1 जुलाई 2026 से पोस्ट ऑफिस की नई ब्याज दरें जारी, बैंक FD और दूसरे निवेश के मुकाबले कौन है बेहतर?

|
On: July 6, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Post Office Small Savings Interest Revised Rates from 1 July 2026: पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में पैसा लगाने वाले करोड़ों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 के लिए सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। डाक विभाग ने 30 जून 2026 को इस बारे में जानकारी जारी की, जो वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के फैसले पर आधारित है। इसका सीधा फायदा पेंशनर्स, सरकारी कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों और आम निवेशकों को मिलेगा जो सुरक्षित रिटर्न के लिए इन योजनाओं पर भरोसा करते हैं।

ParticularDetails
Order No.SB Order No. 07/2026
Date30 June 2026
Effective From1 July 2026
Applicable QuarterJuly–September 2026 (Q2 FY 2026-27)
Issued ByDepartment of Posts, Ministry of Communications
Change in RatesNo Change

किस स्कीम पर कितना ब्याज मिल रहा है

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट पर 4.0 फीसदी ब्याज पहले जैसा ही रहेगा। टाइम डिपॉजिट में एक साल पर 6.9, दो साल पर 7.0, तीन साल पर 7.1 और पांच साल पर 7.5 फीसदी ब्याज तय है। पांच साल की रिकरिंग डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी मिलता रहेगा। इसके अलावा नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 7.7, किसान विकास पत्र पर 7.5, मंथली इनकम स्कीम पर 7.4 और पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1 फीसदी दर बनी रहेगी। सबसे ज्यादा ब्याज सुकन्या समृद्धि और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर मिल रहा है, दोनों में 8.2 फीसदी रिटर्न तय है।

Small Savings SchemeInterest Rate (w.e.f. 01.07.2026)
Post Office Savings Account4.0%
1-Year Time Deposit6.9%
2-Year Time Deposit7.0%
3-Year Time Deposit7.1%
5-Year Time Deposit7.5%
5-Year Recurring Deposit6.7%
National Savings Certificate (NSC)7.7%
Kisan Vikas Patra (KVP)7.5% (115 महीनों में मैच्योर)
Monthly Income Scheme (MIS)7.4%
Public Provident Fund (PPF)7.1%
Sukanya Samriddhi Account (SSA)8.2%
Senior Citizen Savings Scheme (SCSS)8.2%

वरिष्ठ नागरिकों के लिए SCSS क्यों है खास

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में इस समय 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो पोस्ट ऑफिस की सभी योजनाओं में सबसे ऊंची दरों में से एक है। खाते में ब्याज हर तिमाही जमा होता है, जिससे रिटायर हो चुके लोगों को नियमित इनकम बनी रहती है। कई रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी और डिफेंस पेंशनर्स इसी वजह से इसे अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग का अहम हिस्सा मानते हैं। दर में कोई कटौती न होने से पुराने निवेशकों को राहत मिलेगी और जो लोग नया खाता खुलवाने की सोच रहे हैं वे भी बिना झिझक निवेश कर सकते हैं।

PPF अब भी लंबी अवधि के लिए फायदेमंद

पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर 7.1 फीसदी ब्याज पहले जैसा ही बना रहेगा। यह स्कीम खासतौर पर टैक्स बचाने वालों के लिए उपयोगी है क्योंकि इसे मौजूदा नियमों के तहत छूट प्राप्त है। निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी तीनों पर टैक्स छूट मिलती है, जिसे EEE कैटेगरी कहा जाता है। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में काम करने वाले लोग लंबी अवधि की बचत के लिए PPF को प्राथमिकता देते रहे हैं। पंद्रह साल की लॉक-इन अवधि के बावजूद कंपाउंडिंग की वजह से यह स्कीम एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करती है।

बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि सबसे आगे

सुकन्या समृद्धि खाता योजना में 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है, जो सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स में सबसे ज्यादा दर है। यह योजना बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए फंड जमा करने के मकसद से चलाई जाती है। माता-पिता कम उम्र से ही इस खाते में निवेश शुरू करते हैं ताकि लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल सके। ब्याज दर स्थिर रहने से जिन परिवारों ने पहले से खाता खुलवा रखा है उनकी प्लानिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

NSC और मंथली इनकम स्कीम भी आकर्षक

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 7.7 फीसदी ब्याज मिल रहा है और इस पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। मीडियम टर्म में सुरक्षित रिटर्न चाहने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है। दूसरी तरफ मंथली इनकम स्कीम पर 7.4 फीसदी दर लागू है, जिसमें हर महीने खाते में ब्याज जमा होता है। रिटायर हो चुके लोग और घर बैठे नियमित इनकम चाहने वाले इस स्कीम को खासतौर पर पसंद करते हैं।

बैंक FD से कितना अलग है पोस्ट ऑफिस का रिटर्न

जुलाई 2026 में ज्यादातर बड़े बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट दरें पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स के मुकाबले कम हैं। SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बैंकों में सामान्य FD दरें 5.75 से 6.75 फीसदी के बीच हैं, जबकि पोस्ट ऑफिस की पांच साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी मिल रहा है। SCSS की 8.2 फीसदी दर तो कई बैंकों की सीनियर सिटीजन FD दरों से भी ऊपर है। यही वजह है कि सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहने वाले निवेशक बैंक FD की जगह पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की ओर रुख करते हैं।

InstitutionTypical FD Interest Rate*
State Bank of India (SBI)5.75% – 6.45%
Punjab National Bank (PNB)5.75% – 6.60%
Bank of Baroda5.75% – 6.65%
Canara Bank5.85% – 6.70%
Union Bank of India5.75% – 6.60%
HDFC Bank5.50% – 6.60%
ICICI Bank5.75% – 6.60%
Axis Bank5.75% – 6.75%
Post Office 5-Year Time Deposit7.5%
SCSS8.2%

बता दें यह सामान्य ग्राहकों के लिए संकेतक दरें हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ज्यादातर बैंकों में 0.25 से 0.75 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलता है।

सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बेस्ट है पोस्ट ऑफिस स्कीम

सरकारी कर्मचारी, डिफेंस पर्सनल, केंद्र सरकार के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के बीच पोस्ट ऑफिस स्कीम्स हमेशा से लोकप्रिय रही हैं। इसकी वजह सरकार की गारंटी, कम कागजी झंझट और देश के हर कोने में उपलब्धता है। शहर हो या गांव, हर जगह पोस्ट ऑफिस की ब्रांच में यह सुविधा मिल जाती है। पेंशन के साथ फिक्स्ड रिटर्न मिलने से रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी थोड़ी आसान हो जाती है। यही वजह है कि नौकरी करने वाले और रिटायर हो चुके दोनों तरह के लोग इन योजनाओं की ओर रुख करते हैं।

जुलाई से सितंबर 2026 की तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस की सभी स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की दरें पहले जैसी बनी रहेंगी। SCSS और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी, NSC पर 7.7 फीसदी और पांच साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। बैंक FD की तुलना में यह दरें अब भी बेहतर हैं और साथ में सरकार की गारंटी का भरोसा भी मिलता है। चाहे वरिष्ठ नागरिक हों, नौकरीपेशा लोग हों या फिर बेटी के भविष्य के लिए बचत करने वाले माता-पिता,पोस्ट ऑफिस की यह योजनाएं हर वर्ग के लिए उपयोगी बनी हुई हैं।

Important Related Posts – UP Cashless Chikitsa Yojana 2026: आवेदन में आधार और मोबाइल नंबर संशोधन करें, देखें पात्रता के साथ हॉस्पिटल लिस्ट

PM Internship Scheme 2026 Online Form: 10वीं 12वीं के लिए पीएम इंटर्नशिप भर्ती, ₹9000 स्टाइपेंड आवेदन शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.