UP TET 2026 Online Application 2026 : यूपीटीईटी आवेदन शुरू, परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को

UP TET 2026 Online Application 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 10/2026 के तहत इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 में शिक्षक बनने की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2026 निर्धारित की है। वहीं UP TET 2026 की परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा का पैटर्न और जरूरी निर्देशों की जानकारी जानना जरूरी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी दूसरे माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरते समय अपनी श्रेणी, जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से भरनी होगी, क्योंकि फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट होने के बाद इनमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

UP TET 2026 Notification की मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026
आयोजित करने वाली संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
विज्ञापन संख्या10/2026
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख24 नवंबर 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
रजिस्ट्रेशन प्रक्रियावन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)
परीक्षा का स्तरप्राथमिक और उच्च प्राथमिक
परीक्षा की तारीख26 और 27 फरवरी 2027
आधिकारिक वेबसाइटwww.upessc.up.gov.in

UP TET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

कार्यक्रमनिर्धारित तारीख
नोटिफिकेशन जारी24 नवंबर 2026
OTR और ऑनलाइन आवेदन शुरू24 नवंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि23 दिसंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि27 दिसंबर 2026
UP TET परीक्षा26 और 27 फरवरी 2027

UP TET 2026 के लिए आवेदन शुल्क

आयोग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों की परीक्षा के लिए समान आवेदन शुल्क निर्धारित किया है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सामान्य शुल्क श्रेणी के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये जमा करने होंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए शुल्क 500 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये रखा गया है।

अभ्यर्थी की श्रेणीप्राथमिक स्तरउच्च प्राथमिक स्तर
सामान्य/अनारक्षित/OBC/EWS एवं अन्य₹1,000₹1,000
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति₹500₹500
दिव्यांग अभ्यर्थी₹300₹300

आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। भुगतान पूरा होने के बाद शुल्क की रसीद सुरक्षित रखना जरूरी है। केवल OTR और शुल्क भुगतान कर देने से आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। अभ्यर्थी को अंतिम तारीख से पहले आवेदन फॉर्म भी पूरा करके सबमिट करना होगा।

UP TET 2026 के लिए शैक्षिक योग्यता

UP TET 2026 में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। अभ्यर्थी जिस स्तर की परीक्षा देना चाहते हैं, उन्हें उस स्तर के लिए निर्धारित किसी एक मान्य योग्यता को पूरा करना होगा। शिक्षक प्रशिक्षण से संबंधित डिप्लोमा या डिग्री NCTE से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए। विशेष शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रमों के मामले में RCI की मान्यता जरूरी है।

प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की योग्यता

क्रममान्य शैक्षिक योग्यता
1मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और NCTE से मान्यता प्राप्त तथा उत्तर प्रदेश शासन से संबद्ध संस्थान से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
2स्नातक और दूरस्थ शिक्षा विधि से अप्रशिक्षित स्नातक शिक्षामित्रों के लिए दो वर्षीय BTC में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
3स्नातक और NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय D.Ed अथवा RCI से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय D.Ed विशेष शिक्षा में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
4स्नातक और उत्तर प्रदेश में संचालित NCTE से मान्यता प्राप्त विशिष्ट BTC प्रशिक्षण में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
5स्नातक और उत्तर प्रदेश में संचालित दो वर्षीय BTC उर्दू विशेष प्रशिक्षण में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
6स्नातक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से Diploma in Teaching में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
7अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से 11 अगस्त 1997 से पहले की मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधि (उर्दू शिक्षक के लिए)।
8न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (B.El.Ed) में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
9प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेज पर कार्यरत विशेष शिक्षक (CWSN), जिनके पास स्नातक और RCI से मान्यता प्राप्त D.Ed विशेष शिक्षा या समकक्ष योग्यता हो। इनके लिए सक्रिय CRR नंबर वाला RCI पंजीकरण प्रमाणपत्र जरूरी है।

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की योग्यता

क्रममान्य शैक्षिक योग्यता
1स्नातक और NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय D.El.Ed (BTC) में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
2न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
3न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और संबंधित NCTE नियमों के अनुसार प्राप्त B.Ed।
4न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक और NCTE/RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed विशेष शिक्षा में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
5न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और NCTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय B.A.Ed या B.Sc.Ed में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
6न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय B.Sc.Ed या B.Sc.B.Ed में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
7न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष और चार वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में स्नातक (B.El.Ed) में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
8न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और RCI से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय B.Ed विशेष शिक्षा में प्रवेशित, अध्ययनरत या उत्तीर्ण।
9उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेज पर कार्यरत विशेष शिक्षक (CWSN), जिनके पास स्नातक और RCI से मान्यता प्राप्त B.Ed विशेष शिक्षा या समकक्ष योग्यता हो। इनके लिए सक्रिय CRR नंबर वाला RCI पंजीकरण प्रमाणपत्र जरूरी है।

योग्यता से जुड़ी जरूरी बातें: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शासन के आरक्षण नियमों के अनुसार न्यूनतम अंकों में छूट मिलेगी। विशेष शिक्षा से संबंधित D.Ed और B.Ed पाठ्यक्रमों के लिए RCI की मान्यता जरूरी है। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका प्रमाणपत्र संबंधित प्रशिक्षण परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही मान्य होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में अपनी योग्यता का मिलान जरूर करें।

UP TET 2026 परीक्षा का पैटर्न

UP TET की दोनों परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होंगी। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। दोनों स्तरों की परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट होगी।

