Teacher and Government Employee Investment Rules: शिक्षक और सरकारी कर्मचारी शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं? जानें नए नियम 

|
On: June 23, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Teacher and Government Employee Investment Rules: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश को लेकर सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि क्या यह करना सही है, और इसकी क्या सीमा है। ज्यादातर जानकारी इंटरनेट पर CCS Conduct Rules के आधार पर मिलती है जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक तथा राज्य के दूसरे कर्मचारी इन नियमों से नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स 1956 से बंधे होते हैं और इसमें हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसकी जानकारी शिक्षक को कर्मचारियों को होना आवश्यक है।

UP के शिक्षक-कर्मचारी किस नियम से बंधे हैं

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स 1956 राज्य के अधीन काम कर रहे हर कर्मचारी पर लागू होता है,  इसमें बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक भी शामिल हैं। इस साल मार्च में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन्हीं नियमों के Rule 21 (निवेश) और Rule 24 (चल-अचल संपत्ति) में संशोधन को मंजूरी दी गई इन बदलाव का मकसद यह था कि कर्मचारियों के बड़े निवेश और संपत्ति खरीद या फिर बिक्री की जानकारी विभाग के पास समय पर पहुंचे।

शेयर और निवेश से जुड़ा नियम Rule 21

संशोधित नियम के मुताबिक अगर कोई कर्मचारी अपनी छह महीने की बेसिक पे से ज्यादा रकम शेयर, स्टॉक या किसी और निवेश साधन में लगाता है तो उसे लिखित में विभाग को इसकी सूचना देनी होगी। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि बेसिक पे से ज्यादा वाली रकम कहां से आई यानी पैसों का स्रोत साफ तौर पर दर्ज होना चाहिए। यह सिर्फ शेयर बाजार तक सीमित नहीं है बल्कि किसी भी तरह के बड़े निवेश साधन पर समान रूप से लागू होता है।

चल संपत्ति वाला नियम Rule 24

इसके अलावा चल संपत्ति (movable property) से जुड़ा नियम भी बदला है। पहले यह सीमा एक महीने की बेसिक पे पर थी यानी इससे ज्यादा कीमत की किसी चल संपत्ति की खरीद-बिक्री पर सूचना देना जरूरी था। अब इस सीमा को बढ़ाकर दो महीने की बेसिक पे कर दिया गया है। साथ ही अचल संपत्ति यानी जमीन-मकान की घोषणा अब हर पांच साल में नहीं, बल्कि हर साल देनी होगी। एक और जरूरी बात नियम में यह भी साफ है कि कर्मचारी की पत्नी या उस पर निर्भर परिवार के किसी सदस्य के नाम पर रखे गए शेयर और निवेश की भी घोषणा करनी होती है। यानी सिर्फ अपने नाम का निवेश छुपाना काफी नहीं, परिवार के सदस्यों के नाम पर रखी गई संपत्ति भी रिकॉर्ड में आनी चाहिए।

समझें एक शिक्षक के लिए इसका मतलब क्या है

मान लीजिए एक प्राइमरी शिक्षक की शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 है (7वें वेतन आयोग के लेवल 6 के मुताबिक) मान लेते हैं तो ऐसे में:

  • Rule 21 के तहत रिपोर्टिंग सीमा ₹35,400 × 6 = ₹212400। इससे ज्यादा का शेयर या स्टॉक निवेश होने पर विभाग को सूचना देनी होगी।
  • Rule 24 के तहत रिपोर्टिंग सीमा ₹35,400 × 2 = ₹70,800। इससे ज्यादा कीमत की किसी चल संपत्ति की खरीद-बिक्री पर भी सूचना देनी होगी।

ध्यान रहे, यह सीमा हर कर्मचारी की अपनी बेसिक पे के हिसाब से अलग-अलग होगी सीनियर शिक्षकों और अधिकारियों की बेसिक पे ज्यादा होने पर यह सीमा भी ज्यादा बनेगी।

निवेश और सट्टेबाजी में फर्क

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बने नियमों में निवेश और सट्टेबाजी जैसे इंट्राडे ट्रेडिंग फ्यूचर्स ऑप्शंस के बीच साफ फर्क बताया गया है। UP गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स में अभी इस तरह की विस्तृत सूची सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आई है राज्य के नियम मुख्य रूप से रिपोर्टिंग की सीमा और घोषणा पर केंद्रित हैं। फिर भी सामान्य सिद्धांत यही रहता है कि किसी सरकारी सेवक के लिए ऐसी गतिविधि से बचना बेहतर है जो नियमित कारोबार जैसी लगे। SIP, म्यूचुअल फंड, इंडेक्स फंड और दीर्घकालिक शेयर निवेश को आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है।

रिटायरमेंट के बाद क्या स्थिति रहती है

कंडक्ट रूल्स अपनी परिभाषा से ही Government servant यानी की सेवा में मौजूद कर्मचारियों पर लागू होते हैं। इसलिए रिटायर हो जाने के बाद आम तौर पर इस तरह के सेवा-नियम लागू नहीं रहते। हालांकि पेंशन से जुड़े दूसरे नियम और वित्तीय जोखिम को देखते हुए सावधानी बरतना हमेशा बेहतर रहता है।

Teacher and Government Employee Investment Rules

पॉइंट्सविवरण
लागू नियमउत्तर प्रदेश गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स 1956
संशोधन कब हुआमार्च 2026 कैबिनेट बैठक
Rule 21 निवेश नई सीमा6 महीने की बेसिक पे से ज्यादा निवेश पर सूचना जरूरी स्रोत भी बताना होगा
Rule 24 (चल संपत्ति) नई सीमा1 महीने से बढ़कर 2 महीने की बेसिक पे
अचल संपत्ति घोषणाअब हर साल पहले हर 5 साल में
परिवार के नाम पर निवेशपत्नी/आश्रित परिवार के नाम का निवेश भी घोषित करना जरूरी
रिटायरमेंट के बादसामान्यतः कंडक्ट रूल्स के प्रतिबंध लागू नहीं रहते

शिक्षक- कर्मचारी आगे क्या ध्यान रखें

जो शिक्षक और कर्मचारी शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं उन्हें अपनी बेसिक पे के हिसाब से रिपोर्टिंग सीमा का ध्यान रखना चाहिए, और जरूरत पड़ने पर अपने विभाग से इस बारे में स्पष्ट जानकारी ले लेनी चाहिए। नियमों में आगे कोई और बदलाव आता है तो हम इस आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

Important InfoLinks
UP गवर्नमेंट सर्वेंट कंडक्ट रूल्स, 1956 (पूरा दस्तावेज़)Click Here
कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश सरकारClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.