UP Govt Free Computer Course 2026: फ्री CCC और O Level कोर्स के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 10 जुलाई

|
On: July 2, 2026
Join WhatsApp
Join Now

UP Govt Free Computer Course 2026: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की तरफ से ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह योजना राज्य के OBC वर्ग के युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के मकसद से चलाई जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 तय की गई है, ऐसे में जो अभ्यर्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें समय रहते फॉर्म भर देना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 10 अगस्त 2026 से NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से शुरू किया जाएगा।

UP Free Computer Course 2026 Overview

ParticularsDetails
Scheme NameO Level & CCC Scheme
Conducted ByUPBCWD
Application ModeOnline
Last Date to Apply10 July 2026
Training Start Date10 August 2026
Eligible CategoryOBC Candidates
Official Website

UP Govt Free Computer Course 2026 के लाभ

इस योजना के तहत अभ्यर्थियों को दो तरह के कंप्यूटर कोर्स कराए जाते हैं, पहला सीसीसी यानी कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट और दूसरा ओ लेवल कोर्स। ओ लेवल कोर्स की अवधि लंबी होती है और यह ज्यादा एडवांस लेवल का प्रशिक्षण होता है, जिसके लिए सरकार प्रत्येक छात्र को 15000 रुपये की सहायता राशि देती है। वहीं सीसीसी कोर्स कम अवधि का बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण है, जिसके लिए विभाग द्वारा 3500 रुपये प्रति छात्र भुगतान किया जाता है। दोनों ही कोर्स NIELIT से मान्यता प्राप्त संस्थानों के जरिए कराए जाते हैं ताकि अभ्यर्थियों को मिलने वाला सर्टिफिकेट मान्य और उपयोगी हो। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी सरकारी और प्राइवेट नौकरियों में कंप्यूटर योग्यता की शर्त पूरी कर सकते हैं।

पात्रता की जानकारी Eligibility

यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स योजना 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इसके साथ अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी से संबंधित होना अनिवार्य है। आवेदक के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी को किसी अन्य सरकारी योजना के तहत छात्रवृत्ति नहीं मिल रही होनी चाहिए। आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना जरूरी है।

UP Govt Free Computer Course 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए Student Registration लिंक पर क्लिक करें
  • नए पेज पर आधार नंबर दर्ज करके OTP से वेरिफिकेशन करें
  • वेरिफिकेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
  • सभी जरूरी दस्तावेज और फोटो स्कैन करके अपलोड करें
  • अंत में सिग्नेचर अपलोड करके फॉर्म फाइनल सबमिट करें
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

इस प्रकार इस फ्री कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

UP Govt Free Computer Course 2026 Important Links

ParticularsLinkStatus
Online Apply LinkClick Here
Official NotificationClick Here
Home PageClick Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Sangam Patel

Sangam Patel is a Content Writer at StaffTak.in. He writes about Teacher Recruitment, Government Jobs, Education News, Scholarships, Admit Cards, Results, and Admissions, providing accurate and reliable updates from official sources.