UP Police Constable Admit Card 2026: एग्जाम सिटी के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया और परीक्षा दिशानिर्देश

|
On: June 4, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त हो चुकी है अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने हेतु नोटिस जारी कर दिया है भर्ती बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से 5 जून से एक्टिव रहेगा पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया जाएगा ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी इस ब्लॉग में देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून 9 जून और 10 जून 2026 को किया जाएगा वहीं जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 8 जून को होने वाली परीक्षा के लिए 5 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे वहीं 9 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए 6 जून 2026 को एडमिट कार्ड जारी होंगे वहीं 10 जून 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए 7 जून 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

UP Police Constable Admit Card 2026 Overview

DetailsInformation
OrganizationUttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board (UPPRPB)
Post NameConstable
Total Vacancies32,669 Posts
Exam ModeOffline (OMR Based)
Exam Dates08, 09 & 10 June 2026
Admit Card Release 5 June To 7 june
Exam Duration2 Hours
Official Websiteuppbpb.gov.in

यूपी पुलिस 32669 पदों के लिए होगी लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन के अनुसार पुलिस विभाग में कुल 32669 रिक्त पदों को भरा जाएगा इसके अंतर्गत सिविल पुलिस के लिए 10,469 पद हैं जबकि PAC के लिए 15,131 पद हैं विशेष सुरक्षा बल के लिए 1,341 पद और महिला बटालियन के लिए 2,282 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश पुलिस में 32669 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।

यूपी पुलिस परीक्षा का पैटर्न

उत्तर प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी जिसके अंतर्गत कुल 300 अंक निर्धारित किए गए हैं अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा पेपर मुख्य रूप से चार विषयों पर आधारित होगा जिसमें सामान्य हिंदी संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता सामान्य ज्ञान और मानसिक अभिरुचि बुद्धिलब्धि के साथ-साथ तार्किक क्षमता आदि शामिल है।

पेन पेपर मोड में आयोजित होगी परीक्षा

8 जून से तीन दिनों तक लगातार ऑफलाइन मोड में उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी 8 जून 9 जून और 10 जून 2026 को परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन रहेगी अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर ही उत्तर देने होंगे बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की इस परीक्षा में आवेदकों की भारी संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य तौर पर वाराणसी बरेली आगरा गोरखपुर कानपुर और लखनऊ जैसे परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर क्या डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाएं

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा इसके साथ-साथ अभ्यर्थी को एक वैध फोटो पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए इसके अलावा हाल ही में लिए गए दो पासपोर्ट साइज फोटो और पारदर्शी बॉल पेन होना चाहिए अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ स्मार्ट वॉच मोबाइल फोन या किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की छूट नहीं होगी।

यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां होम पेज पर एक्टिव होने वाले लिंक यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पैनल में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालने का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी डालकर सबमिट करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Important Links

DescriptionLink
Official NotificationClick Here
Admit Card Download (Active Soon)Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.