PM Internship Scheme 2026 Online Form: 10वीं 12वीं के लिए पीएम इंटर्नशिप भर्ती, ₹9000 स्टाइपेंड आवेदन शुरू

|
On: July 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now

PM Internship Scheme 2026 Online Form: 10वीं और 12वीं पास किया है और देश की बड़ी और नामी कंपनियों में काम करना चाहते हैं तो देश की कई बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं अगर आप भी पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत किसी अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत यह मौका आपको मिल सकता है। पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर छात्र इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं और उनका चयन होता है तो उन्हें बढ़िया मंथली मनी भी मिलेगा। 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए फ्रेशर होने की वजह से नौकरी मिलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई जगह आवेदन भेजने के बाद भी छात्रों को रिस्पांस नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन सभी छात्रों के लिए एक बढ़िया अपॉर्चुनिटी मानी जा सकती है। पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत देश की बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में काम करने का अनुभव प्राप्त होता है। ऐसे सभी छात्र जो पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है।

PM Internship Scheme 2026 Overview

Scheme NamePM Internship Scheme 2026
Conducted ByGovernment of India
Application ModeOnline
Eligible Candidates10th Pass, 12th Pass, ITI, Graduate, Diploma Candidates
Age Limit18 to 25 Years
Internship Duration6 to 9 Months
Monthly Stipend₹9000 Per Month
Selection ProcessAs Per Company Rules
Registration StatusStarted
Official WebsitePM Internship Scheme Portal

छात्रों के पास टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप करने का

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका मिल रहा है। छात्रों के करियर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। छात्रों को इस इंटर्नशिप के माध्यम से वास्तविक कामकाज का अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ-साथ इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र तो मिलेगा ही साथ ही कंपनी द्वारा पैसे भी दिए जाएंगे। एक बार इंटर्नशिप करने के बाद छात्र अनुभव के आधार पर आगे आने वाली नौकरी में भी आवेदन कर सकेंगे क्योंकि आज के समय में इंटर्नशिप एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है जिसमें कंपनियां अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दे रही हैं।

पीएम इंटर्नशिप के लिए जरूरी योग्यता

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए जरूरी योग्यता की बात की जाए तो इसके लिए अभ्यर्थी देश का नागरिक होना चाहिए। अगर कोई अभ्यर्थी विदेश में रहता है तो विदेशी कैंडिडेट के लिए आवेदन करने की छूट नहीं दी गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो:

  • 10वीं पास छात्र
  • 12वीं पास छात्र
  • आईटीआई
  • ग्रेजुएट
  • पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा

सहित सभी योग्यता रखने वाले छात्र पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ-साथ पोस्ट ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन करने से पहले पीएम इंटर्नशिप योजना के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त जिन छात्रों द्वारा ऑनलाइन या ओपन मोड से पढ़ाई की गई है उन सभी छात्रों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। इसके अतिरिक्त अगर आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो अधिकतम 25 वर्ष आयु रखी गई है वहीं न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

पीएम इंटर्नशिप के दौरान मिलेगा मानदेय

जहां एक ओर पीएम इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत छात्रों को अनुभव मिलेगा तो वहीं पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए मानदेय भी दिया जाएगा। पीएम इंटर्नशिप योजना की अवधि 6 से 9 महीने के बीच होगी हालांकि कंपनी अपनी जरूरत के अनुसार इसे निर्धारित कर सकती है। इस दौरान अभ्यर्थियों को ₹9000 प्रति महीने दिया जाएगा। इसके साथ-साथ कंपनी अलग से भी आपको कोई वित्तीय मदद दे सकती है। छात्रों को इंटर्नशिप करने के साथ-साथ पैसे कमाने का भी अच्छा अवसर मिलेगा।

पीएम इंटर्नशिप के लिए अंतिम तिथि कब तक है

बता दें पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं देश की कई बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का भी मौका मिला है लेकिन इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि कंपनियों के अनुसार अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इंटर्नशिप के प्रकार पर क्लिक करके अंतिम तिथि और कंपनी की जानकारी चेक कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जैसे ही कंपनी को इंटर्नशिप की जरूरत होती है तो वह आवेदन प्रक्रिया शुरू करती है इसलिए इंटर्नशिप के लिए कोई निश्चित अंतिम तिथि नहीं है इंटर्नशिप के आधार पर अलग-अलग अंतिम तिथि निर्धारित की जाती है।

नई कंपनियों मैं इंटर्नशिप vacancy लिस्ट देखें

पीएम इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन कैसे करें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है। छात्र बिना किसी परेशानी के पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें और आसानी से रजिस्ट्रेशन कर दें:

  • रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले पीएम इंटर्नशिप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर आपको फीचर इंटर्नशिप का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने उन सभी कंपनियों की लिस्ट दिखाई देने लगेगी जहां इंटर्नशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है।
  • आपको जिस कंपनी में आवेदन करना है उसकी पूरी जानकारी लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
  • अब यहां आपको अप्लाई करने का विकल्प दिखाई देगा।
  • अब आपसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की पूरी जानकारी मांगी जाएगी।
  • अगर पहली बार वेबसाइट पर हैं तो मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन आईडी से लॉगिन करना होगा और यहां अपनी मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
  • अब फोटो और हस्ताक्षर भी आपको अपलोड करने होंगे।
  • पूरा फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट कर देना है।
  • आगे की जानकारी पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत आधिकारिक वेबसाइट तथा एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

Important Links

DetailsLink
Official WebsiteClick Here
Apply OnlineClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.