West Bengal DA Hike 20% बढ़ा मंहगाई भत्ता, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

|
On: June 22, 2026
West Bengal DA Hike
Join WhatsApp
Join Now

West Bengal DA Hike: जहां एक और केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सहित सभी अन्य राज्यों के कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे किसी बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह ऐलान सोमवार, 22 जून 2026 को वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए किया। यह मौजूदा सरकार का पहला बजट था, और इस बढ़ोतरी का फायदा राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। महंगाई भत्ते में एक बड़ी बढ़ोतरी की गई है किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कब से लागू होगा अन्य राज्यों और केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या पड़ेगा असर जानते हैं।

20% DA Hike का किसे फायदा मिलेगा

महंगाई भत्ता बढ़ोतरी की घोषणा हो गई है अब कर्मचारियों के मन मे यह सवाल आ रहा है कि किन-किन कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा-

  • राज्य सरकार के अधीन काम कर रहे सभी नियमित कर्मचारी
  • राज्य से पेंशन ले रहे रिटायर्ड कर्मचारी
  • सरकारी विभागों और संबद्ध संस्थानों के कर्मचारी, जिनकी सैलरी राज्य के वित्त विभाग से तय होती है
  • किस ग्रेड की सैलरी में कितने रुपये बढ़ेंगे, इसका आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। यह तभी पता चलेगा जब वित्त विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

पश्चिम बंगाल के लिए DA बढ़ोतरी अलग क्यों है

पश्चिम बंगाल का DA लंबे समय से केंद्र सरकार के मुकाबले काफी पीछे रहा है, और राज्य के कर्मचारी संगठन वर्षों से इस अंतर को लेकर मांग उठाते रहे हैं। राज्य ने हाल ही में अपना 7वां वेतन आयोग (7th State Pay Commission) बनाने का भी फैसला किया है, जो कर्मचारियों के वेतन ढांचे की पूरी समीक्षा करेगा। इस बैकग्राउंड में देखें तो 20 प्रतिशत की यह बढ़ोतरी सिर्फ एक सामान्य रिवीजन नहीं है, बल्कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर एक बड़ा कदम है। कर्मचारी काफी लंबे समय से मांग कर रहे थें।

देश के दूसरे राज्यों में भी हुई DA बढ़ोतरी

2026 में सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार समेत कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों का DA बढ़ाया है। नीचे दी गई टेबल में अब तक हुई प्रमुख बढ़ोतरी की तुलना देखें: तो अन्य राज्यों की स्थिति भी साफ हो जाती है

राज्य/केंद्रबढ़ोतरीप्रभावी तारीखमौजूदा दर
केंद्र सरकार2 प्रतिशत अंक1 जनवरी 202660%
उत्तर प्रदेश2 प्रतिशत अंक1 जनवरी 202660%
असम2 प्रतिशत अंकतुरंत प्रभाव से60%
अरुणाचल प्रदेश2 प्रतिशत अंक1 जनवरी 202660%
ओडिशा2 प्रतिशत अंक1 जनवरी 202660%
बिहार7th CPC में 2, 6th में 5, 5th में 9 प्रतिशत अंकपे कमीशन के अनुसार अलग-अलगकैटेगरी अनुसार अलग
पश्चिम बंगाल20 प्रतिशत अंक22 जून 2026 को घोषितआधिकारिक आदेश का इंतजार

इस टेबल से साफ दिखता है कि बाकी राज्यों ने केंद्र के पैटर्न पर 2 प्रतिशत अंक की सामान्य बढ़ोतरी की है, जबकि पश्चिम बंगाल ने एक ही बार में 20 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी कर दी। यही वजह है कि यह फैसला बाकी राज्यों से अलग और बड़ा दिखता है, हालांकि दोनों राज्यों के DA का बेस ढांचा अलग होने की वजह से सीधी तुलना थोड़ी मुश्किल है।

UP का DA अभी कहां है और जुलाई में क्या उम्मीद है

उत्तर प्रदेश में महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हुआ था  2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी, जिससे राज्य के करीब 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिला। यह केंद्र सरकार के उसी तारीख से किए गए DA रिवीजन के बाद हुआ था। UP कर्मचारियों के लिए अगली अहम तारीख जुलाई 2026 है। DA रिवीजन साल में दो बार होता है  जनवरी और जुलाई। मौजूदा महंगाई के आंकड़ों के हिसाब से केंद्र का DA 60 से बढ़कर 63-64 प्रतिशत तक जा सकता है, और केंद्र के बाद UP सरकार आम तौर पर कुछ हफ्तों के भीतर उसी पैटर्न पर अपना आदेश जारी कर देती है। पश्चिम बंगाल का यह 20 प्रतिशत वाला फैसला सीधे UP पर लागू नहीं होगा, लेकिन यह जरूर दिखाता है कि देशभर में DA को लेकर हलचल तेज है, और जुलाई का इंतजार UP कर्मचारियों के लिए अब ज्यादा अहम हो गया है।

DA तय कैसे होता है

DA मनमाने ढंग से नहीं बढ़ता। यह AICPI यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय होता है, जिसे लेबर ब्यूरो हर महीने जारी करता है। फॉर्मूला कुछ इस तरह है  पिछले 12 महीनों के AICPI के औसत को एक तय बेस वैल्यू से घटाकर, उस बेस वैल्यू से भाग देकर प्रतिशत में बदला जाता है। इसी आधार पर जनवरी और जुलाई में रिवीजन तय होता है जनवरी का आंकड़ा पिछले जुलाई से दिसंबर के औसत पर, और जुलाई का आंकड़ा जनवरी से जून के औसत पर निकलता है।

उदाहरण के लिए समझें अगर किसी कर्मचारी की बेसिक पे ₹30,000 है, तो 2 प्रतिशत अंक की DA बढ़ोतरी से उसकी महीने की सैलरी में लगभग ₹600 का इजाफा होता है। अगर आदेश में देरी होती है, तो बीच के महीनों का यह अंतर एरियर के रूप में बाद में एक साथ मिलता है। यही वजह है कि DA हाइक की खबर आने के बाद कर्मचारी बढ़ोतरी के साथ-साथ एरियर की गणना को लेकर भी उतने ही उत्सुक रहते हैं।

लागू कब से होगा बढ़ा DA

पश्चिम बंगाल के बजट भाषण में यह नहीं बताया गया कि बढ़ा हुआ DA किस तारीख से लागू होगा या एरियर कैसे मिलेगा। यह डिटेल वित्त विभाग के अलग आदेश में आएगी। जो कर्मचारी और पेंशनभोगी इसका इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अपने विभाग की सूचना का इंतजार करना होगा। आदेश आने पर हम यहां पूरी जानकारी अपडेट कर देंगे। UP में जुलाई का DA रिवीजन भी इसी तरह नजर बनाए रखने वाली खबर है। जैसे ही केंद्र या राज्य की तरफ से आदेश आता है, उसकी डिटेल यहां सबसे पहले मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.