केंद्रीय विद्यलयों में संविदा पदों पर भर्ती, जाने पात्रता और आवेदन की पूरी प्रक्रिया KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने संविदा साथी पोर्टल के जरिए देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर संविदा भर्ती का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया है। इस बार पीजीटी, टीजीटी, प्राइमरी टीचर, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, काउंसलर, स्पेशल एजुकेटर और स्पोर्ट्स कोच जैसे कई पदों के लिए अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों ने अपनी वैकेंसी अपलोड कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने बीएड, सीटेट या संबंधित विषय में डिग्री कर रखी है, उनके लिए यह एक अच्छा मौका बन सकता है।

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिस भी विद्यालय में पद खाली है, वहां डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर सीधे चयन कर लिया जाता है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक सामान्य प्रोफाइल बनाने जैसा है जिसे अलग-अलग विद्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से देखते हैं।

KVS Samvida Sathi Recruitment 2026

FeatureDetails
Portal NameKVS Samvida Sathi Portal
OrganizationKendriya Vidyalaya Sangathan (KVS)
Job TypeContractual / Temporary Positions
Eligible PostsPGT, TGT, PRT, Computer Instructor, Counselor, Special Educator, Sports Coach आदि
Age Limit18 से 65 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
Registration ModeOnline
Selection ProcessDocument Verification + Interview (कोई लिखित परीक्षा नहीं)
Job Guaranteeरजिस्ट्रेशन से नौकरी की गारंटी नहीं मिलती
Official Portalsamvida-sathi.kvs.gov.in

किन-किन विद्यालयों में इस समय पद खाली हैं

पोर्टल पर हर हफ्ते नई वैकेंसी जुड़ती रहती है और हर विद्यालय की आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग होती है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा क्षेत्र के विद्यालय की डेडलाइन खुद पोर्टल पर जाकर जरूर जांच लेनी चाहिए। नीचे दी गई टेबल में फिलहाल सक्रिय कुछ प्रमुख वैकेंसी की जानकारी दी गई है।

SchoolStateLast Date
KV ONGC मेहसाणागुजरात29 जुलाई 2026
PM SHRI KV हेब्बल, बेंगलुरुकर्नाटक29 जुलाई 2026
PM SHRI KV कोन्नीकेरल29 जुलाई 2026
PM SHRI KV नंबर 1, मदुरैतमिलनाडु29 जुलाई 2026
PM SHRI KV नंबर 2, बेलगावी कैंटकर्नाटक29 जुलाई 2026
PM SHRI KV पौड़ीउत्तराखंड29 जुलाई 2026
PM SHRI KV रबर बोर्ड, कोट्टायमकेरल29 जुलाई 2026
PM SHRI KV सलोहहिमाचल प्रदेश29 जुलाई 2026
PM SHRI KV AFS चाबुआअसम30 जुलाई 2026
PM SHRI KV टीकमगढ़मध्य प्रदेश30 जुलाई 2026
KV बांदेल रेलवे कॉलोनीपश्चिम बंगाल31 जुलाई 2026
KV NHPC सिंगतमसिक्किम31 जुलाई 2026
PM SHRI KV भाकलीहरियाणा31 जुलाई 2026
PM SHRI KV नंबर 1, AFA डुंडीगलतेलंगाना31 जुलाई 2026
PM SHRI KV नंबर 1, AFS पुणेमहाराष्ट्र31 जुलाई 2026
PM SHRI KV कद्रिमिद्री, चिकमगलूरकर्नाटक1 अगस्त 2026
PM SHRI KV गढ़ाराबिहार3 अगस्त 2026
PM SHRI KV नंबर 1, अमृतसर कैंटपंजाब3 अगस्त 2026
PM SHRI KV नंबर 1, बड़ौदागुजरात3 अगस्त 2026
PM SHRI KV नंबर 2, अदमपुरपंजाब3 अगस्त 2026
PM SHRI KV सुकनापश्चिम बंगाल3 अगस्त 2026
KV MRP मथुराउत्तर प्रदेश4 अगस्त 2026
PM SHRI KV नंबर 3, पठानकोटपंजाब4 अगस्त 2026
KV CRPF सराईखासपंजाब5 अगस्त 2026
KV सुमेरपुर, हमीरपुरउत्तर प्रदेश5 अगस्त 2026
PM SHRI KV बलरामपुरउत्तर प्रदेश5 अगस्त 2026
KV SSB कैंपस, गडानिया पलिया कलां, लखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेश6 अगस्त 2026
PM SHRI KV CRPF पल्लीपुरमकेरल10 अगस्त 2026

पदों के हिसाब से क्या योग्यता मांगी गई है

पीजीटी यानी पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में स्नातकोत्तर कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है, साथ ही बीएड डिग्री भी होनी चाहिए। टीजीटी पद के लिए ग्रेजुएशन 50% अंकों के साथ, बीएड और सीटेट लेवल 2 पास होना अनिवार्य है। वहीं प्राइमरी टीचर यानी पीआरटी पद के लिए 12वीं पास के साथ डीएलएड और सीटेट लेवल 1 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए बीटेक, बीसीए, एमसीए या पीजीडीसीए जैसी कंप्यूटर साइंस से जुड़ी डिग्री मांगी गई है। हर विद्यालय अपने नोटिफिकेशन में विषय के हिसाब से योग्यता अलग से बताता है, इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विद्यालय का नोटिस जरूर पढ़ लें।

चयन कैसे होगा

इस भर्ती में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद जब भी किसी केंद्रीय विद्यालय में पद खाली होता है, वहां सीधे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के जरिए चयन कर लिया जाता है। यानी उम्मीदवार को एक बार पोर्टल पर प्रोफाइल बनानी होती है और उसके बाद अलग-अलग विद्यालय अपनी जरूरत के हिसाब से उपयुक्त उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले KVS के संविदा साथी पोर्टल samvida-sathi.kvs.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद पूरा आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी शामिल है।
  • मार्कशीट, डिग्री, फोटो और सिग्नेचर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • पूरा फॉर्म एक बार दोबारा जांच लें और फिर सबमिट करें।
  • आगे के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट या PDF सेव कर लें।

Important Links

DescriptionLink
Apply Online / New RegistrationClick Here
Official WebsiteClick Here

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now