Employee Salary Growth After Pay Commission: कितनी बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी,1986 से 2016 तक वेतन वृद्धि का रिकॉर्ड

|
On: June 26, 2026
Employee Salary Growth After Pay Commission: कितनी बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी,1986 से 2016 तक वेतन वृद्धि का रिकॉर्ड
Join WhatsApp
Join Now

Employee Salary Growth After Pay Commission: क्या 8वें वेतन आयोग में सभी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी एक जैसी बढ़ेगी, या फिर ऊंचे पे लेवल वाले कर्मचारियों को ज्यादा फायदा मिलेगा? यह सवाल इन दिनों लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।इनके साथ ही  8वें वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग मांगें सामने आ रही हैं। हालांकि आयोग की ओर से अभी कोई अंतरिम सिफारिश नहीं आई है, लेकिन मौजूदा वेतन और पिछले वेतन आयोगों के अनुभव के आधार पर यह समझा जा सकता है कि अलग-अलग पे लेवल के कर्मचारियों पर इसका प्रभाव एक जैसा नहीं होगा। आइए समझते हैं कि 8वें वेतन आयोग में लेवल-1 से लेकर लेवल-10 तक के कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर पड़ सकता है, किसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है और इसके पीछे का पूरा गणित क्या है।। नीचे लेवल के हिसाब से फायदे की तुलना पिछले वेतन आयोगों का पूरा इतिहास भत्तों में संभावित बदलाव और एक उदाहरण से समझाई गई कैलकुलेशन दी गई है।

8th CPC फिटमेंट फैक्टर पर असली विवाद

कर्मचारी और पेंशनर संगठन लगातार 3 से 4 के बीच फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग कर रहे हैं, जिससे बेसिक पे में बड़ा उछाल आ सके। ध्यान देने वाली बात यह है कि आयोग की तरफ से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कुछ रिपोर्टों में 2.28 से 2.86 के बीच फिटमेंट फैक्टर की चर्चा भी हो रही है, जो यूनियनों की मांग से काफी कम है। यानी फिलहाल यह पूरी तरह अनुमान और मांग के स्तर पर है, असली आंकड़ा आयोग की रिपोर्ट आने और सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगा।

4th से 7th वेतन आयोग तक न्यूनतम वेतन कितना रहा

कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग की शुरुआत हुई 40 साल से अधिक का समय हो गया है इस बीच कई बार बड़े-बड़े बदलाव भी हुए हैं हालांकि आठवां वेतन आयोग सबसे अधिक बदलाव वाला आयोग हो सकता है और इसमें सैलरी बढ़ोतरी अब तक की सबसे बड़ी सैलरी बढ़ोतरी होगी पिछले लगभग 40 साल में सरकारी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में कितना बदलाव आया यह टाइमलाइन देखकर समझा जा सकता है।

CPCYearMin SalaryFitment Factor
चौथा वेतन आयोग1986₹750लागू नहीं
पांचवां वेतन आयोग1996₹2,5503.25
छठा वेतन आयोग2006₹7,0001.86
सातवां वेतन आयोग2016₹18,0002.57
आठवां वेतन आयोग2026अभी तय नहींअभी तय नहीं

7वां वेतन आयोग और 8वां वेतन आयोग

दोनों आयोगों के बीच का अंतर एक टेबल में देखें तो तस्वीर ज्यादा साफ हो जाती है।

बिंदु7वां वेतन आयोगसंभावित 8वां वेतन आयोग
गठनफरवरी 2014नवंबर 2025
लागू वर्ष1 जनवरी 20161 जनवरी 2026 (संदर्भ तिथि)
फिटमेंट फैक्टर2.57अभी तय नहीं, चर्चा में
न्यूनतम वेतन₹18,000अभी तय नहीं

लेवल के हिसाब से किसे ज्यादा फायदा हो सकता है

सीधी बात करें तो फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, ऊंचे लेवल पर बेसिक पे में बढ़ोतरी की रकम भी उतनी ज्यादा दिखेगी, भले ही प्रतिशत में फायदा सबको करीब-करीब बराबर लगे। पिछले वेतन आयोग का डेटा देखें तो 8वें वेतन का अनुमान लगा सकते हैं।

