UP Special TET 2026 Link Active: अप स्पेशल टेट का लिंक एक्टिव हो गया है उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है। बता दें कि यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पेपर एक और पेपर दो दोनों स्तरों पर यह स्पेशल टीईटी आयोजित कराई जा रही है आईए जानते हैं कौन-कौन आवेदन कर सकता है और कौन-कौन सी जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।
UP Special TET 2026 आवेदन कब से कब तक
उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू हो गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है।
ओटीआर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ये सब आपको आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करना होगा। फॉर्म सबमिट करने से पहले नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा संबंधी विकल्पों को अच्छी तरह जांच लें। आधिकारिक मैनुअल के मुताबिक अंतिम सबमिशन के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
टीईटी पास करना आवश्यक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य है। प्रदेश के 1.80 लाख से अधिक परिषदीय शिक्षकों में से लगभग एक लाख ने 26 अगस्त को घोषित यूपीटीईटी के परिणाम में सफलता हासिल की थी। अब भी 80 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी पास करना है। प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक एवं विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप कार्यरत सरकारी शिक्षक हैं और आवेदन में इसका विकल्प चुनते हैं, तो आवेदन पोर्टल पर नवीनतम वेतन पर्ची यानी लेटेस्ट सैलरी स्लिप अपलोड करने की जरूरत पड़ सकती है। आधिकारिक आवेदन मैनुअल में इसे रोजगार के प्रमाण के तौर पर बताया गया है। पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी भी तैयार रखें। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण अपने मूल दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट और प्रमाणपत्र तैयार रखने चाहिए। जिस योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी पात्रता का दावा कर रहे हैं, उसकी अंतिम मार्कशीट या डिग्री/प्रमाणपत्र जरूरी होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान UPESSC पोर्टल पर योग्यता के अनुसार संबंधित मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
UP Special TET आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- OTR पूरा होने के बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए लॉगिन करें।
- अब UP Special TET 2026 आवेदन का लिंक खोलें।
- मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
क्या सभी शिक्षकों को देनी होगी स्पेशल टेट
बता दें उत्तर प्रदेश स्पेशल शिक्षक पात्रता परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य नहीं है यानी की अगर कोई भी सेवारत शिक्षक स्पेशल टीईटी को नहीं देना चाहता है तो इसकी कोई फाउंडेशन नहीं होगी यह परीक्षा मनमर्जी से दी जा सकती है अगर किसी शिक्षक ने सीटेट परीक्षा पास कर ली है या फिर यूपी टेट परीक्षा पास कर ली है और वह स्पेशल TET नहीं देना चाहता है तो उसे इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी उसका UPTET या सीटेट प्रमाण पत्र ही वैलिड होगा।
| Important Links | Action |
|---|---|
| Official Website | Click Here |
| Apply for Special TET Paper 1 | Click Here |
| Apply for Special TET Paper 2 | Click Here |








