Railway Recruitment 2026: टेक्नीशियन और अप्रेंटिस पदों पर कुल 15195 वैकेंसी, यहां देखें पूरी जानकारी

|
On: July 18, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Railway Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी अहम है। रेलवे की तरफ से एक साथ अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं, जिनमें कुल मिलाकर 15195 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। किसी भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलेगा तो किसी में आईटीआई और 12वीं साइंस वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे। जो उम्मीदवार लंबे समय से रेलवे में नौकरी पाने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह मौका काफी अच्छा माना जा रहा है। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से लिया जा रहा है और इसके लिए तय समय सीमा भी दी गई है। नीचे दी गई जानकारी में सभी भर्तियों से जुड़ी जरूरी बातें विस्तार से बताई गई हैं, जिससे उम्मीदवार आसानी से समझ सकें कि उन्हें कहां और कैसे आवेदन करना है।

Railway Recruitment 2026 Overview

RecruitmentTotal PostsLast Date
RRB Technician Recruitment 2026656529 July 2026
RRC NCR Apprentice Recruitment 2026185307 August 2026
NFR Recruitment 2026 (Act Apprentice)677719 August 2026
Total Posts15195

RRB Technician Recruitment 2026 6565 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेगी। टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए बीएससी डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है। आयु सीमा दोनों पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है और आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार तय किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी, पात्रता, वेतन और आवेदन प्रक्रिया की डिटेल नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

RRC NCR Apprentice Recruitment 2026 1853 पदों पर भर्ती

रेलवे भर्ती सेल उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने एक्ट अप्रेंटिस के पदों के लिए जोनल नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत वर्ष 2026-27 के लिए कुल 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 7 अगस्त 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष रखी गई है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी, इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। पूरी जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर देखी जा सकती है।

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

NFR Recruitment 2026 6777 पदों पर भर्ती

नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस के 6777 पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 19 अगस्त 2026 तक लिए जाएंगे। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट लिया है, या 12वीं साइंस स्ट्रीम फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी विषय से पास की है, दोनों में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं। आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच रखी गई है। चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 9,600 से 11,040 रुपये तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन 10वीं और आईटीआई के औसत अंकों पर बनी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी। पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया की डिटेल नीचे दिए गए लिंक पर देखी जा सकती है।

पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Important Links

DescriptionLink
RRB Technician Recruitment 2026Click Here
RRC NCR Apprentice Recruitment 2026Click Here
NFR Recruitment 2026 (Act Apprentice)Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.