विवरणपरीक्षा पैटर्न
प्रश्नों का प्रकारबहुविकल्पीय (MCQ)
कुल प्रश्न150
कुल अंक150
प्रत्येक प्रश्न के अंक1 अंक
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
नेगेटिव मार्किंगनहीं
प्रश्नपत्र की भाषाहिंदी और अंग्रेजी (भाषा विषयों को छोड़कर)

प्राथमिक स्तर की परीक्षा में विषयवार प्रश्न और अंक

प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, हिंदी, भाषा द्वितीय, गणित और पर्यावरणीय अध्ययन से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषय अनिवार्य होंगे।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
भाषा प्रथम (हिंदी)3030
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)3030
गणित3030
पर्यावरणीय अध्ययन3030
कुल150150

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में विषयवार प्रश्न और अंक

उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगी। इसमें बाल विकास एवं शिक्षण विधि, हिंदी और दूसरी भाषा के साथ गणित-विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान का भाग शामिल होगा। विषय का चयन अभ्यर्थी की शिक्षण श्रेणी के अनुसार किया जाएगा।

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि3030
भाषा प्रथम (हिंदी)3030
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत)3030
गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित/विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन6060
कुल150150

अन्य विषयों के शिक्षक चौथे भाग में गणित एवं विज्ञान अथवा सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। दोनों स्तरों का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।

UP TET 2026 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

आयोग ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक और निर्धारित आरक्षित श्रेणियों के लिए 55 प्रतिशत अंक न्यूनतम अर्हता के रूप में तय किए हैं। परीक्षा का पूर्णांक 150 अंक है।

श्रेणीन्यूनतम प्रतिशतन्यूनतम अंक
सामान्य वर्ग60%90 अंक
SC/ST/OBC/EWS55%82 अंक
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित55%82 अंक
भूतपूर्व सैनिक (स्वयं)55%82 अंक
दिव्यांग श्रेणी55%82 अंक

नोटिफिकेशन के अनुसार यदि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होती है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही अर्हक अंक के लिए मान्य होंगे। यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित की जाती है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सामान्यीकरण (Normalization) किया जाएगा। ऐसी स्थिति में सामान्यीकृत अंक अर्हक अंक के लिए मान्य होंगे।

UP TET प्रमाणपत्र की वैधता कितने साल रहेगी?

UP TET 2026 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र सभी श्रेणियों के लिए आजीवन वैध रहेगा। प्रमाणपत्र परीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख से जीवनभर मान्य होगा। आयोग की ओर से प्रमाणपत्र का वितरण इलेक्ट्रॉनिक माध्यम यानी DigiLocker के जरिए किया जाएगा। प्रमाणपत्र में अभ्यर्थी की फोटो और आरक्षण श्रेणी में किसी प्रकार का बदलाव या संशोधन नहीं किया जाएगा।

विवरणजानकारी
प्रमाणपत्र की वैधताआजीवन (Lifetime)
वैधता की शुरुआतपरीक्षा परिणाम जारी होने की तारीख से
प्रमाणपत्र जारी करने का माध्यमDigiLocker
किसके लिए लागूसभी श्रेणियों के सफल अभ्यर्थी

UP TET 2026 परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जरूरत के अनुसार जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को कोई भी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जा सकता है। परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी और परीक्षा से 3 दिन पहले वास्तविक परीक्षा केंद्र की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

जानकारीकब उपलब्ध होगी
परीक्षा केंद्र वाले जिले की सूचनापरीक्षा से 10 दिन पहले
वास्तविक परीक्षा केंद्र की सूचनापरीक्षा से 3 दिन पहले
एडमिट कार्डआयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होने पर डाउनलोड करें

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को केवल आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी। किसी दूसरे केंद्र पर परीक्षा देने की स्थिति में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सभी अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) अनिवार्य है।
  • आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म अंग्रेजी भाषा में भरना अनिवार्य है।
  • फोटो और हस्ताक्षर JPG या JPEG फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
  • अपलोड किए जाने वाले प्रमाणपत्र और अभिलेख PDF फॉर्मेट में होने चाहिए।
  • आवेदन अंतिम रूप से सबमिट होने के बाद श्रेणी, उपश्रेणी, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  • आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर 27 दिसंबर 2026 तक दिया गया है।
  • गलत जानकारी या गलत घोषणा पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।
  • एक से अधिक आवेदन सबमिट करने की स्थिति में अंतिम आवेदन ही स्वीकार किया जाएगा और बाकी आवेदन निरस्त माने जाएंगे।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। OMR शीट में दिए गए गोले और जानकारी निर्धारित तरीके से भरनी होगी। एक बार गोला भरने के बाद उसमें बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। OMR शीट पर व्हाइटनर, इरेजर, ब्लेड या किसी अन्य सामग्री का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। गलत तरीके से भरी गई OMR शीट का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को निर्धारित शासनादेश के अनुसार लेखक (Scribe) की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी को परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग कार्यालय में जरूरी विवरण के साथ पंजीकरण कराना होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

UP TET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर UP TET 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
  • सबसे पहले One Time Registration (OTR) की प्रक्रिया पूरी करें।
  • OTR पूरा होने के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण सावधानी से दर्ज करें।
  • निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी जांचने के बाद अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रखें।

UP TET 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक

लिंकविवरण
यहां क्लिक करेंआधिकारिक वेबसाइट
यहां देखेंUP TET 2026 आवेदन पोर्टल
यहां देखेंआधिकारिक नोटिफिकेशन और विस्तृत जानकारी

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now