UPESSC Teacher Recruitment 2026: यूपी के एडेड स्कूलों में 23213 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, आवेदन शुल्क भी निर्धारित, जानें पूरी जानकारी

UPESSC Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को एडेड माध्यमिक विद्यालयों में सीधी भर्ती के लिए 23,213 रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया है। इसके साथ ही आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि भर्ती प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ने वाली है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बड़े पैमाने पर पहली बार अधिसूचना जारी की जाएगी प्रदेश के लाखों B.ed और डीएलएड अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

पांच साल बाद फिर बड़े स्तर पर भर्ती

यूपी के एडेड स्कूलों में इससे पहले वर्ष 2016 में भर्ती निकाली गई थी, जिसकी प्रक्रिया 2021 तक चली थी। करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर इतने बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती होने जा रही है। प्रदेश के हजारों एडेड स्कूलों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े थे। जिला स्तर से रिक्त पदों का पूरा ब्योरा जुटाने के बाद विभाग ने अंतिम अधियाचन आयोग को भेज दिया है जानकारी के अनुसार प्रदेश में कुल 4512 एडेड विद्यालय हैं, जिनमें से 4479 विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अधियाचन भौतिक रूप से देने के साथ-साथ ई-अधियाचन पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

ये भी पढ़ें: UP Police Constable Exam City 2026: एग्जाम सिटी चेक करने का लिंक, एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें पूरी जानकारी

UPESSC Teacher Recruitment 2026 Overview

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से भेजे गए अधियाचन में प्रधानाचार्य से लेकर सहायक अध्यापक तक के पद शामिल हैं। नीचे पदवार रिक्तियों का विवरण देखें:

पद का नामरिक्त पदों की संख्या
प्रधानाचार्य1,502
प्रधानाध्यापक1,003
प्रवक्ता (PGT)2,705
सहायक अध्यापक (TGT)16,114
सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी)1,889
कुल23,213

उत्तर प्रदेश में 85 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी

केवल एडेड माध्यमिक विद्यालयों में ही नहीं, बल्कि बेसिक शिक्षा, राजकीय इंटर कॉलेज, उच्च शिक्षा और अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी चल रही है। नीचे विभिन्न विभागों में प्रस्तावित पदों का विवरण देखें:

ये भी पढ़ें: UPSSSC New Selection Rules: अब एक परीक्षा से मिलेगी कई भर्तियों में एंट्री, आयोग कराएगा संयुक्त परीक्षा
भर्ती विभाग / पदपदों की संख्या
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक व प्रधानाचार्य भर्ती23,213
राजकीय इंटर कॉलेज (LT Grade + प्रवक्ता)8,905
उच्च शिक्षा विभाग (एडेड + राजकीय महाविद्यालय)लगभग 4,000
एडेड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरलगभग 2,200
एडेड कॉलेजों में प्राचार्य175
राजकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर1,553
राजकीय डिग्री कॉलेजों में लिपिक व कनिष्ठ सहायक158
निदेशालय में लिपिक पद26
अल्पसंख्यक कॉलेजों में रिक्त पदलगभग 150
बेसिक शिक्षा परिषद नगर क्षेत्र भर्तीलगभग 15,000
ग्रामीण क्षेत्र (प्रधानाध्यापक + सहायक अध्यापक)30,000
बेसिक शिक्षा निदेशालय (स्टेनो)135
बेसिक शिक्षा निदेशालय (कनिष्ठ लिपिक)265
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व कार्यवाही875
एडेड विद्यालयों में सहायक अध्यापक634
एडेड विद्यालयों में प्रधानाध्यापक91
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती (लंबित प्रक्रिया)635
अधिकारियों समेत अन्य पद1,250
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में कुल रिक्तियां (TGT/PGT)24,849
इनमें PGT पद4,384
प्रदेश में शिक्षकों के कुल रिक्त पद2.17 लाख
प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदलगभग 1.43 लाख

UPESSC ने निर्धारित किए आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुल्क तय कर दिए हैं। आयोग ने ई-अधियाचन पोर्टल भी लाइव कर दिया है, जिस पर संबंधित विभाग रिक्तियों का विवरण ऑनलाइन भेज सकते हैं। पद के अनुसार आवेदन शुल्क का विवरण इस प्रकार है:

ये भी पढ़ें: SSC CGL Notification 2026: एसएससी सीजीएल 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12256 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू
पद का नामसामान्य / OBC / EWSदिव्यांगजन / आरक्षित
प्राचार्य (एडेड / अल्पसंख्यक महाविद्यालय)₹3,000
प्रधानाचार्य (एडेड / अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय)₹2,000
असिस्टेंट प्रोफेसर (एडेड / अल्पसंख्यक महाविद्यालय)₹2,000₹1,000
माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य₹2,000
प्रवक्ता / अल्पसंख्यक कॉलेज प्रवक्ता₹1,500
अटल आवासीय विद्यालय प्रवक्ता₹1,500
प्रधानाध्यापक₹1,500
सहायक अध्यापक (हाईस्कूल / TGT)₹1,000

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि रिक्त पदों का विवरण (अधियाचन) ऑनलाइन प्राप्त होते ही आयोग विज्ञापन जारी करके चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

क्या हो सकती है शैक्षणिक अर्हता?

आयोग की तरफ से अभी आधिकारिक notification जारी नहीं हुआ है, लेकिन पिछली भर्ती प्रक्रियाओं के आधार पर संभावित योग्यता इस प्रकार रह सकती है:

  • TGT पद: संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) + B.Ed
  • PGT पद: संबंधित विषय में परास्नातक (Post Graduation) + B.Ed
  • आरक्षित वर्ग: सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना

भर्ती से जुड़ी पूरी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया notification जारी होने पर स्पष्ट होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अभी से अपने विषय की तैयारी शुरू रखें ताकि भर्ती notification जारी होने के बाद उन्हें तैयारी के लिए अलग से समय की परेशानी न हो।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

पिछली भर्ती प्रक्रियाओं को देखते हुए इस बार भी चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर कराई जा सकती है। आयोग पहले भी TGT और PGT भर्ती के लिए विषय आधारित परीक्षा आयोजित करता रहा है। संभावित रूप से भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा, मेरिट और दस्तावेज सत्यापन जैसे चरण शामिल हो सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले notification में ही स्पष्ट होगा। भर्ती परीक्षा में संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाने की संभावना है। ऐसे में अभ्यर्थियों को syllabus और previous year paper पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी।

FAQ : UP TGT PGT Vacancy 2026

Q. UP TGT PGT Vacancy 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

A. इस भर्ती के लिए कुल 23213 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है।

Q. क्या UP TGT PGT 2026 का notification जारी हो गया है?

A. अभी केवल अधियाचन भेजा गया है। आधिकारिक notification बाद में जारी किया जाएगा।

Q. TGT और PGT के लिए क्या योग्यता हो सकती है?

A. संभावना है कि TGT के लिए Graduation और B.Ed जबकि PGT के लिए Post Graduation और B.Ed जरूरी हो सकता है।

Q. चयन प्रक्रिया कैसे हो सकती है?

A. संभावित रूप से लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Q. UP TGT PGT भर्ती की तैयारी कैसे करें?

A. उम्मीदवारों को संबंधित विषय के syllabus और previous year paper की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए।

Madhav

Madhav is a trusted digital media expert and the founder of StaffTak.in, with 10+ years of experience in government job updates, education news, admit cards, results, and public schemes. Known for accuracy and speed, he has helped millions of students and government employees stay updated with reliable and easy-to-understand information across India.