रेणी में आते हों, फिर भी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
कोर्स के आधार पर तीन स्तर की आर्थिक सहायता
DAKSPSSY में मिलने वाली राशि कोर्स के प्रकार पर निर्भर करती है। B.Tech, MBBS, MBA जैसे डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों को ₹25,000 की सहायता दी जाती है। पॉलिटेक्निक जैसे डिप्लोमा कोर्स करने वाले छात्रों को ₹15,000 मिलते हैं, जबकि सर्टिफिकेट या अन्य छोटे कोर्स करने वाले छात्रों के लिए यह राशि ₹10,000 रखी गई है। M.Tech, BCA, MCA, BBA जैसे कोर्स भी डिग्री श्रेणी में गिने जाते हैं और इन पर पूरी ₹25,000 की सहायता मिलती है। यह बंटवारा दिखाता है कि जितना बड़ा या महंगा कोर्स, उतनी ज्यादा सहायता राशि दी जाती है।
दो जगह से सत्यापन के बाद ही मिलेगी राशि
इस योजना की एक खास बात यह है कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भरने से पूरा नहीं होता। फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने के बाद उसे बच्चे के शैक्षणिक संस्थान से और साथ ही श्रमिक की फैक्ट्री या दुकान से भी सत्यापित कराना जरूरी है। यानी सत्यापन दो अलग-अलग जगह से होता है, एक तरफ यह पुष्टि होती है कि छात्र वाकई उस कोर्स में पढ़ रहा है, दूसरी तरफ यह पुष्टि होती है कि अभिभावक वाकई उस संस्थान में पंजीकृत श्रमिक है। दोनों सत्यापन पूरे होने के बाद ही स्कॉलरशिप की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन जो मांगे जाते हैं वे सटीक होने चाहिए। छात्र या श्रमिक के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी IFSC कोड के साथ देना जरूरी है, ताकि राशि सही खाते में ट्रांसफर हो सके। इसके अलावा छात्र के तकनीकी संस्थान में प्रवेश या अध्ययनरत होने का प्रमाण, जैसे फीस रसीद या कॉलेज आईकार्ड, भी अपलोड करना होगा। दस्तावेज कम जरूर हैं, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया की वजह से इनका सही और स्पष्ट होना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें – 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
Kotak Kanya Scholarship 2026-27: कोटेक स्कॉलरशिप के लिए पात्रता और आवेदन की पूरी जानकारी
UP DAKSPSSY Scholarship 2026 आवेदन की पूरी प्रक्रिया
पात्र श्रमिक परिवार बिना किसी दलाल के खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Shramik Application’ चुनें और नए यूजर हैं तो ‘Register New User’ पर क्लिक कर फॉर्म भरें।
- मोबाइल पर मिले यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- योजना का चुनाव करें, जरूरी विवरण भरें और फोटो अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर बच्चे के शैक्षणिक संस्थान और फैक्ट्री/संस्थान से सत्यापित कराएं।
- दोबारा पोर्टल पर लॉगिन कर सत्यापित फॉर्म और दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- सत्यापन पूरा होते ही राशि बैंक खाते में आ जाएगी और इसकी सूचना SMS से मिलेगी।
आवेदन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें
फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदकों को बार-बार दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पोर्टल पर ‘Application Status’ विकल्प के जरिए घर बैठे ही अपने आवेदन की मौजूदा स्थिति देखी जा सकती है, चाहे वह संस्थान स्तर पर सत्यापन का इंतजार कर रहा हो या राशि ट्रांसफर होने की प्रक्रिया में हो। इससे आवेदकों को यह पता चलता रहता है कि उनका फॉर्म किस चरण में अटका है और अगर कोई कमी है तो उसे समय रहते ठीक किया जा सकता है।
UP DAKSPSSY Scholarship 2026 Important Links
| Description | Link |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |


