UPTET 2026 Result Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 में शामिल हुए लगभग 17 लाख 70 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेश के 60 जिलों में बने 955 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अब किसी भी साय आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है इस बार रिजल्ट को लेकर इसलिए भी बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस बार यूपीटेट परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लगाया जा रहा है जिसके कारण उत्तर कुंजी द्वारा चेक किए गए रिजल्ट में बदलाव देखने को मिल सकता है।
UPTET 2026 Result Overview
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा का नाम | UPTET 2026 |
| परीक्षा तिथि | 2, 3 और 4 जुलाई 2026 |
| कुल अभ्यर्थी | लगभग 17 लाख 70 हजार |
| कुल केंद्र | 955 केंद्र, 60 जिलों में |
| रिजल्ट स्टेटस | Available Soon |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग-अलग होगा रिजल्ट
UPTET परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होती है। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। दोनों पेपरों का रिजल्ट लॉगिन पोर्टल के जरिए अलग-अलग जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी दोनों पेपर में शामिल हुए थे, उन्हें दोनों के लिए अलग-अलग स्कोरकार्ड चेक करना होगा। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसी जरूरी डिटेल पहले से तैयार रखनी चाहिए ताकि रिजल्ट जारी होते ही किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पास होने के लिए कितने अंक करने होंगे प्राप्त
यूपी टीईटी परीक्षा पास करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करने के लिए कुल 150 अंकों में से कम से कम 90 अंक यानी 60 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं ओबीसी, एससी, एसटी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा थोड़ी कम रखी गई है, इन्हें पास होने के लिए 150 में से 82 अंक यानी 55 फीसदी अंक लाने होंगे। जो अभ्यर्थी तय कटऑफ से कम अंक हासिल करेंगे, उन्हें अनक्वालिफाइड माना जाएगा और उन्हें आगे फिर से परीक्षा में शामिल होना पड़ सकता है। हालांकि इस बार रिजल्ट का स्ट्रक्चर नॉर्मलाइजेशन की वजह से कुछ बदल सकता है ऐसे अभ्यर्थी जो एक या दो नंबर से पास है या फिर एक दो नंबर से फेल हैं उनके रिजल्ट में कुछ उलट फेर देखने को मिल सकता है।
लाइफटाइम वैलिड रहेगा UPTET स्कोरकार्ड
पहले यूपी टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता केवल 5 साल के लिए होती थी, लेकिन अब सरकार ने इस नियम में बदलाव करते हुए इसे लाइफटाइम के लिए वैलिड कर दिया है। इसका मतलब है कि एक बार परीक्षा पास कर लेने के बाद अभ्यर्थी को बार-बार यह परीक्षा देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सर्टिफिकेट सुपर टेट सहित प्रदेश की विभिन्न शिक्षक भर्तियों में आवेदन के लिए मान्य होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट आने के बाद वे अपने स्कोरकार्ड की कई प्रतियां सुरक्षित रखें ताकि भविष्य की भर्तियों में आवेदन करते समय उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस तरह चेक करें यूपीटीईटी रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर रिजल्ट से जुड़े एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा। सामान्य रिजल्ट देखने की प्रक्रिया अपनाकर अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीटीईटी रिजल्ट देखने का लिंक दिखाई देगा
- लिंक खुलने के बाद आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे और भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।
Important Links
| Description | Link |
| Official Website | Click Here |
| UPTET Result 2026 (When Available) | Click Here |


