NEET UG 2026 Fee Refund Apply Online: नीट यूजी 2026 के लिए परीक्षा दे चुके लाखों अभ्यर्थियों के लिए फीस वापसी का नोटिस जारी किया जा चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। जारी की गई इस सूचना के अनुसार नीट यूजी 2026 फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे सभी उम्मीदवार, जो परीक्षा में शामिल हुए थे, अपनी फीस रिफंड के लिए बैंक की डिटेल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक पोर्टल पर सबमिट करके अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, अभ्यर्थियों को 22 मई 2026 तक बैंक डिटेल सबमिट करने का समय दिया गया है। 27 मई 2026 रात 11:50 बजे अंतिम तिथि रखी गई है। इसके साथ-साथ अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगर एक बार बैंक डिटेल सबमिट कर देते हैं, तो अभ्यर्थियों को दोबारा उस बैंक डिटेल में कोई भी करेक्शन करने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार अपनी पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक चेक कर लें और उसके बाद ही रिफंड के लिए अप्लाई करें।
NEET UG 2026 Fee Refund Apply Important Dates
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रिफंड पोर्टल आज 22 मई 2026 को शुरू हो गया है। आज से अभ्यर्थी अपनी बैंक डिटेल पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। बैंक डिटेल सबमिट करने की आखिरी तारीख 27 मई 2026 रखी गई है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को अलग से समय नहीं दिया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा ही अंतिम मानी जाएगी। ऐसे में सभी अभ्यर्थी अपनी बैंक डिटेल निर्धारित समय सीमा के अंदर सबमिट कर दें।
| Exam Name | NEET UG 2026 |
| Conducting Agency | National Testing Agency (NTA) |
| Refund Process Start | 22 May 2026 |
| Last Date | 27 May 2026, 11:50 PM |
| Application Mode | Online |
| Required Details | Bank Account Details & IFSC Code |
| Official Website | neet.nta.nic.in |
फीस रिफंड के लिए कैसे अप्लाई करें
नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए आवेदन करना बहुत ही आसान प्रक्रिया है, लेकिन अभ्यर्थियों को बहुत ही सावधानीपूर्वक अप्लाई करना होगा क्योंकि इसमें करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा। अप्लाई करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां नीट यूजी 2026 पोर्टल पर अपनी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद पोर्टल पर फीस रिफंड का लिंक दिखाई दे जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों से कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करने को भी कहा है। हालांकि, यह अनिवार्य नहीं है, एक विकल्प के तौर पर रखा गया है। सीधी बात की जाए तो कैंसिल चेक अपलोड करने से अकाउंट वेरिफिकेशन आसानी से हो जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को कैंसिल चेक अपलोड करने से लाभ ही होगा।
फीस रिफंड के लिए यह जानकारी रखें तैयार
फीस रिफंड का फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थियों को अपना अकाउंट नंबर और अकाउंट होल्डर का नाम बैंक रिकॉर्ड के अनुसार तैयार रखना चाहिए। वहीं बैंक शाखा का नाम और बैंक का आईएफएससी कोड भी चाहिए होगा। साथ ही सक्रिय बैंक खाता भी होना चाहिए। अभ्यर्थियों को कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी भी वैकल्पिक रूप से अपलोड करने का विकल्प दिया गया है। इन सभी दस्तावेजों के साथ फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
फॉर्म सबमिट करने के बाद नहीं होगा करेक्शन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा छात्रों को नोटिस जारी करके स्पष्ट रूप से कहा है कि बैंक डिटेल सबमिट करने के बाद इसे ही फाइनल माना जाएगा और उन्हें किसी भी तरह का बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी। इसलिए एजेंसी द्वारा अभ्यर्थियों को नोटिस में दी गई सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से पढ़ने को कहा है। इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। खासकर अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड को सभी अभ्यर्थियों को बड़े ध्यान से भरना होगा क्योंकि अगर एक भी अंक या फिर आईएफएससी कोड गड़बड़ होता है, तो आपके खाते में फीस रिफंड की धनराशि नहीं आएगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की सख्त हिदायत
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बात भी कही है, जिसमें एजेंसी ने कहा है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क भुगतान से संबंधित किसी प्रकार का चार्जबैक रिक्वेस्ट शुरू न करें। आप समझ सकते हैं कि चार्जबैक एक बैंकिंग प्रक्रिया है, जिसमें ग्राहक अपने पेमेंट के डिस्प्यूट करके पैसे वापस मांगता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा साफ कहा गया है कि रिफंड की पूरी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही अभ्यर्थियों की बैंक अकाउंट डिटेल वेरिफाई करने के बाद पूरी की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल प्रक्रिया को ही फॉलो करना होगा।
Also Read – NEET UG 2026 Re Exam Date: नीट यूजी री-एग्जाम डेट को लेकर NTA ने दी जानकारी
किन-किन उम्मीदवारों को मिलेगा फीस रिफंड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार ऐसे सभी उम्मीदवार इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने परीक्षा दी है। अभ्यर्थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं और उसके बाद बैंक डिटेल सबमिट करके अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद सभी डिटेल भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। फाइनल सबमिट करने के बाद प्रिंट निकालकर रख लें। बता दें, उम्मीदवार 27 मई 2026 की अंतिम तिथि से पहले यह काम पूरा कर सकते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
Fee Refund Links
| Official Website | Click Here |
| Official Notice | Click Here |
| Fee Refund Apply | Click Here |






