UPTET Marksheet 2026 In Digilocker: यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद डिजिलॉकर से मार्कशीट डाऊनलोड करनी होगी

|
On: August 1, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UPTET Marksheet 2026 In Digilocker: यूपी टीईटी का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। परीक्षा जुलाई 2026 में हुई थी और अब लाखों उम्मीदवार नतीजे का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद सबसे पहले सवाल यही आता है कि मार्कशीट कैसे और कहां से मिलेगी। पहले उम्मीदवारों को मार्कशीट के लिए बोर्ड कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह काम डिजिलॉकर के जरिए घर बैठे हो जाता है। डिजिलॉकर सरकार की एक ऐसी सेवा है जिसमें दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी निकाले जा सकते हैं। इस लेख में बताया गया है कि रिजल्ट आने के बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर कब आएगी और उसे डाउनलोड करने का तरीका क्या है।

UPTET Exam 2026 Update

यूपी टीईटी यानी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से कराई जाती है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। इसमें दो पेपर होते हैं, पेपर एक कक्षा एक से पांच के लिए और पेपर दो कक्षा छह से आठ के लिए। दोनों पेपर पास करने वाले उम्मीदवार दोनों स्तर पर शिक्षक बनने के लिए योग्य माने जाते हैं। यूपी टीईटी 2026 परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में हुई थी और अब रिजल्ट का इंतजार है। जोकि अब किसी भी वक्त देखने को मिल सकता है।

पहली बार डिजिलॉकर पर मिलेगी UPTET मार्कशीट

यूपीटीईटी की मार्कशीट पहली बार डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराई जाएगी, हालांकि रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर नहीं आती। बोर्ड पहले रिजल्ट को अपनी वेबसाइट पर डालता है, जहां उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड डालकर स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके कुछ हफ्तों बाद वही मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी अपलोड कर दी जाती है। अन्य परीक्षाओं में पिछले सालों के अनुभव के आधार पर यह प्रक्रिया रिजल्ट के दो से चार हफ्ते के अंदर पूरी हो जाती है। जिन उम्मीदवारों का आधार डिजिलॉकर से जुड़ा है उन्हें मार्कशीट खोजने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती। जिनका खाता नहीं बना है वे रिजल्ट आने के तुरंत बाद डिजिलॉकर पर खाता बनाकर आधार लिंक कर सकते हैं ताकि मार्कशीट आते ही उसे आसानी से डाउनलोड किया जा सके।

डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट खोलें या मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें
  • अगर पहले से खाता नहीं है तो साइन अप में अपना आधार नंबर और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को डालकर सत्यापन पूरा करें और एक सिक्योरिटी पिन बनाएं
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर जारी किए गए दस्तावेज वाले विकल्प पर जाएं
  • सर्च बार में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग या यूपी टीईटी टाइप करें
  • सामने आए विकल्पों में मार्कशीट या सर्टिफिकेट का नाम चुनें
  • अब रोल नंबर और परीक्षा का साल भरने के लिए कहा जाएगा, यह जानकारी सही सही भरें
  • गेट डॉक्यूमेंट बटन दबाते ही मार्कशीट आपके डिजिलॉकर खाते में जुड़ जाएगी
  • इसके बाद उसे पीडीएफ में डाउनलोड कर लें और मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें
  • चाहें तो उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं ताकि आगे किसी काम में इस्तेमाल हो सके
  • अगर मार्कशीट सर्च में नहीं दिखती तो कुछ दिन बाद दोबारा कोशिश करें, हो सकता है बोर्ड ने अभी अपलोड न किया हो।
ऑफिशियल वेबसाइटलिंक
UPTET रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइटClick Here
मार्कशीट डाउनलोड के लिए डिजिलॉकर वेबसाइटClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.