UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें संभावित कटऑफ और PET की पूरी डिटेल

|
On: May 18, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश के 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी जरूरी क्रेडेंशियल डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई थी और इसके बाद 7 मई 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई थी। 10 मई 2026 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित होने वाले उम्मीदवारों को इस प्रक्रिया के अगले चरण में आमंत्रित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा का अंतिम परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।

यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अब फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसके साथ ही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड द्वारा अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या फिर जून के प्रथम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना होगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने फाइनल मार्क्स चेक कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को कटऑफ को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

कितना रह सकता है कटऑफ

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में कटऑफ की बात की जाए तो विभिन्न एक्सपर्ट्स द्वारा अनुमानित कटऑफ बताई गई है। हालांकि यह एक संभावित कटऑफ है, ओरिजिनल कटऑफ बोर्ड द्वारा आधिकारिक रूप से ही जारी की जाएगी। वहीं कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग कटऑफ रह सकती है।

श्रेणीसंभावित कटऑफ
सामान्य वर्ग70 से 76
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)66 से 72
ईडब्ल्यूएस67 से 73
अनुसूचित जाति (SC)58 से 64
अनुसूचित जनजाति (ST)53 से 58

यूपी होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने मेरिट लिस्ट स्क्रीन दिखाई देगी।
  • अब सभी परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक करने का विकल्प मिलेगा।

पास होने वाले अभ्यर्थियों का होगा PET

ऐसे सभी उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम रिजल्ट में पास होंगे, ऐसे सभी उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में शामिल किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड जैसे कि दौड़ आदि में भाग लेना होगा। फिजिकल में पास होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा और इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन में भी शामिल होना होगा। सभी चरणों को पूरा करने के बाद अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी। बता दें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 41424 पदों पर होमगार्ड के तौर पर नियुक्तियां होंगी, जो कि लंबे समय बाद अभ्यर्थियों के लिए मौका मिला है। फिलहाल अभ्यर्थियों को रिजल्ट को लेकर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखना चाहिए।

Also Read – UPTET Admit Card 2026: एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब जारी होगा,देखें पूरा शेड्यूल और डाउनलोड करने का तरीका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.