NEET UG 2026 Re Exam Date: नीट यूजी री-एग्जाम डेट को लेकर NTA ने दी जानकारी

NEET UG 2026 Re Exam Date: सरकार ने प्रारंभिक जांच के बाद में नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का आयोजन अब दोबारा किया जाएगा। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के कारण नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर नई तिथि घोषित की कर दी गई है। बता दें इससे पहले पिछली बार जब नीट यूजी परीक्षा का आयोजन कराया गया था तो भी काफी विवाद चला था। तब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था लेकिन कोर्ट द्वारा परीक्षा को रद्द नहीं किया गया था। इस बार सरकार ने गड़बड़ी का संज्ञान लेते हुए परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया है।

क्यों रद्द की गई नीट यूजी 2026 की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा को रद्द किया गया है। बता दें इसके मुख्य कारण की बात की जाए तो रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान सहित कई राज्यों में पेपर लीक और गेस पेपर के प्रश्न मैच होने के आरोप सामने आ रहे थे। इसी को देखते हुए मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों और सीबीआई को सौंप गई है। राजस्थान सहित कई राज्यों के हालात को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरी परीक्षा को ही रद्द करने का निर्णय लिया है। अब छात्रों को नीट यूजी 2026 री एग्जाम डेट को लेकर इंतजार बढ़ गया है। अब इन छात्रों को एक बार फिर से परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।

री एग्जाम को लेकर NTA की सूचना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अब री एग्जाम कराया जाएगा। नीट यूजी परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए जरूरी सूचना भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि अब छात्रों को परीक्षा में दोबारा शामिल होने के लिए दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने पहले नीट यूजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है उन सभी का रजिस्ट्रेशन पहले वाला ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को इसके अलावा अलग से कोई परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा। परीक्षा शुल्क, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सहित पूरी प्रक्रिया पूर्ण ही मानी जाएगी। अब केवल नई परीक्षा तिथि और नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे जिन्हें डाउनलोड करने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीट यूजी 2026 री एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

NEET UG नई परीक्षा की तारीख

जानकारी के लिए बता दें अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नई परीक्षा तिथि 21 जून 2026 घोषित  की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नया शेड्यूल जारी किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन या नोटिस पर ही भरोसा करें। परीक्षा की नई तारीख और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की गई है छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें। साथ ही एजेंसी द्वारा सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों से बचने की अपील भी की गई है।20260515 102931

सीबीआई करेगी पूरे मामले की जांच

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 मई 2026 को एक प्रेस रिलीज जारी करके यह निर्णय लिया है कि एजेंसी के अनुसार 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाएगी। इसको लेकर केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा रिपोर्ट समीक्षा की गई और पेपर लीक होने को लेकर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। एजेंसी द्वारा कहा गया है कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह कदम उठाया गया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी साथ ही सीबीआई द्वारा इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी जिससे पूरी गड़बड़ी का पता लगाया जा सकेगा।

नीट यूजी परीक्षा रद्द पर छात्रों की प्रतिक्रिया

नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर के कई छात्रों और विभागों में काफी चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक छात्रों का कहना है कि अब दोबारा परीक्षा देना मानसिक दबाव से कम नहीं है। साथ ही तैयारी का तनाव भी बढ़ गया है। वहीं कुछ अभिभावक और छात्र निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा आयोजित कराए जाने की मांग कर रहे हैं जिससे मेहनत करने वाले छात्रों को किसी प्रकार का नुकसान ना उठाना पड़े।

नीट यूजी री एग्जाम में कई बड़े बदलाव की संभावना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही सख्त थी लेकिन इस बार इसे और सख्त बनाया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच तथा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी और प्रश्न पत्र वितरण करने की पूरी प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ-साथ कई परीक्षा केंद्रों में बदलाव भी देखने को मिल सकता है।

एग्जाम सेंटर बदलेगा या नहीं

एग्जाम सिटी के साथ-साथ एग्जाम सेंटर को लेकर भी छात्रों के मन में सवाल उठ रहे हैं। हालांकि एग्जाम सिटी नहीं बदली जाएगी। हालांकि एग्जाम सेंटर में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसको लेकर पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परीक्षा केंद्र में बदलाव किए जा सकते हैं। परीक्षा केंद्र में बदलाव की जानकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी की जाने वाली गाइडलाइंस में देखने को मिल सकती है। फिलहाल छात्र आधिकारिक वेबसाइट और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नोटिस पर ही भरोसा करें। री एग्जाम के लिए जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now