RRB रेलवे टेक्नीशियन भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 6565 पदों के लिए आवेदन शुरू Railway RRB Technician Notification 2026

|
On: July 29, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Railway RRB Technician Notification 2026 रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Boards) ने रेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत Centralised Employment Notification यानी जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन Technician Grade-I Signal और Technician Grade-III के कुल 6565 पदों के लिए जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन 29 जून 2026 को रिलीज हुआ है और ऑनलाइन आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक चलेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन और विस्तृत जानकारी संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन एक बार जरूर पढ़ लें, जिससे आगे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

RRB Technician Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
OrganizationRailway Recruitment Boards (RRBs)
DepartmentMinistry of Railways, Government of India
Notification NumberCEN No. 02/2026
Post NameTechnician Grade-I Signal & Technician Grade-III
Total Vacancies6565
Application ModeOnline
Notification Release Date29 June 2026
Apply Start Date30 June 2026
Last Date29 July 2026
Exam Dateबाद में सूचित किया जाएगा
Official Websiterrbapply.gov.in

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है।

रेलवे टेक्नीशियन से संबंधित पात्रता

  • Technician Grade-III पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • Technician Grade-I Signal पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बीएससी डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • Technician Grade-III पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • Technician Grade-I Signal पद के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष रखी गई है।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी, और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

पदों का विवरण

पद का नामकुल वेकेंसीपे लेवलप्रारंभिक वेतन
Technician Grade-I Signal323Level 529,200 रुपये
Technician Grade-III6242Level 219,900 रुपये

ऊपर दी गई टेबल में दोनों पदों की वेकेंसी, पे लेवल और प्रारंभिक वेतन की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चुनाव करते समय इस जानकारी को ध्यान में रखें।

Railway RRB Technician Notification 2026

RRB Technician CEN 02/2026 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • CBT लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)
  • उम्मीदवारों को सबसे पहले सीबीटी परीक्षा देनी होगी उसके बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • प्रत्येक उम्मीदवार किसी एक पे लेवल के लिए केवल एक ही RRB में आवेदन कर सकता है।
  • एक ही पे लेवल के अंतर्गत सभी अधिसूचित पदों के लिए केवल एक ही सामान्य ऑनलाइन आवेदन जमा किया जा सकता है।
  • अलग-अलग पे लेवल के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करना आवश्यक है।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपनी प्रारंभिक जानकारी आधार कार्ड के अनुसार ही सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।
  • आधार कार्ड में दर्ज विवरण 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खाना चाहिए।
  • आवेदन जमा करने से पहले आधार कार्ड में नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए RRB Technician CEN 02/2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार पूरा करें।
  • लॉगिन करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी जांच लें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Links

Link NameLink
Short NoticeClick Here
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.