पे लेवलवर्तमान न्यूनतम बेसिक पे (7वां वेतन आयोग)
Level-1₹18,000
Level-2₹19,900
Level-3₹21,700
Level-4₹25,500
Level-5₹29,200
Level-6₹35,400
Level-7₹44,900
Level-8₹47,600
Level-9₹53,100
Level-10₹56,100
Level-11₹67,700
Level-12₹78,800
Level-13₹1,23,100
Level-13A₹1,31,100
Level-14₹1,44,200
Level-15₹1,82,200
Level-16₹2,05,400
Level-17₹2,25,000
Level-18₹2,50,000

बता दें ऊपर दी गई बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स पर आधारित है। 8वें वेतन आयोग में वास्तविक वेतन वृद्धि आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के अंतिम निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगी। अब कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है की सबसे अधिक सैलरी किस लेवल के कर्मचारियों की बढ़ सकती है कैलकुलेशन से साफ है कि रुपयों में बढ़ोतरी ऊंचे लेवल पर ज्यादा दिखेगी, जबकि निचले लेवल के कर्मचारियों के लिए प्रतिशत के हिसाब से असर अलग तरह से महसूस होगा। असली आंकड़ा आयोग की रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी के बाद ही पता चलेगा।

सिर्फ बेसिक सैलरी नहीं इन भत्तों में भी बदलाव की उम्मीद

वैसे देखा जाए तो वेतन आयोग का असर सिर्फ बेसिक पे तक सीमित नहीं रहता। नया आयोग लागू होने पर महंगाई भत्ता बेसिक पे में मिल जाता है और दोबारा जीरो से बढ़ना शुरू होता है। मकान भत्ता  और यात्रा भत्ता भी नए बेसिक के हिसाब से तय होते हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलने वाला भत्ता (Children Education Allowance) भी रिवीजन के दायरे में आता है। इसके अलावा आयोग के कार्यक्षेत्र में पेंशन रिवीजन भी शामिल है, खासकर उन कर्मचारियों के लिए जो 31 दिसंबर 2025 तक रिटायर हुए हैं।

8th CPC की बैठकों का शेड्यूल

आयोग गठित होने के बाद 8वां वेतन आयोग देशभर में जाकर कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से सीधे मुलाकात कर रहा है। दिल्ली में 13 और 14 मई को मीटिंग हो चुकी है। जिसमें कर्मचारी संगठनों चर्चा की गई है इसके बाद लखनऊ में 22 और 23 जून को बैठक होनी है। आयोग आगे 6 और 7 जुलाई को भुवनेश्वर और 9 तथा 10 जुलाई को कोलकाता में भी कर्मचारी संगठनों की बात सुनेगा। आयोग का गठन नवंबर 2025 में गजट नोटिफिकेशन के जरिए हुआ था और नई पे सिफारिशों के लिए 1 जनवरी 2026 को संदर्भ तिथि (Reference Date) माना गया है। आयोग को अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। जैसा कि जानते हैं 8वें वेतन आयोग की सिफ़ारिशें 18 महीने के भीतर आयोग को  सौंपनी  है इसके बाद सरकार निर्णय लेगी

Also Read – 34 हजार PRD जवानों को राज्यकर्मी दर्जा, शासन ने जारी किया आदेश

8वें वेतन आयोग का फायदा किन्हें मिलेगा

केंद्र सरकार के अनुमान के मुताबिक आठवें वेतन आयोग से देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। आप समझ सकते हैं कि इसका असर सिर्फ केंद्र सरकार तक सीमित नहीं रहता। ज्यादातर राज्य सरकारें भी केंद्र की वेतन आयोग सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों के वेतनमान में बदलाव करती हैं, हालांकि राज्यों में यह बदलाव लागू होने में अक्सर कुछ समय की देरी होती है, क्योंकि हर राज्य अपने बजट और वित्तीय स्थिति के मुताबिक फैसला लेता है।

रिपोर्ट लागू होने में अभी कितना और इंतजार होगा

7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन 8वें आयोग की रिपोर्ट अभी तैयार नहीं है, इसलिए फिलहाल कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के हिसाब से ही सैलरी मिल रही है। आयोग को रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय मिला है, यानी सिफारिशें आने में अभी कुछ और महीने लग सकते हैं। नई सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से बकाया एरियर एकमुश्त मिलने की उम्मीद है।

विषयलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
होमयहां क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.