Kendriya Vidyalaya Recruitment 2026; केंद्रीय विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

|
On: July 7, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Kendriya Vidyalaya Recruitment 2026: अगर आप केंद्रीय विद्यालय में संविदा शिक्षक या अन्य पदों पर नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने Samvida Sathi Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कई केंद्रीय विद्यालयों में संविदा आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। फिलहाल यूपी के 3 केंद्रीय विद्यालयों ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नियमित नियुक्ति नहीं है बल्कि आवश्यकता के अनुसार संविदा आधार पर की जा रही है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए केंद्रीय विद्यालय में कार्य करने का यह अच्छा अवसर माना जा सकता है। उत्तर प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में अलग-अलग वैकेंसी निकली है।

KVS Recruitment 2026 Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनकेंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
पोर्टल का नामSamvida Sathi Portal
भर्ती का प्रकारसंविदा भर्ती
राज्यउत्तर प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न राज्य
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुरूसंबंधित विद्यालय के अनुसार
अंतिम तिथिविद्यालय के अनुसार अलग-अलग
चयन प्रक्रियाआवेदन एवं विद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया
आधिकारिक पोर्टलSamvida Sathi Portal

उत्तर प्रदेश के किन जिलों में भर्ती निकली है?

वैसे तो केंद्रीय विद्यालय जहां-जहां पत्र रिक्त हैं सभी वैकेंसी लगातार अपडेट की जा रही हैं अभी फिलहाल तीन जिलों में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है इसके अलावा जितने भी रिक्त पद हैं उनको भरने के लिए आगे भी नोटिफिकेशन जारी किए जा सकते हैं।

Samvida Sathi Portal पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई केंद्रीय विद्यालयों ने संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

PM SHRI Kendriya Vidyalaya No. 2 Jhansi Cantt. में आवेदन 5 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।

Kendriya Vidyalaya IFFCO Phulpur Prayagraj में आवेदन 24 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।

PM SHRI Kendriya Vidyalaya Aliganj Lucknow Shift-I में आवेदन 7 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक लिए जा रहे हैं।

इसके अलावा Samvida Sathi Portal पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों और जिलों के केंद्रीय विद्यालय भी समय-समय पर संविदा शिक्षकों एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर नियमित रूप से नई वैकेंसी की जानकारी देखते रहना चाहिए क्योंकि अलग-अलग विद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग समय पर भर्ती जारी करते हैं।

KVS पात्रता पद और आवश्यक शर्तें

इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विषयों के PGT। TGT। PRT। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर। स्पोर्ट्स कोच। स्पेशल एजुकेटर। काउंसलर। नर्स तथा अन्य आवश्यकता आधारित पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जा सकते हैं। पदों की उपलब्धता संबंधित विद्यालय के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्यतः संबंधित विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री। बीएड। डीएलएड या अन्य आवश्यक व्यावसायिक योग्यता मांगी जाती है। कुछ पदों के लिए CTET या संबंधित योग्यता भी आवश्यक हो सकती है। अंतिम चयन संबंधित केंद्रीय विद्यालय द्वारा दस्तावेज सत्यापन। इंटरव्यू या विद्यालय की निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। विस्तृत पात्रता और पदवार योग्यता संबंधित विद्यालय के नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है।

KVS आवेदन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सभी संविदा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए संविदा साथी पोर्टल से ही आवेदन मांगे गए हैं ऐसे सभी उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं तो संविदा साथी पोर्टल पर जाकर निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।

  • Samvida Sathi Portal पर जाएं।
  • उपलब्ध वैकेंसी की सूची में अपना केंद्रीय विद्यालय चुनें।
  • संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
  • यदि विद्यालय द्वारा इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन निर्धारित किया गया है तो तय तिथि पर उपस्थित हों।

Kendriya Vidyalaya Recruitment 2026

विवरणलिंक
Samvida Sathi PortalOnline Apply 
केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइटClick Here
संबंधित विद्यालय Vacancy DetailsClick Here

प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग तिथि पर आवेदन आमंत्रित करता है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विद्यालय का आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें और अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी चेक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा देश भर के संविदा भर्तियों के लिए यह पोर्टल शुरू किया गया है अब अलग-अलग वेबसाइट से आवेदन नहीं करना होगा केवल किसी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.